सोम 3 अगस्त, 2026

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को बताई वजह

0
Urmila Matondkar

मुंबई। 2019 लोकसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई जिन्होंने उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव में षडय़ंत्र रचा, जिसके कारण वह चुनाव हार गई।

ज्ञात हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला ने 16 मई को तत्कालीन महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उर्मिला ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मेरे इस्तीफे के बारे में पहले ही सोचा गया था, जब मेरे बार-बार के प्रयासों के बाद, 16 मई को दिए गए मेरे पत्र (तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मिलिंड देवड़ा) के अनुसरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा, ‘पत्र बाद में मीडिया में लीक कर दिया गया जो मेरे हिसाब से एक बड़ा विश्वासघात का कार्य था।’ उर्मिला ने कहा कि पार्टी के किसी भी व्यक्ति ने मेरे बार-बार के विरोध के बावजूद माफी नहीं मांगी या मेरे प्रति चिंतित थे। जारी बयान में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों