नई दिल्ली। गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने के मामले में ट्विटर पर एक्शन का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा है और 7 दिनों के भीतर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा है। ट्विटर पर आरोप है कि बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से समाज में गलत संदेश गया और ट्विटर ने इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लिया और इसे वायरल होने दिया। जानकारी के मुताबिक, लोनी में बुजुर्ग की दाढ़ी…
श्रेणी: दिल्ली
टिकरी बॉर्डर: अंधेरगर्दी का अड्डा बना किसान आंदोलन? दुष्कर्म, आत्महत्या जैसी खबरों के बीच लोगों ने एक शख्स को जिंदा जलाया, शहीद बताने की थी साजिश: रिपोर्ट्स
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ तथाकथित किसान आंदोलन से लगातार अंधेरगर्दी का अड्डा बनता जा रहा है। पहले 26 जनवरी पर उपद्रव का तांडव, कभी लड़कियों से दुष्कर्म की खबर तो कभी आत्महत्या की घटना सामने आती रहती हैं। अब तो नौबत यहां तक पहुंच गई है कि लोगों को जिंदा भी जला दिया जा रहा है। दिल दहला देने वाली ये घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ से सामने आई है। जहां किसान आंदोलन में शामिल लोगों ने एक युवक को जिंदा जला दिया है। मृतक की पहचान कसार गांव…
केजरीवाल के विधायक ने ‘स्पीड ब्रेकर’ का उद्घाटन कर पीटा विकास का ढिंढोरा, तो लोगों ने तंज कसते हुए कहा- अवरोध उत्पन्न करने वालों से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते
नई दिल्ली। अब तो विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटने में गुरु अरविंद केजरीवाल से आगे उनके चेले निकल गए हैं। आज यानि 17 जून, 2021 को दिल्ली में ‘स्पीड ब्रेकर’ भी केजरीवाल सरकार में हो रहे जबरदस्त विकास का नमून बन गया। मोती नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल ने मोतीनगर रेड लाइट चौराहे पर स्पीड ब्रेकर का उद्घाटन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियां उड़ाई गई। विधायक ने कहा कि कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विकास कार्य जारी है। माननीय…
शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के हाथ से खाए गोलगप्पे, मिले लाखों व्यूज, देखें Viral Video
नई दिल्ली। लडकियों को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। पर अगर शादी में दुल्हन, दूल्हे के हाथ से गोलगप्पे खाए तो बात ही क्या। इस नजारे को तो हर कोई देखना चाहेगा। ऐसा ही एक वीडियो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। वीडियो एक शादी का है। इसमें दिखाई देता है कि दूल्हा अपने हाथों से दुल्हन को गोलगप्पे खिला रहा है। दोनों के गले में वरमाला है। जिसे देखकर समझ आता है कि इनकी कुछ देर पहले ही शादी हुई है। वीडियो इंस्टाग्राम पर arushi_rajput10 अकाउंट से शेयर…
जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं करना आरोपी के अधिकारों का हनन: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। एक साल से ज्यादा समय से जमानत की याचिका का पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में सूचीबद्ध नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नियमित जमानत संबंधी याचिका के सूचीबद्ध नहीं होने से हिरासत में बंद व्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होती है। न्यायालय ने इसके साथ ही जोर दिया कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच कम से कम आधे न्यायाधीशों को वैकल्पिक दिनों में बैठना चाहिए ताकि संकट में फंसे लोगों की सुनवाई हो सके। कोर्ट ने कहा कि…
‘कांग्रेस युवराज के ज्ञान के सामने आर्यभट्ट-अरस्तु भी नतमस्तक’, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का राहुल गांधी पर तंज
नई दिल्ली। पहले कोरोना संक्रमण और अब टीकाकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। हालांकि नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री और सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता और प्रवक्ता पटलवार करने का एक भी मौक नहीं गंवाते हैं। राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट किया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश के लिए तुरंत और पूर्ण टीकाकरण की मांग की। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सिर्फ राहुल पर पलटवार किया है, बल्कि तंज भी कसा है। राहुल गांधी…
कोरोना से बचाने के लिए 6 साल के मासूम को मां ने खुद से रखा दूर, PM मोदी ने की तारीफ
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल के बच्चे की मां की उनके साहस और सकारात्मक सोच के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद को अपने बेटे से अलग कर लिया था। गाजियाबाद के सेक्टर छह में रहने वाली पूजा वर्मा और उनके पति गगन कौशिक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वर्मा, उनके पति और छह वर्षीय बेटा तीन कमरों के एक फ्लैट में रहते हैं और अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद दंपति ने एक कड़ा फैसला किया…
देखिए भगवान श्रीराम से कांग्रेस के नफरत का एक और सबूत, WhatsApp ग्रुप में ‘जय श्रीराम’ लिखने पर NSUI ने 7 नेताओं को दी निष्कासन की सजा
न्यूज़ डेस्क। हिन्दू विरोधियों को भगवान श्रीराम का नाम लेते ही धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाती है। वो भगवान श्रीराम को अपमानित करने और उनके मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने की साजिशें करते रहते हैं, ताकि एक खास संप्रदाय को खुशकर उनका वोट हासिल कर सके। वो भगवान श्रीराम से कितना नफरत करते हैं, उसका एक और सबूत झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिला है। वहां कांग्रेस की छात्र ईकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अपने 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया, क्योंकि उन्होंने WhatsApp…
सोशल मीडिया पर उठ रही है आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार करने की मांग, टॉप ट्रेंड कर रहा है #ArrestSanjaySingh
न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के वोट बैंक पर कब्जा करने के लिए राम मंदिर निर्माण के जमीन को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन को लेकर फेक न्यूज फैलाने से नाराज यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है। ट्विटर पर #ArrestSanjaySingh टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग संजय सिंह को खरी-खोटी सुना रहे…
अयोध्या राम मंदिर मामले में, इस बार माफी पर नहीं, मानहानि केस दायर करने की तैयारी, देखिए कब-कब आप नेताओं ने माफी मांग बचाई जान
न्यूज़ डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने की कोशिश का पर्दाफाश होने के बाद अब मानहानि केस दायर करने की तैयारी हो रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया, लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि उन्होंने मामले में लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा जान-बूझकर किया गया। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ा रुख अपनाया है। वीएचपी के…
