मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण (संशोधन) विधेयक-2022 और छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्थान (प्रवेश में आरक्षण) विधेयक-2022 के अनुमोदन की अनुशंसा की गई। गौरतलब है कि उक्त आरक्षण विधेयक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसका अनुमोदन न होने पर विभिन्न वर्गों के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग को भी नौकरियों में भर्ती तथा शैक्षणिक संस्थानों…

केंद्रीय संसदीय समिति ने की प्रयास विद्यालय की तारीफ, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

रायपुर। केंद्रीय संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में प्रयास विद्यालय द्वारा इन वर्गों के साथ-साथ नक्सल प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। बैठक में संसदीय दल के सदस्यों में डॉ. नीरज डांगी, जगन्नाथ सरकार, डॉ. वी. शिवादासन, कामाख्या प्रसाद तासा, संसदीय दल के साथ आए…

अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने सीआईएल और एसईसीएल के कर्मचारी संघों और प्रबंधन के साथ की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अध्ययन दौरे पर आए अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने आज नवा रायपुर में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और एसईसीएल (South Eastern Coal Fields Limited) के अनुसूचित जाति-जनजाति के कर्मचारी संघों और दोनों कंपनियों के प्रबंधन के साथ बैठक की। सांसद डॉ. (प्रोफेसर) किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में संसदीय समिति के सदस्यों ने बैठक में दोनों कंपनियों में अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व एवं उनके लिए किए जा रहे कल्याणकारी उपायों पर चर्चा की। संसदीय समिति के सदस्य जगन्नाथ…

मुख्यमंत्री ने पूरी आत्मीयता के साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है : संस्कृति मंत्री

रायपुर। बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन अवसर के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज तातापानी महोत्सव उत्तर छ्त्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र है । उन्होंने कहा कि हर समाज को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए तभी समाज आगे बढेगा और…

बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य का ख्याल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य पर अधिक जोर देते हुए कहा कि मां ही जीवन की पहली गुरु होती है। उनका सिखाया हुआ शिक्षा, संस्कार, व्यवहार आजीवन काम आता है। इसलिए उनकी स्वास्थ्य एवं शिक्षा महत्वपूर्ण है। श्री बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम खपराडीह में हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित बलौदाबाजार राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 5 वें राज अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे…

बेटियों को वीरता के क्षेत्र में दिया जाएगा माता बहादुर कलारिन पुरस्कार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन पर कलार समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ को गर्व है। उनकी अदम्य वीरता पर हम सबको नाज है उनके नाम पर वीरता के क्षेत्र पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलार (सिन्हा) समाज मेहनतकश समाज है। छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज का गौरवपूर्ण भागीदारी है। श्री बघेल बालोद जिले के कलंगपुर में कलार समाज के प्रांतीय महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महुआ बोर्ड के गठन के लिए भी प्रयास किए जा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर में राज्य के पहले शहीद पार्क का किया लोकार्पण

रायपुर। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा। शायद ही कोई हो जिसने ये कविता नहीं सुनी हो। इस कविता में शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले लगने की बात कही गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि शहीदो को याद करने के लिए साल में किसी एक दिन का इंतजार न किया जाए बल्कि उन्हें लोग हर दिन याद करें। इसी सोच के साथ बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रदेश के पहले शहीद पार्क की…

मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है गोधन न्याय योजना, अब गोबर पेंट बनेगा आर्थिक समृद्धि का जरिया : बृहस्पत सिंह

रायपुर। तातापानी महोत्सव आस्था का केंद्र होने के साथ ही एक विशाल जनसमूह का भी नेतृत्व करता है। महोत्सव के दौरान मेला देखने के लिए एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने के लिए यहां दूर दूर से लोग आते हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी क्षेत्रों के किसानों एवं पंच-सरपंच भी यहां आकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेते हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन में इस बार के तातापानी महोत्सव में किसानों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान संगोष्ठी एवं पंच-सरपंच सम्मेलन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कॉस्मो एक्सपो 2023 का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राम बिजनेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो 2023 कार्यक्रम में पहुंचे। इस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने यहां पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इस शानदार आयोजन में उद्योग व्यापार के लगभग सभी ट्रेडों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुझें इस बात का गर्व है की छत्तीसगढ़ शासन भी इस आयोजन का हिस्सा है। एक्सपो में ऑटो मोबाइल से लेकर रियल स्टेट और एजुकेशन तक…

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे पर शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को आर्मी-डे (थल सेना दिवस) पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अपने अदम्य साहस और वीरता से माँ भारती की रक्षा में सदैव समर्पित वीर सपूतों को राष्ट्र गौरवपूर्ण सलाम करता है। शांतिकाल, युद्धकाल और संकट के समय हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव के कार्यों में भारतीय सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।