चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के स्वागत में PM मोदी ने किया 3 भाषाओं में ट्वीट

चेन्नई। PM नरेंद्र मोदी ने आज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने कीआशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ 欢迎来印度,习近平主席! pic.twitter.com/ri0MAs6an8 — Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2019 उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा। इससे पहले मोदी…

प्रधानमंत्री मोदी ने महाबलीपुर में ‘सफेद धोती’ पहन किया चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया

महाबलीपुरम। PM नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तमिल लिबास में स्वागत किया। इस दौरान वह वेष्टि (सफेद धोती), आधे बाजू वाले सफेद शर्ट और कंधे पर अंगवस्त्रम के साथ दिखे। दोनों नेता भारत-चीन के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए यहां आए हुए हैं। बीजिंग से यहां कुछ देर पहले आए शी भी कैजुएल वेशभूषा में सफेद शर्ट और काले ट्राउजर में नजर आए। दोनों नेता महाबलीपुरम में पहले मनोरम दृश्यों को देखेंगे उसके बाद दोनों रात्रि भोजन के लिए जाएंगे। महाबलीपुरम में PM…

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चेन्नई पहुंचने पर भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शी का किया स्वागत

चेन्नई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शुक्रवार को जब चेन्नई पहुंचे और यहां से मामल्लापुरम गये तो लोक नर्तकों और भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में बच्चों ने भारतीय और चीनी झंडे लहराकर उनका अभिवादन किया। जिनपिंग से पहले हेलीकॉप्टर से मामल्लापुरम पहुंचे प्रधानमंत्री ने अर्जुन तपस्या स्मारक पर चीनी नेता की अगवानी की। परंपरागत तमिल परिधान धोती, अंगवस्त्रम और शर्ट पहने प्रधानमंत्री ने शी जिनपिंग से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल…

चेन्नई में बोले प्रधानमंत्री मोदी, एक साथ काम करें एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ दिमाग

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के सात दिवसीय दौरे से भारत लौटे, हमेशा सक्रिय रहने वाले नेता के रूप में मशहूर श्री मोदी आज कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए चेन्नई पहुंचे। उन्होंने IIT मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह के साथ इसी परिसर में आयोजित सिंगापुर-भारत हैकथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया। मोदी ने कहा कि मैं इसमें यकीन करता हूं कि तकनीक और व्यापार लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। My request to the student community… pic.twitter.com/xF3w6P19BM — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2019…

पूर्व BCCI अध्यक्ष श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ TNCA अध्यक्ष चुनी गयीं

चेन्नई। BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को गुरुवार को यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) की निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिससे वह भारतीय बोर्ड की राज्य इकाई की पहली महिला प्रमुख बन गयी हैं। Smt. Rupa Gurunath elected President of TNCA in 87th Annual General Meeting For More▶️ https://t.co/D3K4H5FYeR pic.twitter.com/TNcxvDW9nO — TNCA (@TNCACricket) September 26, 2019 नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार शाम पांच बजे खत्म हो गई थी जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ रूपा ने नामांकन दाखिल किया। TNCA के नियमों के अनुसार…

सोशल मीडिया कंपनियां नहीं कर रही भारतीय कानून का पालन : तमिलनाडु सरकार

नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि फेसबुक इंक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियां भारतीय कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं और परिणामस्वरूप नियम विरुद्ध गतिविधियों में वृद्धि हो रही है तथा ‘अपराधों की जांच-पड़ताल’ में कठिनाई हो रही है। राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत के 20 अगस्त के आदेश में संशोधन का आग्रह किया जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय को सोशल मीडिया प्रोफाइलों को बायोमीट्रिक परिचय पत्र आधार से जोड़ने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसे कोई प्रभावी आदेश…