न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी समय समय पर चौंकाने वाले फैसले करते रहते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार तीन दिनों तक मंत्रिमंडल की बैठक करने का फैसला किया है। यह बैठक अगले सप्ताह दस, ग्यारह और बारह अगस्त को लगातार शाम छह बजे संसद के एनेक्सी में होगी, जिसमें सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा और आने वाले समय के लिए लक्ष्य निर्धारित होगा। इस दौरान तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कोरोना काल में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सभी मंत्री अपने-अपने…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
मोदी राज में बदलते भारत की बुलंद तस्वीर, तिरंगे से रोशन हुआ कश्मीर का लाल चौक, पीएम मोदी की 29 साल पहले की तस्वीर हुई वायरल
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश बदल रहा है। यह बदलाव देश के हर कोने में और हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। कश्मीर से आई एक तस्वीर ने इस बदलाव की फिर पुष्टि की है। 5 अगस्त, 2019 से पहले जो काम कठिन और असंभव लग रहा था, उसे मोदी सरकार ने इतना आसान और मुमकिन बना दिया है, जिसे देख और सुनकर हर कोई हैरान है। श्रीनगर के जिस लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराना मुश्किल था, उस लाल चौक पर स्थित घंटाघर तिरंगे…
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक, पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई, जश्न में डूबा देश
न्यूज़ डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में आज (7 अगस्त, 2021) भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा। जेवलिन थ्रो ऐथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का रहा। यह ओलिंपिक में ट्रैक ऐंड फील्ड से भारत के लिए पहला मेडल है। इसके साथ ही वह ओलिंपिक में इंडिविजुअल स्पोर्ट में गोल्ड जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय ऐथलीट भी बन गए हैं। यह भारत का तोक्यो में 7वां मेडल भी है। इसके साथ ही भारत ने अपने लंदन ओलिंपिक-2012 के…
सीरम का बड़ा ऐलान- अक्टूबर तक आएगी 12-18 साल के बच्चों की कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने आश्वासन दिया है कि 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड -19 टीका- कोवोवैक्स अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की और सरकार को ‘पूर्ण समर्थन’ के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले अदार पूनावाला ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद अदार पूनावाला ने कहा कि, 2022 की पहली तिमाही तक हमारे…
अब हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम होगा खेल रत्न: PM मोदी का ऐलान, राजीव गाँधी का नाम हटा
न्यूज़ डेस्क। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के महान खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।…
मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार किए जाने की सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ, आप भी देखिए…
न्यूज़ डेस्क। खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला देश का सबसे बड़ा सम्मान अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि काफी लोगों के अनुरोध मिलने के बाद ये फैसला किया गया है। ऐसे में अब खेल रत्न पुरस्कार को राजीव गांधी की जगह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद ने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था। मेजर…
‘जब युवा गोल पर गोल कर रहे तो कुछ लोग सेल्फ गोल कर रहे’, संसद न चलने देने पर बोले PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद में जारी मानसून सत्र के दौरान ठप पड़ी कार्यवाही को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। पीएम मोदी ने संसद ना चलने पर विपक्ष की जमकर खिंचाई की। इसके साथ ही उन पर देश की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पीएम मोदी ने की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम से फोन पर बात, आप भी देखिए वायरल वीडियो
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामानएं दी। जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनप्रीत जी आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने गजब का काम किया है। पूरा देश नाच रहा है आज। प्रधानमंत्री के बधाई पर उन्होंने कहा कि धन्यवाद सर, आपकी दुआएं हमारे साथ थीं। सर आपका जो मोटिवेशन था उसने…
मेक इन इंडिया का अद्भुत उदाहरण है पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत- प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत को ‘मेक इन इंडिया’ का अद्भुत उदाहरण बताया है। स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत की पहली समुद्री यात्रा के लिए भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना की डिजाइन टीम द्वारा डिजाइन किया गया और कोचिन शिपयार्ड द्वारा निर्मित स्वदेशी विमान वाहक विक्रांत ने आज अपनी पहली समुद्री यात्रा की। यह मेक इन इंडिया का एक अद्भुत उदाहरण है। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के लिए…
पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- देश को टीम पर गर्व है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया और कहा कि आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा। भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक! आज का दिन हर भारतीय की यादों में…
