रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में प्रचलित 8-10 महत्वपूर्ण खेलों को चिन्हांकित कर खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीते, हम इसी लक्ष्य के साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहें हैं। हमें अपनी खेल प्रतिभाओं को विश्व पटल पर लेकर जाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा उपरांत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री श्री साय ने साझा किया अपना अनुभव, राजस्व अमले को दिया बड़ा संदेश, कहा – आम आदमी से सीधे जुड़ा है राजस्व विभाग, इसकी छवि को सुधारने की जरूरत
रायपुर। मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का निराकरण कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक…
50 से ज्यादा दवाइयां स्टैंडर्ड क्वालिटी में पाई गईं फेल, Paracetamol-Telma सहित ये टैबलेट भी लिस्ट में शामिल, ऐसे करें असली मेडिसिन की पहचान
नई दिल्ली। स्ट्रेस, बिगड़ते लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण हमारा बीमार होना अब आम बात है। बीमार होने पर कोई खुद से ही दवा खाता है, तो कोई डॉक्टर की सलाह के बाद दवाइयां लेते हैं। हम सभी पूरे विश्वास के साथ दवाइयां खा लेते हैं, लेकिन अगर दवाइयों में ही गड़बड़ी हो तो हमे चिंता हो जाएगी। दरअसल, ड्रग रेगुलेटरी बॉडी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अभी हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 53 दवाओं के सैंपल फेल हो गए। सीडीएससीओ ने रिपोर्ट में…
अबूझमाड़: घने जंगलों में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक जीत, तीन बड़े नक्सली ढेर
अबूझमाड़। यह नाम सुनते ही घने जंगलों, कठिन पहाड़ियों और वहां छिपे खतरनाक नक्सलियों का ख्याल आता है। जहां आम इंसान का पहुंचना मुश्किल होता है, वहां सुरक्षा बलों ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ का यह दुर्गम इलाका वर्षों से नक्सलियों का अड्डा बना हुआ था, पर अब हालात बदलने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाए गए “माड़ बचाओ” अभियान ने इस इलाके में शांति की एक नई उम्मीद जगाई है। सुरक्षा बलों ने सात दिनों तक चले एक लंबे और चुनौतीपूर्ण अभियान में…
Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि, जरूर जान लें ये बातें…
धर्म डेस्क(Bns)। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में घटस्थापना या कलश स्थापना करते हैं। साथ ही लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। शारदीय नवरात्रि में विधिपूर्वक देवी मां की उपासना करने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की…
देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ ने पाया स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा :सरकार ने गिनाये आंकड़े
छत्तीसगढ़ राज्य ने रोजगार सृजन के मामले में देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी *Periodic Labour Force Survey (PLFS)*की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में चल रहे रोजगार सृजन और विकास प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है। ग़ौरतलब है कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO)…
#PMShriSchools: पीएम श्री योजना में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की और 78 शालाएं, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 78 और स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए पीएम श्री योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, नई स्वीकृति मिलने से यह संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और इस…
UP में हर ढाबा-रेस्टोरेंट वालों को लिखना होगा नाम, CCTV लगाना भी जरूरी; कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन: जानें क्या है योगी सरकार का नया आदेश
लखनऊ। खाने-पीने की चीजों में पेशाब और थूक की घटना को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।खाने-पीने के सामानों में मिलावट को रोकने के लिए CM योगी ने कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, वेरिफिकेशन के साथ ही आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में जरूरी संशोधन के भी निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी ने बैठक में…
MUDA घोटाला : cm siddaramaiah की बढ़ी मुश्किलें! कर्नाटक हाई कोर्ट ने सिद्धारमैया की याचिका खारिज की, मुख्यमंत्री पर चलेगा केस..
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाको हाई कोर्ट से झटका लगा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय की नागप्रसन्ना पीठ ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा चुनौती दी गई याचिका को खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कथित MUDA घोटाले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती दी थी। बता दें कि राज्यपाल ने 17 अगस्त को मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सहमति दी थी। इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के आदेश को चुनौती देने वाली रिट याचिका को हाई कोर्ट में दाखिल किया था। https://x.com/LiveLawIndia/status/1838468785914745119 दरअसल,…
स्वयं सेवकों ने जगाई सेवा की अलख, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्वयं सेवको ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति के कार्य में स्वयं सेवकों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य…
