#SupremeCourt #Delhi : ऐड पर 1100 करोड़ खर्च कर सकते हो तो इन्फ्रा पर क्यों नहीं, केजरीवाल सरकार से SC

न्यूज़ डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल को कड़ी फटकार लगाई है। दिल्ली सरकार को यह फटकार दिल्ली एनसीआर रैपिड रेल प्रोजेक्ट को लेकर लगाई गई है। प्रोजेक्ट के लिए पैसे की कमी की बात कहने पर शीर्ष कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए पैसे हैं। लेकिन इतनी जरूरी सुविधा के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च के लिए पैसे नहीं हैं? इस मामले की सुनवाई जस्टिस एस के कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच कर रही थी। ‘If ₹1100…

#ITPO : ये नया भारत है, अब बड़ा ही करेगा! देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर ITPO कॉम्प्लेक्स तैयार, दुनिया की टॉप 10 कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में शामिल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश नित नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों में ऐसा आत्मविश्वास जगाया है कि अब वे छोटी सफलताओं से खुश नहीं होते। अब वे कुछ बड़ा करना चाहते हैं। यही वजह है कि भारत के नाम नए-नए रिकार्ड दर्ज हो रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह पीएम मोदी की प्रेरणा ही है कि आज भारत के नाम दुनिया…

Monsoon Session 2023: मणिपुर हिंसा पर संसद में भारी हंगामा, आप MP संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

न्यूज़ डेस्क(दिल्ली)। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में विपक्षी दलों का मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में हंगामा जारी है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह पर राज्यसभा स्पीकर ने बड़ा एक्शन लिया है। उनको पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस बीच मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने AAP सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। यानी कि अब आप सांसद राज्यसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। #WATCH…

#SawanSomwar 2023 Subhu Yog : सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहे हैं शुभ संयोग, भोलेनाथ की कृपा के लिए इस मुहूर्त में करें रुद्राभिषेक

धर्म डेस्क। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई सारे काम किए जाते हैं। सावन (Sawan 2023) में कांवड़ यात्रा, सावन सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक से भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस बार पूरे 58 दिन सावन मास पड़ रहा है। इसका समापन 30 अगस्त को होगा। सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन रवि और शिव योग का निर्माण हो रहा है।…

#BhetMulakatWithYouth : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान और कहा कि आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियाँ बजवायीं। मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की…

#RozgarMela : पिछली सरकार के ‘फोन बैंकिंग घाटाले’ ने बैकिंग सेक्टर की कमर तोड़कर रख दी थी : पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर तीखा हमला किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर उन्होंने ‘फोन बैंकिंग घोटाला’ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसका फायदा कुछ लोगों को हुआ, लेकिन इसने देश के बैंकिंग सेक्टर की कमर तोड़ कर रख दी। वहीं बैंकों से बांटा गया लोन कभी वापस नहीं आया, जो अर्थव्यवस्था के लिए घातक बना। नौ वर्ष पहले तक जिन सरकारी बैंकों की चर्चा हजारों करोड़ के नुकसान के लिए होती थी, आज बैंकिंग सेक्टर के मजबूत होने से वे…

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 36 एमओयू हस्ताक्षर, बोले श्री बघेल- युवाओं को मिलेंगे अपने कौशल को विकसित करने के अच्छे अवसर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियोजना पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के 36 आईटीआई में युवाओं को 6 नए ट्रेडों में तथा 23 शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के चयनित आईटीआई में अत्याधुनिक तकनीकी वर्कशॉप की स्थापना तथा प्रशिक्षकों…

#crimeagainstwomen : मणिपुर के बाद Bihar में इंसानियत हुई शर्मसार, बीजेपी का तीखा कटाक्ष, कहा -‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ राजस्थान नहीं जा सकती हूं, बिहार पर मुंह में दही जमा सकती…..

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एक शांत और सुरक्षित राजस्थान जैसा प्रदेश अशोक गहलोत सरकार के दौरान पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। बिहार और बंगाल में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन, गठबंधन की बात करने वाले मूकदर्शक बने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और गांधी परिवार के लोग भी चुप हैं, मूकदर्शक बने हुए…

Sahara Refund Money: सहारा में फंसा पैसा कैसे 45 दिन में खाते में आयेगा, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप जानकारी

न्यूज़ डेस्क (Bns)। सहारा इंडिया कंपनी में बेहतर रिटर्न के खातिर अपने जीवन भर की कमाई लगा देने वाले निवेशकों के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। सरकार की ओर से एक रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया, जिसके जरिए उन निवेशकों का डूबा हुआ पैसा वापस लौटाया जाएगा, जिनके निवेश की अवधि पूरी हो चुकी है। मोदी सरकार ने सहारा की चार सहकारी समितियों में फंसे निवेशकों के रुपये लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे लोगों में सहकारी समितियों के प्रति विश्वसनीयता वापस लौटेगी। pic.twitter.com/spLLePiLkI…

Deputy CM Post : संविधान के नजरिये से समझें, कौन होता है डिप्‍टी सीएम, क्‍यों हर नेता बनना चाहता है सीएम, ये सिर्फ प्रतीकात्‍मक पद है …

न्यूज़ डेस्क (Bns-28*जून)। हाल ही में कर्नाटक चुनाव 2023 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्‍यमंत्री पद के लिए शुरू हुई उठापटक आखिरकार थम गई है। कांग्रेस अलाकमान ने फैसला किया है कि कर्नाटक के नए मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ही होंगे। वहीं, डीके शिवकुमार कांग्रेस की कर्नाटक सरकार में उप-मुख्‍यमंत्री होंगे। कर्नाटक की खींचतान फिलहाल तो थम गई, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से दो सवाल खड़े होते हैं। पहला, कोई भी नेता पार्टी की जीत के बाद डिप्‍टी सीएम क्‍यों नहीं बनना चाहता है? दूसरा, क्‍या शिवकुमार सरकार में नंबर…