वन एवं आवास मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत पिपरिया के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया

रायपुर। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम बिरकोना में नगर पंचायत पिपरिया के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया। पट्टा वितरण करते हुए मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के तहत पट्टाधारियों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने की योजना शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। इससे पट्टाधारियों को मालिकाना हक मिलने लगा है। इस दौरान ग्राम बिरकोना में हितग्राहियों को पौधा वितरण भी किया गया। वन एवं आवास मंत्री अकबर ने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के दिए सख्त निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें हड़ताल के कारण अटके कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। गुरुवार रात हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सरकार ने भारी संख्या में नौकरी का पिटारा खोल दिया है, जिससे प्रदेश में युवा वर्ग उत्साहित हैं। सभी को…

21 जून अंतरराष्ट्रीय योगदिवस : ’एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पहुंचेगा ‘हर घर आंगन योग’ का संदेश

रायपुर। ’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम, पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग-आयोग…

हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार गांवों, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार ने हर वंचित तबके तक उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकार पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने से पहले ही हमने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी थी। इन्हीं पर छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। श्री बघेल आज अंबिकापुर के पीजी कालेज हॉकी स्टेडियम में विशेष पिछड़ी जनजाति एवं वन अधिकार पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में…

लिव-इन रिलेशनशिप : लिव-इन रिलेशनशिप का मतलब शादी नहीं, न ही इसमें तलाक की मांग की जा सकती हैं, और कानून नहीं मानता शादी : केरल हाईकोर्ट

न्यूज़ डेस्क। केरल हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी टिप्पणी में कहा कि इसे शादी के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती है। केरल हाईकोर्ट ने कहा कि कानून लिव-इन रिलेशनशिप को शादी के रूप में मान्यता नहीं देता है। अदालत ने कहा कि जब दो व्यक्ति केवल एक समझौते के आधार पर एक साथ रहने का फैसला करते हैं तो वे किसी विवाह अधिनियम के दायरे में आते हैं। लिव-इन रिलेशनशिप का मतलब शादी होना नहीं होता है न ही इसमें तलाक की मांग की जा सकती…

#Dutch YouTuber Vlogs : भारत में ‘नमस्कार सर…’ कहते ही, विदेशी यूट्यूबर से बेंगलुरु की सड़क पर हाथापाई, हाथ मरोड़ा की बदसलूकी

न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ‘मेडली रोवर’ नाम के एक डच YouTuber को स्थानीय लोगों द्वारा परेशान करने का एक प्रकरण सामने आया है। इस यूट्यूबर का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। ये घटना बेंगलुरु स्थित चिकपेट इलाके की बताई जा रही है। #viralvideo | Dutch Vlogger 'Harassed'#Shocking incident; Foreign #vlogger Manhandled in #Bangalore . Denting 'Incredible India'?#harassment #WATCH #viral #news #BREAKING #DutchVlogger #Dutch #India pic.twitter.com/3BWgzw6VdP — Ritam English (@EnglishRitam) June 12, 2023 हालाँकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस यूट्यूबर का नाम पेड्रोमोटा…

‘जल मितान-युवा उद्यमी‘ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘जल मितान-युवा उद्यमी‘ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजनाओं के संचालन और स्थायी रख-रखाव के लिए अपने तरह के पहले और अनूठे कार्यक्रम ‘जल मितान-युवा उद्यमी‘ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत ग्रामीण अंचलों में कुशल जल मितानों की उपलब्धता हेतु जल जीवन मिशन और यूनिसेफ की सहभागिता से प्रारंभ किए गए। इस कार्यक्रम के ग्रामीण युवाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल-पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग-रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग-रिपेयरिंग, सोलर पैनल फिटिंग-रिपेयरिंग, पम्प आपरेटर सर्विस आदि ट्रेडों मंे 21 दिन का आवासीय प्रशिक्षण…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागर विमानन मंत्री भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागर विमानन मंत्री भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में जोड़ने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। ताकि अंचल के लोगों को देश के अन्य भागों में आने-जाने की सुविधा मिले और क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में शामिल नहीं किया है। बिलासपुर अंचल के लोगों…

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज वार्षिक अधिवेशन : हर समाज और वर्ग के लोगों का विकास हमारा ध्येय : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कवर्धा के गांधी मैदान में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज कृषि आधारित समाज है और प्रारंभ से ही खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के कृषक वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल, स्वर्गीय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था…

हर समाज और वर्ग के लोगों का विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कवर्धा के गांधी मैदान में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज कृषि आधारित समाज है और प्रारंभ से ही खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के कृषक वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल, स्वर्गीय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था…