New Parliament Opening Date : प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का 28 मई को करेंगे उद्घाटन, दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था निर्माण

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया। बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री…

Karnataka: सिद्धारमैया – शिवकुमार की राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश

न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक में अगले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गुरुवार शाम को बेंगलुरु स्थित पार्टी ऑफिस में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस विधायक दल ने सीएलपी नेता के रूप में सिद्धारमैया के नाम को मंजूरी दी। बैठक के दौरान आरवी देशपांडे, एचके पाटिल, एमबी पाटिल और लक्ष्मी हेब्बलकर ने सिद्धारमैया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसको सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।…

बिहार जाति जनगणना : सुप्रीम कोर्ट से सरकार को तगड़ा झटका, जाति जनगणना पर पटना हाई कोर्ट के स्टे पर रोक से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बिहार में जाति आधारित सर्वे पर पटना हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर को हटाने से इनकार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को जाति आधारित सर्वे पर राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने जाति आधारित सर्वे पर पटना हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई अंतरिम रोक को हटाने से इंकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार से कहा…

‘The Kerala Story’ : ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, हटाया फिल्म से बैन, पूछा; लोग क्या देखेंगे ये सरकार तय करेगी : Supreme Court

नई दिल्ली। फिल्म केरला स्टोरी को पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित करने के मामले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने के 8 मई के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरला स्टोरी पर लगे बैन को खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरला स्टोरी को बैन करने के खिलाफ फिल्म के निर्माता और निर्देशकों ने सुप्रीम कोर्ट…

पकिस्तान न्यूज़ : इमरान खान के घर में 30-40 आतंकी छिपे होने का दावा!, लाहौर पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। अब पाकिस्तान की पंजाब सरकार का दावा है कि इमरान खान के लाहौर स्थित घर में आतंकी छिपे हैं। सरकार को शक है कि कम से कम 30 से 40 आतंकवादियों ने इमरान खान के घर में शरण ले रखी है, जिसके बाद उनके घर को पुलिस ने घेर लिया है। पंजाब सरकार को शक है कि पूर्व पीएम इमरान खान के लाहौर के जमान पार्क स्थित घर में 30-40 आतंकी…

Sanchar Sathi Portal: मोदी सरकार ने लॉन्च की संचार साथी पोर्टल, अब चोरी या गुम हुए मोबाइल को कर सकेंगे ट्रैक, रोका जा सकेगा KYC फ्रॉड

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दूरसंचार उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण के तहत हमने संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया है जिसके तहत दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए तीन सुधार हैं जो उपयोगकर्ता की डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। ये सुधार पूरी तरह से भारत के दूरसंचार क्षेत्र को विश्व स्तर पर बेंचमार्क करने के लिए पीएम के दृष्टिकोण को फिट करते हैं।…

अंतरराष्ट्रीय : स्वीडन में भारत की तारीफ सुनकर खुश हुए एस जयशंकर, कहा- ‘आपके मुंह में घी शक्‍कर’

स्टॉकहोम। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM S Jaishankar) ने स्‍वीडन यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। यहां उन्‍होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोग हिंदी जानते हैं, लेकिन मुझे जो जानकारी दी गई है, उसके लिए ‘आपके मुंह में घी शक्‍कर.’ जयशंकर के इस वाक्‍य के बाद देर तक तालियां बजती रहीं, भारतीय समुदाय ने इसका भरपूर स्वागत किया। दरअसल जयशंकर दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम में हिस्सा लेने आए हैं। वी‍डियो से यह साफ नहीं हो पाया कि जयशंकर ने…

Generic Medicine : जेनेरिक दवाएं लिखें या कार्रवाई का सामना करने तैयार रहे, केंद्र सरकार की डॉक्टरों को चेतावनी

नई दिल्ली। देश में जेनरिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त हो गई है. सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर अपने सभी डॉक्टरों को जेनरिक दवा लिखने की हिदायत दी है। सरकार ने कहा कि अगर डॉक्टर अपनी पर्ची में जेनरिक दवा नहीं लिखते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवा के डायरेक्टर जनरल ने आदेश जारी करते हुए बात की वार्निंग दी है कि जो कोई भी डॉक्टर जेनरिक दवाओं को अपने पर्ची में शामिल नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन…

Nurses and Mother’s Day : कोविड के दौर में नर्स बहनों की सेवा अतुलनीय: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी नर्सों की चर्चा होती है, तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है। जब पूरी दुनिया में भय व्याप्त था। तब इस विपरीत परिस्थिति में हमारे डॉक्टरों और नर्सों ने जो सेवाएं दी, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। नर्सों ने अपने परिजनों और बच्चों से दूर रहकर मरीजों की सेवा की। कई मौकों पर उन्हें परेशानियां भी झेलनी पड़ी, लेकिन वे अपने कर्तव्य से नहीं हटी। हमारी नर्स बहनों ने ईश्वर की सेवा की तरह मरीजों की भी सेवा…

Retail Inflation: महंगाई से मिली राहत, अप्रैल में खुदरा महंगाई दर रही 4.70%, 18 महीने में सबसे कम

बिजनेस डेस्क। महंगाई के मोर्च पर राहत की खबर आई है। खुदरा महंगाई दर से गिरावट आई है। अप्रैल में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में गिरावट के कारण भारतीय रिजर्व बैंक के कंफर्ट जोन के भीतर बनी रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (CPI) मुद्रास्फीति 18 महीने के निचले स्तर 4.7 प्रतिशत पर आ गई है। खुदरा मुद्रास्फीति मई 2023 में 5.66 प्रतिशत और फरवरी 2023 में 6.44 प्रतिशत रही। अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति…