वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रम्प कहा है, “मुझे लगता है कि मेरे पिता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और PM मोदी का रिश्ता अविश्वसनीय है। यह देखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे काफी खुशी हो रही है कि दोनों के बीच एक महान और शक्तिशाली संबंध है, जो दोनों देशों को लाभान्वित करेगा।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वह सही नहीं हैं क्योंकि चीन…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
कोविड-19 : बाइडन के प्लेन का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, पूर्व उपराष्ट्रपति के कैंपेन ने ट्वीट कर दी जानकारी
वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के प्रचार विमान में शामिल एक चार्टर कर्मचारी का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया है। यह जानकारी पूर्व उपराष्ट्रपति के कैंपेन ने दी। समाचार एजेंसी ने कैंपेन के गुरुवार के बयान के हवाले से जानकारी दी कि कर्मचारी सोमवार को ओहायो और मंगलवार को फ्लोरिडा के लिए बाइडन के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन वे हर वक्त एक दूसरे से 50 फीट से अधिक दूरी पर थे और मास्क पहने हुए थे। बयान में कहा गया है कि संक्रमित हुआ व्यक्ति कंपनी का…
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, मास्क पहनने वाले हमेशा ही संक्रमित रहते हैं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘‘हर समय ’’ कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है। मियामी में बृहस्पतिवार को NBC न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया। राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने…
कोविड-19 : विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के टीके के लिए 12 अरब डॉलर की राशि को दी मंजूरी
वाशिंगटन। विश्व बैंक ने कोरोना वायरस का टीका खरीदने, वितरित करने, जांच और उपचार में विकासशील देशों की मदद करने के लिए 12 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है, ताकि एक अरब लोगों के टीकाकरण में मदद मिल सके। बैंक ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि यह 12 अरब डॉलर की राशि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में विकासशील देशों की मदद करने के लिए विश्व बैंक समूह के 160 अरब डॉलर के पैकेज का हिस्सा है। Today our Board approved up to $12b in financing…
आतंक का जन्मदाता-पालनहार, खराब रिकॉर्ड… फिर भी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चुना गया पाकिस्तान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर विभिन्न मानवाधिकार समूहों के विरोध के बावजूद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में उसे दोबारा चुन लिया गया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च मानवाधिकार निकाय के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र की चार सीटों पर पांच उम्मदवारों में से पाकिस्तान को सर्वाधिक मत मिले हैं। संयक्त राष्ट्र महासभा में गुप्त मतदान में पाकिस्तान को 169 मत मिले। इसके बाद उज्बेकिस्तान को 164, नेपाल को 150 और चीन को 139 मत मिले। 193 सदस्यीय महासभा में सऊदी अरब…
WHO ने की भारत की सराहना, आरोग्य सेतु App से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिल रही है बड़ी मदद
न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। WHO से लेकर ब्राजील, इजरायल और अमेरिका तक दुनिया के तमाम देश भारत के प्रयासों की सराहना कर चुके हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु एप की सराहना की है। WHO प्रमुख ने कहा कि भारत में आरोग्य सेतु एप को 15 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी मदद से शहर के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को उन क्षेत्रों…
भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी ने शुरू किया ‘ट्रंप है तो सेफ हैं’ अभियान
वाशिंगटन । अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक उद्यमी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक डैनी गायकवाड़ ने ‘ट्रंप है तो सेफ हैं’ नामक एक अभियान शुरू किया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। फ्लोरिडा में रहने वाले धारावाहिक उद्यमी ने गुरुवार को अमेरिकन बाजार न्यूज आउटलेट को बताया, मैंने देखा कि राष्ट्रपति ट्रंप रेस में घायल हैं। इसलिए मैं उन्हें अपना समर्थन देने के लिए अपना पैसा खर्च कर रहा हूं। उन्होंने कहा, हाल के महीनों में मुझे राष्ट्रपति और उपाध्यक्ष माइक पेंस से…
पाकिस्तान ने भी दोस्त चीन को दिया झटका, अश्लील कंटेट को लेकर TikTok पर लगाया बैन
नई दिल्ली। पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने चीनी ऐप TikTok को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान को इस App पर अश्लील कंटेट को लेकर कंपनी से शिकायत थी। कंपनी पाकिस्तान सरकार के निर्देश को नहीं मानी जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने दोस्त चीन को झटका देते हुए TikTok App को अपने देश में ब्लॉक कर दिया है। पिछले दिनों पाकिस्तान के सूचना मंत्री शिबली फराज ने द न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में यह दावा किया था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी टिकटॉक को बैन करना चाहते…
प्रधानमंत्री मोदी ने की अफगानिस्तान के डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 8 अक्तूबर को अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह परिषद के प्रमुख डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदीने मुलाकात के दौरान भारत-अफगान संबंधों को और मजबूत करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में अफगानिस्तान को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को अफगान शांति प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। तालिबान और अफगान सरकार के बीच चल रही वार्ता का मकसद अफगानिस्तान में 19 साल से जारी युद्ध को खत्म करना है।…
उइगरों मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर UN में 39 देशों ने चीन को घेरा, ड्रैगन का कर्जदार पाकिस्तान उतरा बचाव में
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (UN) में चीन की भारी बेइज्जती हुई है। करीब 40 देशों ने शिनजियांग और तिब्बत में अल्पसंख्यक समूहों पर अत्याचार को लेकर चीन को घेरा तो हॉन्गकॉन्ग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के मानवाधिकारों पर पड़ने वाले बुरे असर पर चिंता जाहिर की। अमेरिका, कई यूरोपीय देशों, जापान और अन्य ने चीन से कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बेचलेट और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों को शिनजियांग में निर्बाध रूप से जाने दे। साथ ही उइगर मुसलमानों और अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों को कैद में…
