नई दिल्ली। वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज से शुभारंभ हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेल मंत्री पूयूष गोयल के साथ आज वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…
श्रेणी: दिल्ली
विभाजन के दिनों में महात्मा गांधी दिल्ली शाखा आए थे और स्वयंसेवकों के अनुशासन और उनमें जाति-पांति की भावना का अभाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी : मोहन भागवत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि महात्मा गांधीविभाजन के दिनों में दिल्ली में एक शाखा में आए थे और स्वयंसेवकों का अनुशासन और उनमें जाति-पांति की भावना का अभाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रातःकाल एकात्मता स्त्रोत्र में महात्मा गांधी के नाम का उच्चारण करते हुए उनके जीवन का स्मरण करते हैं। देशवासियों द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाए जाने के बीच भागवत ने RSS की वेबसाइट पर प्रकाशित एक आलेख में कहा,…
जो लोग असत्य की राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे : सोनिया का मोदी पर तंज
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पर बापू को नमन करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS एवं BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा रखते हों वो राष्ट्रपिता के आदर्शों को कैसे समझ सकते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के समापन के बाद सोनिया ने राजघाट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश और पूरी दुनिया महात्मा गांधी…
राजधानी दिल्ली में आधी रात तक रामलीला में बजा सकते हैं लाउडस्पीकर: दिल्ली सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दुर्गा पूजा और रामलीला समारोहों के लिए नियमों में ढील देते हुए आधी रात तक लाउडस्पीकर बजाये जाने की अनुमति दी हैं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (लाइसेंसिंग इकाई) को लिखे पत्र में विशेष सचिव (पर्यावरण) अरूण मिश्र ने कहा कि शोर का स्तर आवासीय क्षेत्रों के पास स्वीकृत सीमा के पार नहीं जाना चाहिए। श्री मिश्र ने पत्र में कहा है कि पर्यावरण एवं वन मंत्री ने जनहित में अनुरोध पर विचार किया है और रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा…
मंत्री नितिन गडकरी ने पेश किया बांस की बोतलें और गाय के गोबर से बना हुआ साबुन
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (MSME) मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को गाय के गोबर और बांस की बनी पानी की बोतलें पेश की। इन उत्पादों को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने तैयार किया है। मंत्री ने मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में कहा कि वह जैविक खेती और उसके लाभ के पुरजोर समर्थक है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली निर्यात इकाइयों से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने को कहा। उन्होंने कहा…
एक्सप्रेसवे अब जल्द ही आसान और सुविधाजनक हो जाएगा दिल्ली से मेरठ का सफ़र : नितिन गडकरी
पिलखुवा (उत्तर प्रदेश)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे छह माह के भीतर तैयार हो जाएगा। यह दोनों शहरों के बीच यात्रा समय को ना सिर्फ एक घंटा कम करेगा बल्कि क्षेत्र में समृद्धि भी लाएगा। दिल्ली-मेरठ के बीच जाम की समस्या से निजात और ईंधन की बचत के लिए विकसित की जा रही इस 8,346 करोड़ रुपये की परियोजना के बारे में गडकरी ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने में भी मदद करेगी। गडकरी यहां एक्सप्रेसवे के…
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रपति श्री कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की। श्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबोंऔर पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।’’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। Greetings to Rashtrapati Ji on…
अरुण जेटली के परिवार का पेंशन लेने से इंकार, कहा- जरुरतमंद कम तनख्वाह वाले कर्मचारी को कर दे दान
नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहें अरुण जेटली के परिवार ने उन्हें मिलने वाली पेंशन लेने से मना कर दिया है। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर कहा है कि उनकी पेंशन किसी जरुरतमंद कर्मचारी को दान कर दी जाए जिनकी तनख्वाह कम है। संगीता जेटली ने आगे कहा है कि जो काम अरुण जी हमेशा किया करते थे उसे वह जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर अरुण जी जिंदा होते…
INX मीडिया केस में चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम को तगड़ा झटका दिया। कोर्ट ने चिदंबरम को INX मीडिया केस में बेल नहीं दी और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। CBI ने दलील दी कि चिदंबरम ने दो गवाहों को उनके खिलाफ नहीं बोलने को कहा है। चिदंबरम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। चिदंबरम की जमानत को लेकर उनके खिलाफ अदालत में बहस कर रहे सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि…
केजरीवाल को आड़े हाथ लेते तिवारी बोले, बिहार या किसी अन्य राज्य का कोई दिल्ली में इलाज कराता है तो केजरीवाल को दर्द क्यों होता है: श्री तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने सोमवार को आप नेता पर बिहार और अन्य प्रदेशों के लोगों को ‘‘अपमानित’’ करने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले दावा किया था कि दिल्ली के अस्पतालों में लंबी कतार का मुख्य कारण दूसरे राज्यों के मरीजों का यहां आना है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान आया है ।तिवारी ने कहा कि बिहार अथवा किसी अन्य राज्य से कोई व्यक्ति…
