नई दिल्ली। कोविड से निपटने के लिए भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सुप्रीम कोर्ट ने आज खूब सराहना की है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत ने जो किया, वह कोई भी दूसरा देश नहीं कर पाया। बहरहाल सर्वोच्च अदालत ने कोविड-19 से जुड़ी मौतों पर 50,000 रुपये के प्रस्तावित मुआवजे से संबंधित अपना आदेश आज सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की खंडपीठ ओर से महामारी के नियंत्रण को…
श्रेणी: दिल्ली
‘साड़ी स्मार्ट ड्रेस नहीं’- दिल्ली के अकीला रेस्टोरेंट ने महिला को रोका, 16 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को साड़ी के साथ रेस्तरां में जाने की अनुमति नहीं मिली। वायरल वीडियो में रेस्तरां के कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला मौजूद हैं। इस दौरान कर्मचारी महिला ने दूसरी महिला को कहा कि हम स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं, लेकिन साड़ी पहनकर भीतर जाने की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 16 सेकंड का है। इसमें महिला ने रेस्तरां कर्मचारी से कहती हुई दिखाई दे…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को Youtube से हर महीने मिलते हैं 4 लाख रुपये, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हर महीने यूट्यूब से रॉयल्टी के रूप में चार लाख रुपये मिलते हैं। इसका कारण महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यान से जुड़े वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ी है। भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और परामर्शदाताओं को रेटिंग देनी शुरू की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-महामारी के दौरान…
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर राहुल गांधी ने भी किया विश, बधाई संदेश पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, देखिये ऐसे ले रहे है मजे
न्यूज़ डेस्क। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ( PM modi birthday) है। इस अवसर पर देश के कई नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं और बीजेपी ने पीएम मोदी के बर्थ डे पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। पीएम मोदी आज 71 साल के हो गए हैं और इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बीजेपी और पीएम मोदी के प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पोस्ट किया, “हैप्पी बर्थ डे, मोदी…
तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला बरादर को TIME मैगजिन में मिला स्थान, बताया- करिश्माई नेता
नई दिल्ली। मशहूर टाइम मैगजिन ने बुधवार के दिन साल 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें दुनिया भर के कई नेताओं को व प्रतिभाशाली लोगों को स्थान दिया गया है। लेकिन एक नाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल इसमें तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (Mullah Abdul Ghani Baradar) को भी शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन ने बरादर को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में उप-प्रधानमंत्री का पद दिया है और कहा है कि वह एक करिश्माई सैन्य नेता…
Time Magazine : 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में PM मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला भी शामिल
न्यूज़ डेस्क। टाइम पत्रिका द्वारा जारी 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला शामिल हैं। टाइम ने बुधवार को ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।…
UNHRC में भारत ने कहा- हमें पाकिस्तान जैसे नाकाम देश से सीखने की ज़रूरत नहीं, आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का हक नहीं
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की। भारत ने कहा कि ओआईसी ने लाचार होकर खुद पर पाकिस्तान को हावी हो जाने दिया। यूएनएचआरसी के 48वें सत्र में भारत ने कहा कि पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर एक ऐसा देश करार दिया गया है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों और आतंकवादियों को राजकीय नीति के तहत खुल कर समर्थन करता है, प्रशिक्षण देता है वित्त पोषण करता है और हथियार मुहैया करता है।…
किसानों के आंदोलन को कुचलने की साजिश कर रही हैं केंद्र और हरियाणा सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा के करनाल में होने वाली किसान महापंचायत से पहले सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार किसानों के गांधीवादी आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र कर रही हैं। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा की केन्द्र, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सरकारें किसानों को न्याय देने के बजाय किसान- मजदूरों के गांधीवादी आंदोलन को दबाने व कुचलने में लगी हैं। तीन कृषि विरोधी काले कानूनों से किसानों की आजीविका पर हमला कर और न्याय मांगते किसानों…
मंदिर की संपत्ति पर किसका अधिकार, भगवान या पुजारी? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
नई दिल्ली। मंदिर में प्रतिष्ठित देवता ही मंदिर से जुड़ी भूमि के मालिक हैं और पुजारी केवल पूजा करने और देवता की संपत्तियों के रखरखाव के लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर की संपत्तियों से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड से पुजारी के नाम को हटाने के लिए जारी किए गए परिपत्र को बरकरार रखते हुए दिया है। सरकार द्वारा जारी मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता- 1959 के तहत इन परिपत्रों aको पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था। अपील में राज्य ने तर्क…
हिंदुओं और मुस्लिमों के पुरखे एक ही थे, हर भारतीय हिंदू : RSS चीफ मोहन भागवत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के पुरखे एक ही थे और हर भारतीय नागरिक हिंदू है।पुणे में ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समझदार मुस्लिम नेताओं को कट्टरपंथियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा हो जाना चाहिए। साथ ही कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय को किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हिंदू किसी से दुश्मनी नहीं रखते हैं। भागवत ने कहा, ‘हिंदू शब्द मातृभूमि, पूर्वज और भारतीय संस्कृति…
