#AssemblyElections2023: राजस्थान 23, मध्य प्रदेश 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव; छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। इसके साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांचों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य…

#छत्तीसगढ़_युवा_मितान_परिवहन_योजना : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का किया शुभारंभ,विद्यार्थियों को निःशुल्क मिलेगी परिवहन सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप…

#Israel_under_attack: हमास के हमले को PM Modi ने बताया दुखद, बोले- इस कठिन समय में भारत इजराइल के साथ खड़े हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। शोक और प्रार्थना करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमास समूह द्वारा दागे गए रॉकेटों के इजराइल में युद्ध शुरू होने के कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के…

#Israel: हमास के हमले पर इजरायल की चेतावनी, ‘हमास ने बड़ी गलती कर दी’…गाजा में दर्जनों फाइटर जेट्स की बमबारी, अब होगा महायुद्ध

न्यूज़ डेस्क (Bns)। फिलीस्तीन के गाजा पट्टी से संचालित होने वाले आतंतवादी संगठन हमास ने इजराइल के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है और इजराइल पर देर रात के बाद से दनादन रॉकेट्स दागे जा रहे हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 12 बजे भी गाजा की तरफ से इजराइल पर हमले किए जा रहे हैं, जिसके जवाब में इजराइल की आयरन डोम डिफेंस सिस्टम के एक्टिवेट होने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। हमास की सैन्य शाखा अल क़सम ब्रिजेज ने एक ऑपरेशन की घोषणा की…

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य जहां लोग खेती करना चाह रहे, फसल का उचित दाम इसकी वजह- प्रियंका गांधी

रायपुर। उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाने के कारण लोग आज खेती करना नहीं चाह रहे, लेकिन छत्तीसगढ़ देश का ऐसा प्रदेश है जहां लोग खेती की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल का उचित दाम मिलना इसकी बड़ी वजह है। यह बात प्रियंका गांधी ने कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम में गौर मुकुट से श्रीमती गांधी का स्वागत किए जाने पर वह अभिभूत हुई और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी…

#IndiaAtAsianGames: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराया, 9 साल बाद एशियाई खेलों में जीता Gold

खेल डेस्क(Bns)। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर गोल्ड अपने नाम कर लिया है। भारत ने जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच को आसानी से जीतने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार हॉकी में गोल्ड जीता है। भारत ने सबसे पहले साल 1966 में अपना गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद साल 1998, साल 2014 और अब साल 2023 में भारत ने…

#VladimirPutin: बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं… रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फिर बांधे Pm मोदी की तारीफों के पुल…

नई दिल्ली। रूस और भारत की दोस्ती कोई आज की नहीं, बल्कि दशकों पुरानी है। यह समय के साथ लगातार मजबूत होती गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) कई बार पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं। एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। रूस स्थित मीडिया आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें ‘बहुत बुद्धिमान व्यक्ति’ बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास में काफी प्रगति…

#Pmmodiinchhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे PM Modi, लोकतंत्र को लूटतंत्र और प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया….

न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार, 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में NMDC स्टील लिमिटेड के नगरनार इस्पात संयंत्र के लोकार्पण समेत 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने यहां ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का भी शुभारंभ किया। जगदलपुर-बस्तर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो. उन्होनें कहा, विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर…

Barley Water Benefits: “जौ का पानी” देगा इन बिमारियों से आराम, जिससे आप होंगे और सेहतमंद…जानिए पीने का सही तरीका-समय

हेल्थ डेस्क। प्रकृति ने हमें कई ऐसे खाद्य पदार्थों से नवाजा है जो पोषक तत्वों से भरपूर है और सेहत के लिए लाभकारी है। अगर नियमित रूप से इन्हें खाया पिया जाए तो आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत अनाज है जिसका नाम है जौ… जौ के आटे की रोटियां तो अमूमन सभी ने खाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ का पानी नियमित रूप से सेवन करने से आपको कितना फायदा मिलता है? दरअसल जौ में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स, डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम,…

बुजुर्ग समाज के प्रकाश-स्तंभ हैं, उनके अनुभवों के प्रकाश में नयी पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं – भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल संवेदनशीलता के साथ मंच से उतरकर स्वयं बुजुर्गों के पास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा और हियरिंग एड सहित 825 सहायक उपकरण भी प्रदान किए। इस अवसर पर सभी जिलों के लगभग साढ़े छः हजार से अधिक वरिष्ठजन उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की…