नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती करने के निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती करने का कदम ऐतिहासिक है। इसके माध्यम से मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन मिलेगा, दुनिया भर से निजी निवेश को आकर्षित करेगा, हमारे निजी क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में सुधार करेगा, अधिक नौकरियां पैदा करेगा और इससे 130 करोड़ भारतीयों की जीत होगी। इसी तरह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वित्त मंत्री के बयान का…
श्रेणी: दिल्ली
SIT के सामने चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकारा, बोले, अपने कृत्य पर आती है शर्म
नई दिल्ली। स्वामी चिन्मयानंद ने विशेष जांच दल (SIT) के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चिन्मयानंद ने कहा कि मैं अपने किए पर शर्मिंदा हूं। स्वामी ने पूछताछ में अपनी मालिश के लिए छात्रा को बुलाने की बात मानी है। बता दें कि यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चिन्मयानंद को…
एयर मार्शल आर.के.एस. भदौरिया होंगे अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वायुसेना के नए प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया है। अब वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार भदौरिया भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह लेंगे। धनोआ इस माह की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। भदौरिया ने इसी साल 1 मई को वायुसेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। एयर मार्शल भदौरिया नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र हैं और 15 जून 1980 को उन्हें वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम का कमीशन…
सारदा चिटफंड घोटाले मामले में CBI ने राजीव कुमार की तलाश में छापे मारे, शुक्रवार को पेश होने कहा
नई दिल्ली। CBI के अधिकारियों ने सारदा चिटफंड घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारी राजीव कुमार की तलाश में शहर के विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे और उनसे शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा। सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक कुमार पर घोटाले मेंCBI के अंतिम आरोप पत्र को तैयार करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण सबूतों को दबाने का आरोप है। वह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के उसके सम्मन से बच रहे हैं और अभी यह पता…
अयोध्या विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय ने की समय सीमा निर्धारित, 8 अक्टूबर तक पूरी होगी सुनवाई, नवंबर में आ सकता है फैसला
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजनीतक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई पूरी करने के लिये बुधवार को 18 अक्टूबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी। शीर्ष अदालत के इस कदम से 130 साल से भी अधिक पुराने अयोध्या विवाद में नवंबर के मध्य तक फैसला आने की संभावना बढ़ गयी है। इस प्रकरण में हिन्दू और मुस्लिम पक्षकारों की दलीलें पूरी करने की समय सीमा निर्धारित किया जाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या विवाद की सुनवाई कर रही पांच सदस्यीय संविधान की अध्यक्षता…
PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, दिया पश्चिम बंगाल आने का न्योता
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कीं। बनर्जी को प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया। बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को ‘‘शिष्टाचार’’ भेंट बताया था। West Bengal CM @MamataOfficial calls on PM @narendramodi in New Delhi. pic.twitter.com/qxFPXTmezO — PMO India (@PMOIndia) September 18, 2019 बनर्जी ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री…
राहुल गाँधी का ‘हाउडी मोदी’ को लेकर कटाक्ष, पूछा- मोदी जी, अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए। गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, ‘हाउडी’ इकॉनमी डूइंग (अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है)? फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती।’’ “Howdy” economy doin’, Mr Modi? Ain’t too good it seems. #HowdyEconomyhttps://t.co/p2NTW3fLZo — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2019 गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 22…
हुड़दंगियों ने नॉर्थ कैंपस में कार की छत पर चढ़कर मचाया तांडव, 3 घंटे तक सड़क जाम
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह उन वायरल वीडियो की जांच कर रही है जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस इलाके के पास कार की छत पर चढ़ कर कुछ लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में कुछ लोग कार की छत पर बैठे हुए और नाचते हुए दिख रहे हैं जिससे इलाके में ट्रैफिक प्रभावित हुआ। ये वीडियो क्लिप दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के…
सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी देश को एकता की डोर में बांधने एवं विश्व में भारत में पहचान बनाने में सक्षम है : अमित शाह
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही शाह ने कहा कि सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी देश को एकता की डोर में बांधने एवं विश्व में भारत की पहचान बनाने का काम कर सकती है। अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी- अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश…
ऑड-इवन (सम-विषम) योजना का मनोज तिवारी ने किया विरोध, लिखा केजरीवाल को पत्र
नई दिल्ली। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को पत्र लिख कर सम-विषम योजना को फिर से लागू करने के कदम पर पुनर्विचार करने को कहा है। उनका कहना है कि यह योजना लोगों के लिए समस्या पैदा करेगी। तिवारी ने केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यह दिल्लीवासियों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने की चालबाजी है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार काम के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और अपने प्रचार के…
