नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1,000 ‘स्टैंडर्ड फ्लोर’ बसों की पहली खेप के तहत 25 नयी बसों को मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिल्ली सरकार ये बसें चरणबद्ध तरीके से खरीद रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात-आठ साल में सार्वजनिक परिवहन में एक भी नयी बस नहीं जोड़ी गई। इन 25 नयी बसों में अशक्त जन यात्रियों के लिए हाइड्रॉलिक लिफ्ट, के अलावा सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और ‘पैनिक बटन’ भी होंगे। दिल्ली के राजघाट बस डिपो में मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने नई बसों की fleet…
श्रेणी: दिल्ली
अनुराग कश्यप के खिलाफ BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘‘सेक्रेड गेस्म’’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कश्यप निर्देशित वेब सीरीज के जरिये हिंदुओं और सिखों की भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है। Complaint Registered against Anurag Kashyap for Hurting Religious Sentiments By @BJP4Delhi Spokesperson @TajinderBagga. https://t.co/LgfXOBphS3 pic.twitter.com/AjTcv9ko8O — JASPREET SINGH MATTA (मोदी का परिवार) (@JasMatta) August 20, 2019 बग्गा ने…
प्रणब, मनमोहन, सोनिया और राहुल समेत कई दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Former…
बालाकोट हमले के बाद PAK के साथ पारंपरिक युद्ध के लिए तैयार थी भारतीय सेना : सूत्र
नई दिल्ली। बालाकोट हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने सरकार के प्रमुखलोगों को स्पष्ट रूप से बता दिया था कि सेना पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले किसी भी जमीनी हमले से निपटने और शत्रु की सीमा के भीतर युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना के शीर्ष सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान के साथ परंपरागत युद्ध के लिये तैयार थी और इसमें पाकिस्तानी सीमा के अंदर जाना भी शामिल था। पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार जब…
16 घोषित इस्लामी देशों ने अलग-अलग समय पर ट्रिपल तलाक को तलाक देने का काम किया है : अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तीन तलाक पर बोलते हुए कहा कि कोई भी कुप्रथा हो, जब हटाया जाता है तो उसका विरोध नहीं होता बल्कि उसका स्वागत होता है लेकिन तीन तलाक कुप्रथा को हटाने के खिलाफ इतना विरोध हुआ और हो रहा है जिसके लिए तुष्टिकरण की राजनीति जिम्मेदार है। सबको लगता था कि शायरा बानो ने इतना कुछ सहा, लेकिन क्या फायदा, कौन सरकार फैसला करेगी। मगर इस बार भाजपा की सरकार थी और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री। सरकार ने तय…
दूरदर्शन (DD News) की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, ‘नारी शक्ति’ के सम्मान से हुईं थीं सम्मानित
नई दिल्ली। Tv एंकर और दूरदर्शन (डीडी) न्यूज़ की पत्रकार नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। वह दो दशकों से दूरदर्शन से जुड़ी थीं। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। DD News ने ट्विटर पर लिखा कि चैनल हमारे प्रिय सहयोगी नीलम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। डीडी न्यूज के साथ 20 वर्षों से अधिक समय तक एक संस्थापक एंकर थी, उन्होंने कई क्षमताओं में शानदार भूमिका निभाई थी। #DDNews mourns passing away of our dear Colleague Neelum Sharma. A founding…
दिल्ली एम्स (AIIMS) में लगी भयानक आग 5 वी मंजिल तक पहुंची, दमकल की 34 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं, इमरजेंसी वार्ड बंद
नई दिल्ली। देश के नामी संस्थानों में शुमार दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल की एक इमारत में लगी भीषण आग तीसरी से होते हुए पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई है। इस दौरान आग और फैलते धुंए को देखते हुए आनन-फानन में कई मरीजों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि मरीजों को (AIIMS) के इमरजेंसी से सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वंही आग पहले (AIIMS) के टीचिंग ब्लॉक की एक बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी,…
दिल्ली में चुनाव से पहले AAP ‘आप’ पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल
नई दिल्ली। AAP आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में रहकर बगावत का बिगुल फूंकने वाले प्रमुख लोगों में से एक कपिल मिश्रा ने शनिवार को औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो गये हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में कपिल मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात लंबे समय से आम आदमी पार्टी के खिलाफ चल रहे कपिल ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पार्टी ज्वाइन करेंगे। थोड़ी देर बाद इस खबर की पुष्टि BJP ने भी…
प्रधानमंत्री मोदी को लेकर चिदंबरम के बदले सुर, जनसंख्या नियंत्रण सहित तीन मुद्दों की की तारीफ़
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की तीन बातों का शुक्रवार को स्वागत किया जिनमें जनसंख्या नियंत्रण प्रमुख है। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से कही गई तीन बातों का स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने मोदी की इन तीन बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटा परिवार होना देशभक्तिपूर्ण कर्तव्य है। पूंजी का सृजन करने वालों का…
सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 मामले की सुनवाई टली, लगाई फटकार SC ने कहा- दोबारा दायर करें याचिका
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (SC) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को कानूनी चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। उच्चतम न्यायालय (SC) ने याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा से कहा कि आर्टिकल 370 पर केंद्र के कदम के खिलाफ उनकी याचिका का कोई मतलब नहीं है। साथ ही उन्हें दोबारा याचिका दायर करने के लिए कहा। इसी के साथ कोर्ट ने शर्मा से कहा कि यह किस तरह की याचिका है ? इसे खारिज किया जा सकता था,…
