नई दिल्ली। INX मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली। अदालत ने साफ कर दिया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जो टिप्पणी की है उस पर दखल नहीं दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि अगर चिदंबरम जमानत चाहते हैं तो उन्हें निचली अदालत का रुख करना होगा। इसका अर्थ ये है कि चिदंबरम CBI की हिरासत में ही रहेंगे। इन सबके बीच ED की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।…
श्रेणी: दिल्ली
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं में लिप्त 22 अधिकारियों को घर बैठाया
नई दिल्ली। क्या करप्शन खत्म नहीं हो सकता। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, हो सकता है। बस थोड़ा सा बदलाव लाना होगा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान PM मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने रुख को कुछ इस तरह जाहिर कर संकेत दे दिया था कि केंद्र में काबिज मोदी सरकार इसे लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर हैं। दूसरे कार्यकाल के शुरूआती दौर में ही इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के…
जानलेवा “सॉफ्ट टिश्यू” बीमारी से जूझ रहे थे अरुण जेटली, लगातार गिर रहा था सेहत
नई दिल्ली। आज पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया, उनका नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AMIS) में इलाज चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अरुण जेटली को भर्ती किया गया था। गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में दिल और गुर्दे के डॉक्टरों की एक टीम जेटली के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एम्स पहुंचकर उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि इसी…
AAP की बागी विधायक अलका लांबा को मार्शलों ने किया दिल्ली विधानसभा से बाहर
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को एक BJP विधायक को सदन से बाहर निकालने व एक अन्य विधायक को निलंबित करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की बागी विधायक अलका लांबा को भी मार्शलों के जरिए सदन से बाहर निकलवा दिया। चांदनी चौक से विधायक लांबा सदन से निकाले जाने के समय दिल्ली सरकार की आलोचना कर रही थीं। लांबा ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को निजी केमिस्ट से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उनका इलाज दिल्ली सरकार द्वारा…
राजीव 1984 में सत्ता में आए लेकिन कभी भी भय पैदा करने के लिए सत्ता का इस्तेमाल नहीं किया : सोनिया गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी साल 1984 में सत्ता में आए थे, लेकिन उन्होंने कभी भी सत्ता का इस्तेमाल भय पैदा करने के लिए नहीं किया। सोनिया ने कहा कि राजीव ने न ही स्वतंत्रता खत्म किया और नहीं लोगों की लिबर्टी छीनी। LIVE: Congress President Smt. Sonia Gandhi addresses event for former PM Shri Rajiv Gandhi #Rajiv75 https://t.co/cFOqEtoNVm — Congress (@INCIndia) August 22, 2019 राजीव गांधी को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की…
INX मीडिया केस में चिदंबरम को लगा बड़ा झटका, 26 अगस्त तक रहेंगे CBI की हिरासत में
नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को CBI के विशेष कोर्ट ने 26 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले CBI की तरफ से 5 दिन की CBI रिमांड देने की मांग की गई थी। CBI की तरफ से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चिदंबरम की रिमांड जरूरी है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार को CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां…
पिता पी चिदंबरम के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई : कार्ती चिदंबरम
नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में अपने पिता पी चिदंबरम के साथ आरोपी कार्ती चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि सरकार ”राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर रही है। लोकसभा सदस्य कार्ती ने ट्वीट कर दावा किया कि उनके पिता के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की जा रही है जबकि उनके परिवार का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा, ”मेरा INX मीडिया मामले से कोई लेनादेना नहीं है। हमारी सारी संपत्ति और देनदारियों का ब्यौरा घोषित है। मैंने कई बार यह बात कही है।…
करीब 30 घंटे के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद घर की दीवार फांद कर पी चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। आज दिन भर चले सियासी नाटकीय ड्रामे के बाद CBI ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। INX मीडिया मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी उनके दिल्ली स्थित जोरबाग वाले घर से की गयी। गिरफ्तार करने के लिए CBI अधिकारियों को चिदंबरम के घर के अंदर दीवार फांद कर जाना पड़ा था। चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस और CBI के अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने का प्रयास करते हुए भारी हंगामा भी किया लेकिन पुलिस ने जल्द ही जवानों की…
DU में ‘रातोंरात’ लगी भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर की प्रतिमाएं
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैम्पस में मंगलवार सुबह भारत के आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों वीर सावरकर, सरदार भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं लगी देखी गईं। ये प्रतिमाएं DU में आर्ट फैकल्टी के बाहर ABVP के नेतृत्व वाले डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह द्वारा स्थापित की गई हैं। कई छात्रों ने कहा कि यहां ये प्रतिमाएं रातोंरात लगाई गई हैं। हालांकि, इस बारे में डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि ये प्रतिमाएं मंगलवार सुबह 6 बजे ही लगाई गई…
INX मीडिया केस में दिल्ली HC से चिदंबरम की अग्रिम जमानत खारिज, CBI-ED पहुंची चिदंबरम के घर, मोबाइल बंद चिदंबरम नदारद
नई दिल्ली। INX मीडिया केस में दिल्ली हाईकोर्ट से मंगलवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कद्दावर कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तार की तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मंगलवार की शाम को पहले CBI चिदंबरम के घर पहुंची और उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस नेता के घर पहुंची। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट अग्रिम याचिका दाखिल की। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर जल्द सुनवाई…
