सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने नया नाम रखा-Elon Musk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। ट्विटर अकाउंट पर हमला करने वाले हैकर्स ने मंत्रालय के प्रोफाइल पर एलन मस्क के नाम के साथ मछली की प्रोफाइल फोटो लगा दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैकर्स द्वारा पिछले कुछ समय में कई ट्वीट्स भी किए गए। हालांकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्विटर से बात कर अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय…

कोविड-19 : कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों का घर में उपचार संभव, मोलनुपिराविर कोई जादुई दवा नहीं : एम्स डॉक्टर

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण बढ़ते मामलों के दौरान अब तक कोविड मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं जिनका घर पर ही उपचार संभव है। साथ ही डॉक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोविड-19 बीमारी के लिए एंटी-वायरल मोलनुपिराविर कोई जादुई दवा नहीं है। एम्स के मेडिसिन विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल ने अब तक कोविड-19 के उपचार के लिए कोई दवा उपलब्ध नहीं…

कोविड-19 : कोरोना की आफत के बीच राहत, मार्च तक तैयार हो जाएगी Omicron के खिलाफ वैक्सीन

न्यूयॉर्क। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर आई है। कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर ने कहा है कि फाइजर को उम्मीद है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का टारगेट करने वाला कोविड-19 वैक्सीन मार्च में तैयार हो जाएगा। फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बौर्ला ने सीएनबीसी को बताया कि फाइजर पहले से ही सरकारों की गहरी दिलचस्पी के कारण वैक्सीन के निमार्ण में लगा है क्योंकि कोरोना के संक्रमण की संख्या में ओमिक्रॉन के केस बहुत अधिक हैं। फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट…

राहत की खबर! धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, 10 दिन में दिखेगा ‘कंट्रोल’

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। पिछले चार दिनों से नए संक्रमण की वृद्धि दर में गिरावट का रुझान है। रविवार और सोमवार को यह 12.5 फीसदी पर स्थिर रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर यह संभावना है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे आंकड़ों में स्थिरता आएगी, लेकिन नए मामलों की संख्या बढ़ेगी। आठ से दस दिनों के बाद नए संक्रमणों में वास्तविक कमी का रुझान नजर आ सकता है। देश में 28 दिसंबर को…

संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों को कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं, जब तक कि…

नई दिल्ली। देश में कोरोना और उसके नए ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron) वेरिएंट की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत में रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं। राज्य सरकारों ने कई पाबंदियों का ऐलान किया है। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने कोरोना टेस्टिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी (New Covid Testing Guidelines) की है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी नए दिशा निर्देश में कहा गया है कि…

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की होगी सुप्रीम जांच… जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में बनाई कमिटी

नई दिल्ली। पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज की अध्यक्षता में कमिटी बनाई है। केस की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो कारण बताओ नोटिस डीजी और पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को भेजा गया था। अब तक केंद्र सरकार की ओर से तय समिति की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह बात सही है कि सुरक्षा…

पीएम मोदी ने दी गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई

नई दिल्ली। आज देशभर में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जा रही है। गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरु गोविंद सिंह के जन्म के दिन मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। इस साल गुरु गोविंद सिंह की जयंती 9 जनवरी 2022 को पड़ी है। गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे। 22 दिसंबर, 1666 को पटना में जन्मे दसवें गुरु का जन्म सोढ़ी खत्री परिवार में हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व…

cVIGIL App : चुनाव में गड़बड़ी की एप के जरिए शिकायत कर सकते हैं मतदाता, 100 मिनट में होगी कार्रवाई, जानिए सब कुछ

न्यूज़ डेस्क। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का एलान कर दिया। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर मतदाता शिकायत कर सकें, इसके लिए आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सीविजिल (cVIGIL) एप लॉन्च किया था। इस एप का इस्तेमाल इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी किया जाएगा। आयोग का दावा है कि इस App के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100…

Assembly Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा कार्यक्रम

न्यूज़ डेस्क। भारतीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधान सभा चुनाव 2022 की तरीखों का ऐलान कर दिया है। भारत के चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में संपन्न होगा। उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। मणिपुर में दो फेज में चुनाव होगा । पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित होंगे। चुनाव तारीखों के एलान…

कोविड-19: टीका न लेने वालों सावधान! मुंबई में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 96% मरीजों ने नहीं ली वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को अब तक हल्का माना जा रहा है। शायद इसलिए भी क्योंकि बीते साल डेल्टा वेरिएंट की तुलना में यह कम जानलेवा है लेकिन अगर किसी ने कोरोना टीका नहीं लिया है तो उसके ओमिक्रॉन भी कहर बरपा सकता है। मुंबई के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। यहां कोरोना से संक्रमित जिन लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने की जरूरत पड़ रही है, उनमें से अधिकांश ने टीका नहीं लिया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका के मुखिया ने इसकी जानकारी दी। छह जनवरी तक के…