नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने सोमवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख के पद का कार्यभार संभाल लिया। वह वायुसेना के 26वें प्रमुख बने हैं। उन्होंने एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का स्थान लिया जो भारतीय वायु सेना में 41 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया और वह कई पदों पर रहे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र भदौरिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के…
श्रेणी: दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में कोई पाबंदी नहीं है, ‘‘ पाबंदियां कहा हैं? यह सिर्फ आपके दिमाग में हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कश्मीर घाटी में अब कोई प्रतिबंध नहीं है और समूचे विश्व ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने का समर्थन किया है। शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त को लिए गए साहसिक कदम की वजह से जम्मू-कश्मीर अगले 5-7 साल में देश का सबसे विकसित क्षेत्र होगा। गृह मंत्री ने घाटी में ‘दुष्प्रचार’ फैलाने के लिए विपक्ष की आलोचना…
अमेरिका से लौट प्रधानमंत्री मोदी बोले – दुनिया की नजरों में भारत का मान बढ़ा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर स्वदेश पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर हजारों के संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सभी भाजपा सांसद भी मौजूद रहें। जेपी नड्डा ने फूल देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बाद में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद…
‘‘बढ़ती जनसंख्या दूसरे चरण का कैंसर बन गयी है, नियंत्रित नहीं होने पर लाइलाज बन जायेगी।’ : केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह
नई दिल्ली। भाजपा के कट्टर हिंदुत्ववादी नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना ‘‘कैंसर के दूसरे चरण’’ से की और इसे नियंत्रित करने के लिए एक कड़ा कानून बनाये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह चौथे चरण में चली जायेगी और लाइलाज हो जायेगी। BJP के कट्टर हिंदुत्ववादी नेता सिंह नेता ने यह बात जनसंख्या नियंत्रण पर एक संगोष्ठी में कहा। उन्होंने कहा कड़ा कानून लागू करना आवश्यक है, जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं…
NRC पर अफवाह फ़ैलाने को लेकर, दिल्ली BJP ने केजरीवाल और विधायक भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई FIR
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वे यह ‘अफवाह’ फैला रहे हैं कि अगर शहर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू होती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को यहां से जाना होगा। यह शिकायत दिल्ली भाजपा के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठ बक्शी और पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है। इसमें यह भी दावा किया गया है…
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री तिवारी पर केजरीवाल के आपत्तिजनक बयान के विरोध में पूर्वांचल मोर्चा ने किया प्रचंड प्रदर्शन
नई दिल्ली। NRC को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोलने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा ने गुरुवार को हल्ला बोला। मनोज तिवारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के बयान से आक्रोशित बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के सदस्यों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री@ManojTiwariMP पर…
प्रधानमंत्री मोदी, राहुल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा, जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा,…
धनशोधन मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे वाड्रा, हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की है आवश्यकता : ED
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि ‘‘धन के लेन-देन की कड़ियों’’ से कथित रूप से उनका सीधा संबंध है। ED ने न्यायमूर्ति चंद्र शेखर के सामने कहा कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा अपने खिलाफ धनशोधन मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वाड्रा के वकील ने ED के दावों को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी जब कभी उनके मुवक्किल को बुलाती है,…
सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक पूरी करें अपनी दलील , इसके बाद नहीं देंगे समय : CJI
नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का 32वें दिन रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने सख्त लहजे कहा कि इस मामले से जुड़े सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक अपनी दलीलें खत्म करें। इसके बाद एक दिन का भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। इससे पहले अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकारों ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्वीकार किया कि कोर्ट में मामले की सुनवाई के इस स्तर पर उन्होंने गलती से राम चबूतरे को भगवान राम का जन्मस्थान मान लिया था…
INX मीडिया भ्रष्टाचार मामले में CBI ने उच्च न्यायालय में चिदंबरम की जमानत अर्जी का किया विरोध
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम की जमानत अर्जी का दिल्ली उच्च न्यायालय में यह कहते हुए विरोध किया कि वित्तीय गबन की मात्रा और उच्च सार्वजनिक पद का दुरुपयोग चिदम्बरम को किसी भी राहत के अधिकार से वंचित करते हैं। इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व वित्त मंत्री की जमानत अर्जी पर अपने जवाब में कहा कि चिदंबरम को जमानत देने से भ्रष्टाचार के मामलों में गलत परिपाटी तय होगी क्योंकि यह कथित रूप से जनता के साथ विश्वासघात…
