नई दिल्ली। BJP प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक “सेवा सप्ताह” का आयोजन करेगी जिसमें स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जन संचय जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। भाजपा महसचिव अरूण सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। (भाजपा के) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निर्णय किया कि सेवा सप्ताह पूरे देश में (पार्टी…
श्रेणी: दिल्ली
AAP के एक और विधायक सोम दत्त को झटका, 6 माह के लिए भेजे गए तिहाड़ जेल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोम दत्त को 6 महीने के लिए तिहाड़ जेल भेजा दिया है और मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने की अपील को खारिज कर दिया। उन्हें 2015 के एक मामले में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। ज्ञात हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विधायक और 50 व्यक्तियों ने गुलाब बाग जाकर संजीव राणा के घर की लगातार घंटी बजाई थी। इसके बाद जब संजीव राणा ने इस बात का विरोध…
सेना, OPK में एक्शन को तैयार, सरकार के फैसले का इंतज़ार : सेना प्रमुख रावत
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बयान दिया था कि मोदी सरकार का अब अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाना है। इस बयान पर सेना प्रमुख ने कहा है कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि इस तरह मामलों में सरकार कदम कदम उठाती है। भारत सरकार के आदेश पर संस्थाएं काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सेना इसके लिए हमेशा तैयार है। ज्ञात हो कि जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मोदी सरकार के…
J&K में 92% हिस्से में कोई प्रतिबंध नहीं और कुलभूषण जाधव पर भारत दोबारा ICJ जाएगा : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव को दोबारा काउंसलर एक्सेस देने से मना करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश करते रहेंगे कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के निर्णय का पूरी तरह से पालन हो। सभी मुद्दों के हल होने की उम्मीद है। करतारपुर साहिब पर कई मुद्दों पर असहमति है। पाकिस्तान ने दोबारा काउसलर एक्सेस नहीं दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले पर भारत ने कहा है कि भारत डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में बना…
अंतर-जातीय विवाह पर सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू महिला से शादी करने वाले मुस्लिम शख्स को ये कहा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को छत्तीसगढ़ से एक अंतर-धार्मिक विवाह का एक विवादित मामला सुनवाई के लिए आया। हिंदू महिला ने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की है। मुस्लिम व्यक्ति ने कबूल किया महिला के परिवार द्वारा स्वीकार किए जाने के लिए उसने हिंदू धर्म स्वीकार किया है। महिला के परिवार ने व्यक्ति के हिंदू धर्म परिवर्तन को विवादित व झूठा बताया। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम सिर्फ उसके (लड़की) भविष्य को लेकर चिंतित हैं। हम अंतर-धार्मिक या अंतर-जातीय विवाह के खिलाफ…
अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए PM मोदी, कहा- मैं अपने दोस्त के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत अरुण जेटली को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक प्रख्यात वक्ता, कुशल सांसद और व्यवहारकुशल नेता के रूप में याद किया जो सरकार एवं राजनीतिक दलों के बीच सेतु की भूमिका निभाते थे। BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कांग्रेस, सपा, तृणमूल, बसपा, राकांपा, अन्नाद्रमुक, द्रमुक के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के…
ट्रेन में शराबियों के हुड़दंग में फसे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, परेशान होकर बुलाई पुलिस
नई दिल्ली। नई दिल्ली से इंदौर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में शराबियों के हुड़दंग की बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी फस गए। इंदौर इंटरसियी एक्सप्रेस केAC कोच में शराब की महफिल और हंगामा की वजह से ओम बिड़ला ने परेशान होकर पुलिस बुला ली। गौरतलब है कि लोकसभा स्पीकर AC फर्स्ट AC में सफर कर रहे थे। कुछ अन्य युवक भी सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन नई दिल्ली से रवाना हुई इन सभी युवकों ने शराब पीना शुरू कर दिया। इसके बाद हंगामा…
शर्मिष्ठा मुखर्जी-अंशुल को बनाया कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल मीरा कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शर्मिष्ठा और अंशुल की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले शर्मिष्ठा दिल्ली कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता थीं। आज सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के बीच प्रदेश में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर चल रहे विवाद के सार्वजनिक होने के बाद…
कड़े यातायात नियमों का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना: गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाये गये भारी-भरकम जुर्माने का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। गडकरी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन करता है तो उसे जुर्माने का भय नहीं होना चाहिये। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यदि कोई व्यक्ति यातायात नियमों का पालन कर रहा है तो उसे जुर्माने का डर क्यों? लोगों को खुश होना चाहिये कि भारत में विदेश की तरह सड़कें सुरक्षित हो जाएंगी, जहां…
मोदी 2 सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कटिबद्ध है : स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त करने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ईरानी ने मोदी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को गिनाया जिसमें महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानून बनाकर सजा को कड़ा करना शामिल है। ईरानी ने ‘ऐतिहासिक 100 दिनों’ के पूरा होने पर मोदी…
