रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हल्बा-हल्बी समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी हैं, इस तरह यह समाज मातृ शक्ति का अनुयायी समाज है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज अत्यंत प्राचीन एवं विस्तृत समाज है। श्री बघेल आज बालोद जिले की इस्पात नगरी दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल…
श्रेणी: प्रादेशिक खबरें
प्रादेशिक खबरें
‘मोहब्बत की दुकान’ पर BJP ने लिखी राहुल को लंबी-चौड़ी चिट्ठी, पूछा – ‘मोहब्बत’ तब कहां थी जब वरुण ने आपको और आपकी मम्मी को शादी में बुलाया था
नई दिल्ली। गुरुवार को राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ‘मोहब्बत की दुकान’ हमले के बाद, भाजपा नेता कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त), परवेश साहिब सिंह और पूनम महाजन ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर पार्टी और उनकी आलोचना की है। कांग्रेस नेता पर संयुक्त राज्य अमेरिका में देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीनों भाजपा नेताओं ने ‘कांग्रेस की नफरत’ के राजनीतिक उदाहरणों का हवाला दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि आपके लिए ‘मोहब्बत’ का क्या महत्व है, यह आपके व्यक्तिगत संबंधों में देखा जा सकता…
Delhi News : जब केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, भाषण रोक AAP नेता बोले- ऐसा ही करना था तो मुझे ..हो गई गजब किरकिरी …
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को संयुक्त रूप से गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के पूर्वी दिल्ली परिसर का उद्घाटन किया। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना संबोधन दे रहे थे तभी ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगने शुरू हो गए। मामले को लेकर सत्तारूढ़ आप ने भाजपा पर कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप लगाया है। उन्हें बाधित करने वालों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस तरह के नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो…
रीपा से बदल रही गांव और ग्रामीणों की तकदीर गांव अब उत्पादक केन्द्र बनने की ओर अग्रसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना गांव और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने माध्यम साबित होने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गांवों के गौठानों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क गांवों को अब उत्पादक केन्द्र का रूप देने लगे है। भाटापारा ब्लॉक के गुड़ेलिया गौठान के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में लोहे का खीला एवं चैन लिंक्ड फेंसिंग जाली तार बनाने की यूनिट शुरू हुए अभी 13 दिन ही बीते है, कि इस यूनिट को संचालित करने वाली नारी शक्ति ग्राम संगठन को 25…
Opposition Unity: पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल – मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल, 2024 में भाजपामुक्त देश बने की बनेगी रणनीति
नई दिल्ली। विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अब सहमति बन गई है। जदयू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक को लेकर लगभग सभी दलों ने अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से इसकी घोषणा की गई है। ललन सिंह ने बताया कि 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस बैठक को लेकर…
Maharashtra: कोल्हापुर में औरंगजेब के पोस्टर और वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर बवाल, बिगड़े हालात, पथराव और हिंसा के बाद लाठीचार्ज
न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोल्हापुर में औरंगजेब के पोस्टर और व्हाट्सएप स्टेट को लेकर बवाल हुआ। जिस पर पुलिस ने हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों पर लाठीचार्ज किया। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने अपने व्हाट्सएप पर औरंगजेब को लेकर स्टेटस लगाया। जिस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। https://twitter.com/ANI/status/1666344992049364993?s=20…
Balasore Train Accident: अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR, रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज, दुर्घटना नहीं साजिश भी संभव, CBI जांच की सिफारिश
न्यूज़ डेस्क। ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन हादसे के बाद अब ट्रैक बहाल हो चुका है। 51 घंटों के बाद उसी ट्रैक से कई ट्रेनें गुजर चुकी है। लेकिन अभी भी वहां का मंजर लोगों के अंदर दहशत भर देने वाला है। इस बीच रेल हादसे के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया था कि रेलवे बोर्ड ने इस हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वहीं अब सोमवार को अब बालासोर ट्रेन…
विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में रोपा आंवला का पौधा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने निवास परिसर में आंवला का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। श्री बघेल ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने गांव, गौठान, खेतों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव…
मुख्यमंत्री ने किसानों से की अपील: आगामी खरीफ सीजन में जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का अधिक से अधिक करें उपयोग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से आगामी खरीफ सीजन में खेती-किसानी में जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गौठनों में जैविक खाद और जैविक कीटनाशक महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। गौठनों में ये उत्पाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इनके उपयोग से जमीन की उर्वरता बढ़ेगी और खेती की लागत भी कम होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के ऑनलाइन…
BREAKING NEWS,अवधेश राय हत्याकांड : मुख्तार अंसारी दोषी करार, हुई उम्रकैद, ₹1 लाख जुर्माना भी, सजा कम करने के लिए गिड़गिड़ाता रहा माफिया
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की वाराणसी की एक अदालत ने गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी #MukhtarAnsari को 32 साल पुराने अवधेश राय की हत्या के मामले में दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस फैसले का अजय राय ने स्वागत किया है। कांग्रेस नेता और…
