नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। पिछले वर्ष देशव्यापी लॉकडाउन के बाद वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ नेगेटिव में चली गई थी, तब यह -24.4 फीसदी दर्ज की गई थी। हालांकि अब इसमें सुधार होता नजर आ रहा है। देश कोरोना वायरस की दो लहरों का सामना कर चुका है, अब तीसरी लहर को लेकर भी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि भले ही देश में कोविड की तीसरी लहर आ जाए…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
कोरोना वायरस: पॉजिटिविटी रेट घटा लेकिन अभी खत्म नहीं हुई दूसरी लहर : केंद्र
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस पर अपनी प्रेस वार्ता में बताया है कि देश में टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है और अगस्त महीने में रिकॉर्ड संख्या में वैक्सीन लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश की कुल वयस्क आबादी के 16 फीसदी हिस्से को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं। वहीं आबादी के 54 फीसदी हिस्से को वैक्सीन की एक डोज मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि पॉजिटिविटी रेट घर रहा है…
1 दिन में लगे एक करोड़ टीके; भारत की उपलब्धि देख गदगद हुईं WHO की चीफ साइंटिस्ट, तारीफ में क्या कहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने वह कामयाबी हासिल की है, जिसका इंतजार महीनों से था। देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाकर इतिहास रच दिया है। भारत में भले ही टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही, मगर अब इस बढ़ती रफ्तार के साथ सरकार ने बता दिया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगने की इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही…
दूसरी खुराक के बाद भी मास्क जरूरी : ICMR महानिदेशक भार्गव
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि टीका बीमारी में सुधार लाने के लिए है न कि इसे रोकने के लिए, इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग जारी रखना बहुत जरूरी है। भार्गव देश में कोविड-19 की स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भार्गव ने कहा, टीके बीमारी की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को कम करते हैं और मौतों को 98-99 प्रतिशत तक कम करते हैं। पूर्ण टीकाकरण गंभीर…
CoronaVirus Third wave Alert : रहें सतर्क, अक्टूबर में कोरोना फिर मचा सकता है कोहराम, बच्चों को होगा ज्यादा खतरा
न्यूज़ डेक्स। गृह मंत्रालय (MHA)की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी (National Institute Of Disaster Management Committee) ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Corona virus 3rd wave) की आशंका जाहिर की है और चेतावनी दी है कि इसे लेकर सतर्क रहें। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)को भेजी है। इसके मुताबिक अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी और ये बच्चों और युवाओं के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगी। कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह…
कोविड-19 : कोरोना के खिलाफ भारत में आया एक और हथियार, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को एक और बड़ा हथियार मिल गया है। अमेरिकी फॉर्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जॉनसन एंड जॉनसन ने शुक्रवार को ही सिंगल डोज वाली अपनी वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी। इस तरह से यह भारत में उपलब्ध पांचवीं वैक्सीन हो गई है। खास बात यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन…
सीरम का बड़ा ऐलान- अक्टूबर तक आएगी 12-18 साल के बच्चों की कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने आश्वासन दिया है कि 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड -19 टीका- कोवोवैक्स अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की और सरकार को ‘पूर्ण समर्थन’ के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले अदार पूनावाला ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद अदार पूनावाला ने कहा कि, 2022 की पहली तिमाही तक हमारे…
कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से बचने के लिए लोगों को ना दें वैक्सीन की बूस्टर डोज : WHO की अपील
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अधोनम गेब्रेयेसस ने कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज ना देने की अमीर देशों से अपील की है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधोनम गेब्रेयेसस ने कहा है कि कम से कम सितंबर के अंत तक कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज को स्थगित कर दे। डब्ल्यूएचओ ने टीकों की बूस्टर खुराक को इसलिए रोकने का आह्वान किया है कि ताकि गरीब और पिछड़े देशों में वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा सक, जहां लोगों को वैक्सीनेट ना के बराबर किया गया है।…
मोदी सरकार का ऐलान, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को दिया जाएगा 5 लाख का बीमा
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कोरोना से अनाथ होने वाले बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार के ऐलान के मुताबिक ने 18 साल की आयु तक के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जो कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के कारण अनाथ हो गए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम का भुगतान प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) से…
पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों में कोविड संक्रमित होने का खतरा 3 गुना कम, शोध में खुलासा
लंदन। वैक्सीन की दो खुराक लेने वाले लोगों में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने की संभावना गैर-टीकाकृत लोगों की तुलना में तीन गुना कम है। एक नए शोध में यह दावा किया गया है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया अध्ययन लगभग 98,233 लोगों द्वारा स्वयं घर पर लिए गए स्वाब परीक्षणों पर आधारित है और उनके नमूनों का 24 जून से 12 जुलाई के बीच पीसीआर परीक्षण द्वारा विश्लेषण किया गया है। इनमें से 527 का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया और इनमें से 254…
