चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के स्वागत में PM मोदी ने किया 3 भाषाओं में ट्वीट
चेन्नई। PM नरेंद्र मोदी ने आज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने कीआशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’
उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा। इससे पहले मोदी ने आज सुबह चिनफिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए अपने चेन्नई पहुंचने की जानकारी देते हुए तीनों भाषाओं में ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई पहुंचा हूं। मैं तमिलनाडु की महान भूमि पर आकर खुश हूं जो अपनी अद्भुत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जानी जाती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अगवानी करेगा। इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे, ऐसी आशा है।’’ हाल ही में मोदी तमिल भाषा पर भी बहुत जोर दे रहे हैं जो सितंबर में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंनेअपने भाषणों में तमिल भाषा का प्रयोग कर इस भाषा के बारे में बात करने से साफ जाहिर हुआ। मोदी ने शुक्रवार को चीन की भाषा मंडारिन में भी ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के साथ अपनी अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले अपने पूर्वी पड़ोसी देश तक संदेश हुंचाने का प्रयास किया।
