कोराना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया बयान, कहा- अब बेहतर महसूस हो रहा, जल्द लौटूंगा

वाशिंगटन। सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए कोविड-19 से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ‘‘अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं’’ और उन्होंने समर्थन देने के लिए विश्वभर के नेताओं और अमेरिकी जनता का आभार जताया। ट्रंप ने शनिवार को सेना के अस्पताल से वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘जब मैं यहां आया था, तब इतना अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। अब काफी बेहतर लग रहा है। हम सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि मैं वापस आ सकूं। मुझे लौटना ही होगा,…

चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, PM मोदी ने दोस्त ट्रंप की जल्द ठीक होने की कि कामना

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।’’ इससे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब…

IPL 2020 में पहली बार कैसे टूटा कोरोना नियम, जानिए : क्या होगी सजा?

खेल डेस्क। IPL 2020 में कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान तीसरे ओवर में IPL में पहली बार कोरोना नियम टूटा। राजस्थान के फील्डर रॉबिन उथप्पा ने जयदेव उनादकट की बॉल पर बल्लेबाज सुनील नरेन का कैच छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने गलती से बॉल पर लार लगा दिया। कोरोना के कारण ICC ने बॉल पर लार लगाना बैन किया है। हर पारी में टीम को लार लगाने पर दो बार वार्निंग दी जाती है। तीसरी बार में जुर्माने के तौर पर विपक्षी टीम के खाते में 5 रन जोड़ दिए…

UNGA महासभा के मंच पर तुर्की ने अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर तुर्की ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। कश्मीर मसले पर एक बार फिर से पाकिस्तान के दोस्त तुर्की ने जहर उगला और कहा कि कश्मीर अब भी ज्वलंत मुद्दा है। हालांकि, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने जमकर फटकार लगाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में जम्मू-कश्मीर पर की गई तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणियों को ”पूरी तरह से अस्वीकार्य’ बताते हुए…

संयुक्त राष्ट्र (UNGA) की ऐतिहासिक सत्र, आम सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, दो चर्चाओं में लेंगे हिस्सा

न्यूज़ डेस्क। इस साल के संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतिहासिक सत्र का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भागीदारी होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो बेहद उच्चस्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत व स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने UNGA के 75वें सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने जा रहे इस डिजिटल सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो डिबेट में हिस्सा लेंगे। तिरुमूर्ति ने कहा…

भारत के बाद अमेरिका ने दिया चीन को झटका, रविवार से TikTok और WeChat पर लगाई रोक

नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया वीडियो ऐप TIK Tok और मैसेंजर App WeChat पर बैन के बाद अब अमेरिका ने भी रविवार से इन दोनों चाइनीज एप्लीकेशन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस तरह से देखे तो भारत के बाद अब अमेरिका ने भी चाइना को बड़ा झटका दिया है। इन App पर रोक लगाने के लिए अमेरिका में पिछले कई हफ्ते से चर्चा चल रही थी, जिसके बाद अब रविवार से दोनों App पूरी तरह से बैन हो जाएंगे। पिछले दिनों राष्ट्रपति की ओर…

IPL के दौरान सट्टेबाजी रोकने के लिये ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान सट्टेबाजी और अन्य भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने ले लिये ब्रिटेन स्थित कंपनी स्पोर्टरडार के साथ करार किया है जो अपनी धोखाधड़ी जांच प्रणाली (FDS) के जरिये सेवाएं देगी। आईपीलए का 13वां सत्र खाली स्टेडियमों में खेला जाएगा और ऐसे में अजित सिंह की अगुवाई वाली बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACU) के सामने एक अलग तरह की चुनौती होगी क्योंकि कुछ राज्यस्तरीय लीग के दौरान सट्टेबाजी से जुड़ी धोखाधड़ी बढ़ी है और इस लुभावनी प्रतियोगिता के दौरान…

कोविड-19 : कोरोना वैक्सीन को लेकर बिल गेट्स को है भारत से बड़ी उम्मीदें, कही बड़ी बात, वैक्सीन के लिए दुनिया को भारत की जरूरत : बिल गेट्स

नई दिल्‍ली। कोविड-19 जब पुरे दुनिया में हाहाकार मचा रहा हो ऐसे समय में माइक्रोसॉफ्ट के मालिक और दुनिया के दूसरे धनी शख्‍स बिल गेट्स को कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत से बड़ी उम्मीदें हैं। बिल गेट्स की मानें तो मार्च 2021 से पहले तक कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पूरा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उत्पादन के मामले में भारत की अहम भूमिका होगी। गेट्स के मुताबिक वैक्सीन के सबसे अधिक डोज भारत में ही तैयार होने की उम्मीदें हैं। बिल गेट्स ने उम्मीद जताई कि भारत में उत्पादन होने…

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार- 2021 के लिए नामित किए गए, UAE-इजरायल समझौता बना वजह

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्हें UAE- इजरायल के बीच शांति समझौता कराने के लिए नॉमिनेट किया गया। नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया। ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘नोबेल पुरस्कार के लिए नामित…

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में छाये PM मोदी, ट्रंप ने की तारीफ़, कहा- भारत के लोग महान हैं और उन्होंने एक शानदार नेता चुना है, भारतीय-अमेरिकी मुझे करेंगे वोट

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। वहां की दोनों राजनीतिक पार्टियां भारतीय-अमेरिकियों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते दिखे। एक चुनावी सभा में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग महान हैं और उन्होंने एक शानदार नेता को चुना है। उन्होंने…