सोनभद्र मामले में एक्शन में CM योगी आदित्यनाथ, DM व SP हटाए गए

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के उभ्भा गांव में जमीन कब्जों को लेकर हुई दस लोगों की मौत के मामले में रविवार को कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सोनभद्र के DMअंकित अग्रवाल व SP सलमान ताज पाटिल को हटा दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिश के आधार पर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आ‌वास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यह…

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता कार एक्सीडेंट केस में भाजपा विधायक पर हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज

लखनऊ। उन्नाव में पीड़िता के साथ दुर्धटना में भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश का केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा जान से मारने की धमकी और आपराधिक साजिश का भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज FIR में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर व अन्य आठ लोग नामजद हैं। भारतीय दंड संहिता की 302, 307, 506 120B की धाराओं में मुकदमा…

भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है: अमित शाह

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी तरह भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी UP से ही होकर जाता है। शाह ने यहां दूसरी ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा, वर्षों से एक उक्ति सुनता आया हूं। सोलह साल की उम्र से सुन रहा हूं कि पीएम बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता…

मॉब लिंचिंग के नाम पर हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को किया जा रहा बदनाम : संघचालक भागवत

मथुरा। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने यहां कहा कि देश में आजकल भीड़-हिंसा के नाम पर हिन्दू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है। भागवत ने वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित संघ की अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव समिति की द्विदिवसीय बैठक की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘ देश भर में हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है। कहीं भीड़-हिंसा के नाम पर सियासत करके समाज में घृणा फैलाने का काम हो…