नई दिल्ली। कांग्रेस ने शासन में 100 दिन पूरे करने वाली मोदी सरकार पर रविवार को यह कहते हुए निशाना साधा कि इस कार्यकाल को तीन शब्दों – “निरंकुशता, अव्यवस्था और अराजकता” में बयां किया जा सकता है। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विपक्षी पार्टी ने इस अवधि को अर्थव्यवस्था के लिए बुरा वक्त बताने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई आंकड़े पोस्ट किए। कांग्रेस ने कहा कि ‘‘तीन शब्द जो भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों की व्याख्या करते हैं, वे…
श्रेणी: दिल्ली
प्रख्यात वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का आज निधन हो गया हैं। वे 95 साल के थे। वे काफी चर्चित वकील रहे हैं। उन्होंने अंतिम सांसें अपने निवास पर ली । वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के सांसद हैं। महाराष्ट्र से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहें। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लडा था। राम जेठमलानी ने कई मशहूर केस भी लड़े…
अधिकांश कश्मीरी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं : अजीत डोभाल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा कि वह ‘पूरी तरह आश्वस्त’ हैं कि अधिकांश कश्मीरी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि कश्मीर में पाबंदियों का मकसद पाकिस्तान को आतंकवाद के जरिए उसकी गलत मंशाओं को अंजाम देने से रोकना है। पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में डोभाल ने कहा कि वैसे भी बाद में प्रतिबंधों में ढील दी गई और कश्मीर, जम्मू तथा लद्दाख में 199 पुलिस जिलों में से केवल 10 में निषेधाज्ञा…
CM केजरीवाल ने सीलमपुर बिल्डिंग हादसे में घटनास्थल का किया निरीक्षण, मुआवजा का किया ऐलान
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में इमारत ढहने की घटना की तत्काल जांच के बृहस्पतिवार को आदेश दिए। इस घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। यह निर्माणाधीन इमारत सोमवार रात को ढह गई। बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल…
NEW MOTOR VEHICLES ACT : ऐसा समय आना चाहिए कि किसी को दंड नहीं मिले और सभी नियमों का पालन करें : गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना ठोंकने पर कहा है कि सरकार जुर्माना की सीमा बढ़ाने की इच्छा नहीं रखती है। मुद्दा यह है कि ऐसा समय आना चाहिए कि किसी को दंड नहीं मिले और सभी नियमों का पालन करें। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और कानून का डर भी बना रहना चाहिए। 1 सितंबर से लागू हुए इस नए नियम के बाद देश में कई ऐसे मामले…
पी. चिदंबरम को झटका जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 19 सितंबर तक भेजा तिहाड़ जेल, अलग कोठरी में रखने का आदेश
नई दिल्ली। INX MEDIA मामले में दिल्ली की एक अदालत (CBI कोर्ट) ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेज दिया है। अदालत ने पी. चिदंबरम को 19 सितम्बर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। चिदंबरम की जेड सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अदालत ने उन्हें अलग कोठरी में रखने के निर्देश दिए। सॉलिसीटर जनरल ने आश्वासन दिया कि जेल में चिदंबरम के लिए पर्याप्त सुरक्षा होगी। चिदंबरम की दो दिन की CBI की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद INX MEDIA…
आर्टिकल 370 पर BJP ने रिलीज की लघु फिल्म, 9 मिनट में देखें 70 साल की कहानी
नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के केन्द्र सरकार के निर्णय पर लोगों का समर्थन जुटाने के अपने अभियान के तहत बुधवार को एक लघु फिल्म रिलीज की। यह लघु फिल्म भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में रिलीज की गई। करीब 10 मिनट की इस फिल्म में अनुच्छेद 370 के खिलाफ पार्टी के विचारों को पेश किया गया है। फिल्म में अनुच्छेद 370 को ‘ऐतिहासिक गलती’ बताते हुए कहा…
जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके सरकार विपक्ष के लोगों को चुनिंदा ढंग से निशाना बना रही: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों और सत्तापक्ष के साथ मिले हुए मीडिया का इस्तेमाल करके विपक्ष के लोगों को चुनिंदा ढंग से निशाना बना रही है। The arrest of DK Shivakumar is another example of the vendetta politics unleashed by the Govt, using agencies like the ED/CBI & a pliant media to selectively target individuals. #DKShivakumararrested —…
कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ पर ED का कसा शिकंजा, 13 सितंबर तक मिली रिमांड
नई दिल्ली। कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ कहे जाने वाले और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता DK शिवकुमार को दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 13 सितंबर तक ईडी की रिमांड (ED) पर भेज दिया है। (ED) ने कांग्रेसी नेता की 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मंगलवार की रात गिरफ्तार किए गए शिवकुमार को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया जंहा शिवकुमार के वकीलों – अभिषेक मनु सिंघवी और दायन कृष्णन ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने…
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कटेगा दोगुना चालान……… यंहा पढ़े किसका है ये फरमान
नई दिल्ली। नये ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से पेश आ रही ट्रैफिक पुलिस अब डिपार्टमेंट के लोगों को भी नहीं छोड़ने वाली है। दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट कमीश्नर मीनू चौधरी ने आदेश दिया है कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या फिर ऑफ ड्यूटी में भी वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा। मोटर व्हीकल अधिनियम लागू होने के बाद चलान की राशि बढ़ गई है लेकिन अब अगर कोई पुलिसवाला बिना हेलमेट का गाड़ी चलाता…
