नई दिल्ली। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अज़हर, 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद, मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम और जाकिर-उर-रहमान लखवी के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि इन लोगों को मोदी सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम संशोधन कानून (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया है। इसके साथ ही इन लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया। गृह मंत्रालय ने गैर-क़ानूनी गतिविधियां (रोकथाम) विधेयक-#UAPA के तहत मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवादी घोषित किया pic.twitter.com/r5MPlDN4LM —…
श्रेणी: दिल्ली
भाजपा की अरुण जेटली को श्रद्धांजलि, अमित शाह सहित कई हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक नेताओं एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि निः स्वार्थ और समर्पित जनसेवा से, अरुण जी भारत के इतिहास में अपनी अमित छाप छोड़ गए जो लोगों को देश सेवा के लिये प्रेरित करेगी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें जाने माने भजन गायक…
प्रधानमंत्री मोदी ने दी मंत्रियों को नसीहत, न करें अपने रिश्तेदारों की मंत्रालयों में नियुक्ति
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मंत्री परिषद को नसीहत देते हुए निर्देशित किया कि वे ऐसे दावें न करें जो पुरे न हो सकें और मंत्रालयों में सलाहकारों की भूमिका में अपने रिश्तेदारों को नियुक्त नहीं करें। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोदी ने मीडिया और सार्वजनिक तौर पर गैर जरूरी टिप्पणियों का हवाला दिया और मंत्रियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वे केवल तथ्यों को बताएं या ऐसे दावें करें जो स्थापित हो सकें। PM मोदी…
जम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, किया (GoM) मंत्री समूह का गठन, करेगा विकास का ब्लूप्रिंट तैयार
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित मुद्दों को देखने के लिए बुधवार को एक मंत्री समूह (GOM) का गठन किया। केंद्र ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों-जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का फैसला किया था। सरकार के सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह इस समूह…
आर्टिकल 370 पर SC ने केन्द्र सरकार को जारी किया नोटिस, 5 जजों वाली संविधान पीठ अक्टूबर में करेगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज आर्टिकल 370 को लेकर दायर हुई 10 याचिकाओं पर सुनवाई की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई अक्टूबर में करेगा, इस मामले को अदालत की संविधान पीठ सुनेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर में मीडिया की आज़ादी को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने केंद्र सरकार को 7 दिन में जवाब देने को कहा है। आपको…
फ्री बिजली के बाद पानी पर दिल्लीवालों एक और बड़ी सौगात, केजरीवाल सरकार ने पानी के बकाया बिल भी किए माफ
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लोगों को राहत देने की बड़ी घोषणा की है। CM अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्लीवासियों को बकाया पानी का बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पानी बिल से एरियर हटा दिया गया है। जिन लोगों के घर में फंक्शनल मीटर हैं उन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा। एरियर फ्री करने के पीछे की वजह बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों को महीनों तक बिल नहीं मिलता है। बिना रीडिंग के बिल आने की समस्या भी…
DDCA का बड़ा फैसला, फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम जाना जाएगा अरुण जेटली के नाम से
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली (Arun Jaitley) के नाम पर रखने का फैसला किया है। अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया था। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी। In a fitting tribute to…
PM मोदी और खेल मंत्री से मिलीं सिंधु, PM माेदी ने दीं सिंधु को शुभकामनाएं, पढ़े क्या बोले…….
नई दिल्ली। भारत की वर्ल्ड चैंपियन PV सिंधु से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद और खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी वहां मौजूद थे। PM मोदी ने सिंधु के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक बार फिर उन्हें बधाई दी। सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मैच में हराकर भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला गोल्ड दिलाया था। मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘’देश की शान और चैंपियन जो स्वर्ण…
PM नरेन्द्र मोदी अपने अजीज मित्र ‘दोस्त’ पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के घर पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे। PM मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे। अरुण जेटली के निधन के वक्त PM मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए फ्रांस गए हुए थे। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और डिजिटल क्रांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। Went to the residence of late Arun Jaitley Ji. Spent time with his…
रिकॉर्ड स्तर पर सोने की कीमत, पहली बार 40 हजार के पार
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया। सोने का भाव पहली बार 40 हजार के पार चला गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली और यह 45 हजार के पार चला गया। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी अमेरिका और चीन में जारी व्यापार युद्ध के कारण कीमतों में तेजी बनी गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 11 बजे सोने की कीमत ने 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था। इस दौरान सोने…
