मंगल 4 अगस्त, 2026

महाराष्ट्र -हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे परिणाम,आचार संहिता लागू

0
haryana_assembly_elections__1569052720

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में एक ही दिन चुनाव होने को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। आज से दोनों राज्यों में आचार सहिंता भी लागू हो गए है। चुनाव आयोग की बैठक में मतदाता सूची, सुरक्षा, अधिकारियों की तैनाती, इवीएम, वीवीपैट जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को डबल लॉक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर नजर रख सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।

हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 2 नवंबर और 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। आज से दोनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव होना है। यहां पर बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार है। हरियाणा के लिए 90 सीटों पर विधानसभा का चुनाव होना है। मौजूदा समय में बीजेपी सत्ताधारी दल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों