नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में एक ही दिन चुनाव होने को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। आज से दोनों राज्यों में आचार सहिंता भी लागू हो गए है। चुनाव आयोग की बैठक में मतदाता सूची,…
श्रेणी: महाराष्ट्र
हमें हर कश्मीरी को गले लगाना होगा, हम सब 125 करोड़ भारतियों को मिल के कश्मीर को स्वर्ग बनाना है : PM नरेन्द्र मोदी
नासिक। दशकों से कश्मीरियों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए PM नरेन्द्र मोदी ने आज गुरूवार को ‘‘हर कश्मीरी को गले लगाने’’ और घाटी में फिर से ‘नया स्वर्ग’ बनाने का आह्वान किया। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है…. हर कश्मीरी को गले लगाएं।’’…
PM नरेन्द्र मोदी ने शरद पवार के बयान को तोड़ मरोड़कर किया पेश : राकांपा
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आज गुरूवार को कहा कि PM नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के बारे में पार्टी प्रमुख शरद पवार के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां कहा कि मोदी को या तो यह साबित करना चाहिए कि पवार ने पड़ोसी देश के शासकों की सराहना की अथवा उन्हें क्षमा मांग लेनी चाहिए। इससे कुछ घंटे पहले मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में एक रैली को सम्बोधित करते हुए पवार को निशाना बनाया। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की टिप्पणियों का…
मुंबई में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे लगे हुए रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए ‘‘रेड’’ बारिश अलर्ट जारी किया है जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है। उन्होंने बताया कि यह संकेत देता है कि बृहस्पतिवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हो…
अब देरी बर्दाश्त नहीं, विशेष कानून लाकर राम मंदिर का निर्माण कराए सरकार: उद्धव ठाकरे
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट (SC) में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में रोजाना सुनवाई हो रही है। वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सियासत और बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को विशेष कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनावई जारी है, फैसला कभी भी आ सकता है इसलिए शिवसैनिक राम मंदिर की पहली ईंट रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि…
महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP 125-125 सीटों पर लड़ेंगीं चुनाव, शरद पवार का ऐलान
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 2 महीने का ही समय शेष है। राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस और एनसीपी के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगीं। शरद पवार ने नासिक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। शरद पवार ने कहा कि बाकी बची हुई सीटें उनके गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टियों को दी जाएगी। शरद पवार ने कहा कि उनके और कांग्रेस के बीच 15-20…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सलियों की ढेर
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर नरकसा वन क्षेत्र में हुई। उस वक्त महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के कमांडोज इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुष्ट सूचना पर सुरक्षाकर्मी वन क्षेत्र में गए थे और नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में…
बीजेपी में शामिल हुए छत्रपति शिवाजी के वंशज और राकांपा सांसद उदयन राजे भोंसले
नई दिल्ली। राकांपा के कद्दावर नेता और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले शनिवार को BJP में शामिल हो गए। इस अवसर पर BJP अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मौजूद थे। शाह ने कहा कि कठिन समय में स्वदेश और स्वधर्म के लिए बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू करने और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे जी आज भाजपा में आये हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते…
महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा को झटका, NCP के दो पूर्व मंत्रियों ने थामा BJP का दामन
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा को बुधवार को उस समय झटका लगा जब दोनों पार्टियों के दो पूर्व मंत्रियों ने BJP का दामन थाम लिया। दिन में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल BJP में शामिल हुए और शाम होते होते राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाइक भी भगवा दल में शामिल हो गए। नाइक अपने साथ नवी मुंबई महानगरपालिक के 50 पार्षदों को भी सत्तारूढ़ दल में ले गए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द ही चुनाव का ऐलान होने वाला है। इसके…
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को बताई वजह
मुंबई। 2019 लोकसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई जिन्होंने उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव में षडय़ंत्र रचा, जिसके कारण वह चुनाव हार गई। ज्ञात हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला ने 16 मई को तत्कालीन महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उर्मिला ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मेरे इस्तीफे के…
