जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक ‘‘असाधारण’’ हालात है जो अब वैश्विक आपात स्थिति है। डब्ल्यूएचओ की यह घोषणा इस रोग के उपचार के लिए निवेश में तेजी ला सकती है और इसने इस रोग का टीका विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने वैश्विक स्वास्थ्य संगठन की ‘इमरजेंसी कमेटी’ के सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बावजूद यह घोषणा की। यह पहला मौका है…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने का किया आह्वान
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों के स्मारकीय साहस और प्रयासों को भी याद किया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जिसमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल है। मोदी ने कहा कि 22 जुलाई का देश के इतिहास में विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन 1947 में राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था। Today,…
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर लोक सभा में हंगामा
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की पूछताछ को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने लोक सभा में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस सांसदों की नारेबाजी और सोनिया गांधी की तस्वीर वाली तख्तियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कानून के समक्ष सब समान है, क्या कांग्रेस की अध्यक्षा होने के नाते सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन है, कानून से ऊपर है। गुरुवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी…
संसद में पर्चों, तख्तियों और प्लेकार्ड्स पर भी लगी पाबंदी, ‘असंसदीय शब्दों’ पर विवाद के बीच नया आदेश
नई दिल्ली। ‘असंसदीय शब्दों’ की नई लिस्ट पर विवाद के बाद लोकसभा सचिवालय की एक और एडवाइजरी को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसके मुताबिक, मानसून सत्र के दौरान सदन में पैंफलेट्स, लीफलेट्स या प्लेकार्ड्स के बांटने पर रोक लगा दी गई है। यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी हुई है जब संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन और धरना देने पर पाबंदी लगाने को लेकर विपक्ष हमलावर है। आदेश के अनुसार, किसी भी तरह का साहित्य, प्रश्नावली, पैम्फलेट, प्रेस नोट, लीफलेट या मुद्रित अन्य कोई सामग्री माननीय अध्यक्ष से इजाजत लिए…
कोविड – 19 : कोरोना को लेकर WHO के बयान ने फिर बढ़ाई टेंशन- ‘खत्म होने के करीब भी नहीं है यह महामारी’
नई दिल्ली। देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बयान ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। WHO प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी (Covid Pandemic) अभी खत्म होने के करीब भी नहीं पहुंची है। विश्व स्वास्थ्य संगठ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने मीडिया ब्रिफिंग में दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना की ताजा लहरें दिखाती हैं कि महामारी ‘कहीं नहीं गई है, यह हमारे आसपास ही है।’ प्रेस ब्रिफिंग में टेड्रोस ने कहा…
‘मां काली’ के पोस्टर पर हो रहे विवाद के बीच बोले PM मोदी- ‘भारत पर हमेशा रहा है देवी मां का आशीर्वाद’
नई दिल्ली। फिल्म ‘काली’ से जुड़े पोस्टर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने भाषण में मां काली का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली के स्पष्ट दर्शन किए। पीएम मोदी रविवार को स्वामी आत्मस्थानंद के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, “स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली का स्पष्ट दर्शन किया था, जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वो कहते थे- ये सम्पूर्ण…
पीएम मोदी ने जापान के पूर्व पीएम आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया, एक दिन के शोक की घोषणा की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया और शनिवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। ट्वीट्स कर उन्होंने कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” आबे के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए…
Corona Vaccine : अब 9 की जगह 6 महीने बाद ही लगवा सकते है बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। कोरोना अब भी भारत सहित दुनियाभर में चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। देश में पहली और दूसरी लहर के दौरान बहुत से लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवा दी। अंतत: जब कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) आईं तो इससे होने वाली मौतों में कमी आयी। लेकिन एक समय के बाद वैक्सीन से मिली रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी कमजोर पड़ने लगती है।…
हमारी आबादी 75%, बदलो प्रार्थना,मुस्लिम कट्टरपंथियों का स्कूल को फरमान, हाथ नहीं जोड़ेंगे बच्चे
नई दिल्ली। झारखंड के स्कूल में धर्म के नाम पर प्रार्थना को जबरन बदले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए उपायुक्त को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गढ़वा में स्थित मध्य विद्यालय, कोरवाडीह का यह मामला है। आरोप है कि यहां के प्रधानाध्यापक योगेश राम पर…
केसीआर के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- डबल इंजन की सरकार बनेगी तो तेलंगाना के हर शहर, हर गांव का विकास होगा
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केसीआर के गढ़ में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना डबल इंजन की सरकार चाहता है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने परेड ग्राउंड पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना…
