कोरोना के बढ़ते केसेज को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच राज्य सरकारों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर के मंडरा रहे खतरे के बीच केंद्र सरकार की तरफ से लिखी गई चिट्ठी में 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते कोरोना केसेज पर चिंता जताई गई है। इस चिट्ठी में राज्यों से अपने यहां हालात पर नियंत्रण रखने और एहतियात बरतने की बात कही जा रही है। यह चिट्ठी केंद्रीय…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
पीएम मोदी ने सरयू नहर परियोजना का किया लोकार्पण, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- जब सोच ईमानदार होती है, तो काम भी दमदार होता है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के शुरुआत हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को बढ़ाने का काम, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान, तीनों सेनाओं में तालमेल बेहतर करने का काम, ऐसे…
पत्रकारों को धमकाने के लिए ना हो ताकत का इस्तेमाल, ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दी यह नसीहत
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि राज्य को अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी राजनीतिक विचारधारा या पत्रकारों को धमकाने के लिए नहीं करना चाहिए। अदालत ने कहा कि राजनीतिक वर्ग को अपनी बात रखते वक्त आत्ममंथन करना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं। आज के ट्विटर युग में उन्हें और भी ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। जस्टिस एस के कॉल और एम एम सुंदरेश की खंडपीठ ने एक न्यूज वेब पोर्टल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। यह मामला पश्चिम…
वर्ल्ड के 56 देशों में फैला ओमीक्रोन, भारत में अब तक 25 मामले किए गए दर्ज
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में ओमीक्रोन के अब तक 25 मामले दर्ज किए गए हैं। दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में हम अब तक 86.2 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज़ और 53.5 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगा चुके हैं।…
खत्म हुआ किसान आंदोलन, उखड़ने लगे टेंट, 14 महीने बाद 11 दिसंबर से शुरू होगी घर वापसी, किसानों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन अब खत्म हो चुका है। गुरुवार (09 दिसंबर, 2021) को दिल्ली की सीमाओं पर बीते 14 महीनों से डटे किसानों ने आंदोलन की समाप्ति की घोषणा कर दी। इसके बाद किसान अपने टेंट और तंबू उखाड़ने लगे और सामान समेटते हुए दिखाई दिए। किसान नेताओं के मुताबिक 11 दिसंबर से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत तमाम जगहों से किसान घर वापसी शुरू कर देंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करेंगे और अपने घरों…
सरकार का बड़ा फैसला, Omicron को लेकर 31 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। भारत में भी ओमीक्रोन के 23 मामले आ चुके हैं। इसके साथ ही कई देशों में यह बहुत तेजी से फैल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब साफ है कि अन्य देश की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों को फिलहाल 31 जनवरी तक राहत नहीं…
राजनाथ सिंह ने संसद में दी हेलिकॉप्टर क्रैश की पूरी जानकारी, 13 लोगों के निधन पर सदन ने जताया शोक, राजनाथ बोले- सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्नूर में एमआई17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिसकी जानकारी संसद को दी। उन्होंने भारी मन से सदन को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विस स्टाफ वाले वेलिंगटन के स्टूडेंट अफसर से इंट्रैक्ट करने के लिए तय शेड्यूल पर थे। एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर ने कल 11 बजकर 48 मिनट पर सुदूर एयरबेस से उड़ान भरी।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बृहस्पतिवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को 75 वर्ष की हो गईं। Best wishes to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. Praying for her long life and good health. — Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2021 मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कीं 75 साल पुरानी तस्वीरें, युवाओं से की यह अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान सभा की पहली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि आज से 75 साल पहले हमारी संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। भारत के अलग-अलग हिस्सों, अलग-अलग पृष्ठभूमि और यहां तक कि अलग-अलग विचारधाराओं के प्रतिष्ठित लोग एक उद्देश्य के साथ एक साथ आए। जिनका मकसद भारत के लोगों को एक योग्य संविधान देना था। इन महानुभावों को नमन करता हूं। Today, 75 years ago our Constituent Assembly met for the first time. Distinguished people from different parts of India,…
CDS जनरल बिपिन रावत के मौत की सेना ने की पुष्टी, 13 की मौत, PM मोदी, राष्ट्रपति सहित रक्षामंत्री ने जताया गहरा दुःख
नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ़ आर्मी डिफेन्स स्टाफ (CDS) विपिन रावत का आज 8 दिसंबर,2021 को हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। जनरल रावत सहित 14 लोगों को कोयम्बटूर से सुलुर ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर कुन्नूर में क्रैश हो गया। सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके निधन से देश भर में दुःख की लहर दौड़ गई है। With deep regret, it has now been ascertained…
