‘हमारी जिंदगी भर की मजदूरी सफल हो गई’ : PM मोदी के साथ भोजन कर गदगद हुए मजदूर; अब्दुल्ला, सैफुल्लाह सबने जाहिर की खुशी

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन मजदूरों के साथ भोजन करके एक बार फिर से पूरे देश का दिल जीत लिया। उन्होंने कल लोकार्पण के बाद राजस्थान के सालासर बालाजी निवासी महावीर और किशन को अपने दाएँ-बाएँ बिठाकर भोजन ग्रहण किया। वहीं अब्दुल्ला, राशिद और सैफुल्लाह भी इस क्षण के साक्षी बने। आज इन सभी मजदूरों के अनुभव पर प्रकाशित एक रिपोर्ट को पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक साइट वाले ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल के…

अमिक्रॉन की दहशत के बीच नीति आयोग के सदस्य पॉल ने कहा-‘हमारी वैक्सीन हो सकती है बेअसर’, अभी तक 61 मामले सामने आ चुके सामने

नई दिल्ली। देश में बढ़ते अमिक्रॉन खतरे के बीच कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने ऐसी बात कही है, जिसने आम आदमी की दहशत को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारी वैक्सीन की क्षमता कमजोर पड़ सकती है और नए वेरिएंट्स के खतरे को देखते हुए हमें नए टीके की जरूरत पड़ सकती है। भुवनेश्वर में मीडिया से मुखातिब हुए वीके पॉल ने कहा कि ‘ जो मौजूदा हालात और संभावित परिदृश्य है उससे उभरती परिस्थितियों में हमारे टीके अप्रभावी हो सकते हैं इसलिए…

गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इसके अलावा इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरती के दौरान विवेकानंद क्रूज पर सवार थे। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के मौके पर आज वाराणसी में शिव दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। काशी…

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस वाहन पर की अंधाधुंध फायर‍िंंग, 8 जवान घायल, 4 की हालत गंभीर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के जेवन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले इस फायरिंग में 14 जवानों के घायल होने की खबर थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरीके से घेर लिया है और जांच शुरू कर…

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण से जुड़े मजदूरों पर पुष्प वर्षा और उनके साथ भोजन कर पीएम मोदी ने किया श्रम का सम्मान

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की और गंगा नदी में डुबकी लगाई। वह वहां से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर आए। इन सबके बीच प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर पहले तो पुष्प वर्षा की और बाद में उनके साथ खाना खाया। अपने आप में प्रधानमंत्री की इस बात को लेकर खूब सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री के…

काशी विश्वनाथ धाम का PM मोदी ने किया लोकार्पण, कहा- जो कुछ भी हुआ है, महादेव ने ही किया है, यहां आकर आलौकिक ऊर्जा मिलती है

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी के भव्य स्वरूप ‘काशी विश्वनाथ धाम’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी मैं बाबा के साथ साथ नगर कोतवाल कालभैरव जी के दर्शन करके भी आ रहा हूँ, देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद लेकर आ रहा हूँ। काशी में कुछ भी नया हो, उनसे पूछना आवश्यक है। मैं काशी के कोतवाल के चरणों में भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, सारे बंधनों…

Miss Universe : 21 साल बाद भारत की हरनाज़ संधू के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

न्यूज़ डेस्क। 2000 में लारा दत्ता के खिताब जीतने के 21 साल बाद भारत की हरनाज़ संधू नई मिस यूनिवर्स हैं। संधू ने आज इजराइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पंजाब के 21 वर्षीय हरनाज़ संधू ने पराग्वे की नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने को हराकर ताज अपने नाम किया। संधू को मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा द्वारा ताज पहनाया गया। चंडीगढ़ बेस्ड मॉडल हरनाज़ संधू से पहले मिस यूनिवर्स का खिताब सिर्फ दो भारतीय मॉडलों…

जनता के ‘मन की बात’ से तैयार होगा मेनिफेस्टो, BJP अपना रही यह फॉर्मूला

लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आम जनता तक पहुंचने के लिए तरह-तरह की जुगत लगा रही है। इसी के तहत भाजपा 15 दिसंबर से एक नया कैंपेन शुरू करने जा रही है। इस कैंपेन को नाम दिया गया है, ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’। इसके तहत भाजपा उत्तर प्रदेश की आम आबादी तक पहुंचकर चुनावी घोषणा पत्र के लिए उनकी राय लेगी। इस कैंपेन के दौरान भाजपा जहां कार्यक्रम करेगी, वहां पर एक आकांक्षा पेटी भी रखी जाएगी, जिसमें लोग अपना फीडबैक दे सकेंगे। इसके…

अब मात्र 2 घंटे में हो जाएगी ओमिक्रॉन की पहचान, ICMR ने तैयार की है खास किट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इससे निपटने के उपाय पर भी तेजी से काम हो रहा है। अब ओमिक्रॉन के खिलाफ चल रही जंग में भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने असम के डिब्रूगढ़ में एक नई कोविड टेस्ट किट (New Covid Testin Kit) तैयार की है। इस किट से महज दो घंटे में ही ओमिक्रॉन संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। ओमिक्रॉन से चल रही आशंकाओं के बीच देश के…

देर रात पीएम मोदी का निजी ट्विटर हैंडल हुआ हैक, अब सुरक्षित, बिटकॉइन को लेकर किया गया ट्वीट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। हालंंकि अब पीएमओ ने जानकारी दी है कि उनके ट्विटर हैंडल को फिर से सुरक्षित कर लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, रविवार रात को पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक कर एक ट्विट किया गया जिसमें लिखा था कि, ‘ भारत ने अधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 BTC खरीदकर लोगों को बांट रही है’। कुछ ही मिनट…