मंगल 4 अगस्त, 2026

अरुण जेटली के परिवार का पेंशन लेने से इंकार, कहा- जरुरतमंद कम तनख्वाह वाले कर्मचारी को कर दे दान

0
cropped-jetli-patni.jpg

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहें अरुण जेटली के परिवार ने उन्हें मिलने वाली पेंशन लेने से मना कर दिया है। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर कहा है कि उनकी पेंशन किसी जरुरतमंद कर्मचारी को दान कर दी जाए जिनकी तनख्वाह कम है।

संगीता जेटली ने आगे कहा है कि जो काम अरुण जी हमेशा किया करते थे उसे वह जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर अरुण जी जिंदा होते तो वह भी यही करते। परिवार को पेंशन के तौर पर लगभग तीन लाख रुपये मिलते। उन्होंने पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी है। बता दें कि 66 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में 24 अगस्त को अरुण जेटली ने अंतिम सांस ली थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों