जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयसस ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लगातार सहयोग करने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जानकारी साझा करने सहित साथ मिल कर काम करने से इस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। भारत ने इस हफ्ते घोषणा की है कि वह श्रीलंका और आठ अन्य देशों — भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां, सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तहत कोविड-19 के टीके भेजेगा। भारत की नीति ‘‘पड़ोसी पहले ’’…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान में जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, एक न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मीडिया निगरानी संस्था ने न्यायाधीशों के खिलाफ ”अपमानजनक” टिप्पणी करने को लेकर एक न्यूज चैनल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही, उस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। चैनल के एक विवादास्पद एंकर (समाचार प्रस्तोता) ने न्यायपालिका पर “अपमानजनक” टिप्पणी की थी और उस पर ”आरोप” लगाए थे। एक बयान के अनुसार, ‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (पीईएमआरए) ने ‘बोल न्यूज के खिलाफ शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पीईएमआरए ने ट्वीट किया, ”पीईएमआरए ने 30 दिनों के लिए…
चीन से मिला धोखा तो भारत ने ब्राजील को भेजी ‘संजीवनी बूटी’, भावुक ब्राजीलियन राष्ट्रपति बोले ‘भारत है हनुमान’ पोस्ट की तस्वीर
न्यूज़ डेस्क (रियो डी जेनेरियो)। चीन से मिले धोखे के बाद जब कोरोना से कराहते ब्राजील के दर्द पर भारत ने जैसे ही वैक्सीन वाला मरहम लगाया, ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो भावुक हो गये। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो ने ट्विटर पर हनुमान जी की तस्वीर पोस्ट करते हुए ना सिर्फ भारत को भगवान बताया है बल्कि आपातकाल में मदद के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है। – Namaskar, Primeiro Ministro @narendramodi – O Brasil sente-se honrado em ter um grande parceiro para superar…
‘#JoeBidenIsNotMyPresident’,जानें ट्विटर पर ये क्यों कर रहा है ट्रेंड, भारत से जुड़ा है मामला
न्यूज़ डेस्क। जो बाइडेन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। जो बाइडेन ने बाइडन ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के संबंध साझेदारों के साथ सुधारने और दुनिया के साथ एक बार फिर काम करने का वादा किया है। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड चले। लेकिन भारत में ट्विटर पर, Joe Biden is not my President (#JoeBidenIsNotMyPreisdent) टॉप ट्रेंड में रहा। इस ट्रेंड पर कई ट्विटर यूजर ने कमेंट…
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम ! 8 फरवरी से सीनेट में शुरू होगी महाभियोग की सुनवाई
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में आठ फरवरी से महाभियोग की सुनवाई शुरू होगी। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने यह जानकारी दी। शूमर ने सीनेट में कहा, ‘‘ छह जनवरी को कैपिटल (ससंद भवन) में हुआ राज द्रोह, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने उकसाया,उसे हम में से कोई कभी नहीं भूल सकता है। हमारे देश के इतिहास के इस डरावने पन्ने को हम सभी पीछे छोड़ना चाहते हैं। लेकिन दुख की भरपाई और एकता तभी बहाल हो सकती है, जब सच्चाई और जिम्मेदारी…
कोविड-19: भारत ने दिखाई दरियादिली, दिए 10 लाख कोरोना टिकें, गदगद हुआ नेपाल, ओली ने की पीएम मोदी की तारीफ
काठमांडू। भले ही पिछले कुछ समय से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी सरकार चीन के इशारे पर नाच रही हो, लेकिन भारत ने कोविड-19 संकट में सदियों पुराने दोस्त का साथ नहीं छोड़ा। पहले पीपीई किट और वेंटिलेटर्स जैसे जरूरी सामान देकर साथ निभाया तो अब कोरोना टीके के 10 लाख डोज भेजे हैं। इस मदद से पड़ोसी देश नेपाल गदगद है और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे पीएम केपी ओली ने भारतीय समकक्ष की जमकर तारीफ की है। केपी ओली ने गुरुवार ट्विटर पर कहा, ”ऐसे अहम समय पर…
राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठते ही जो बाइडेन ने पलटे ट्रंप के ये बड़े फैसले, मुस्लिम ट्रैवल बैन, क्लाइमेट चेंज, मेक्सिको बॉर्डर पर बन रही दीवार की फंडिंग भी रोकी
वाशिंगटन। काफी सियासी उठा-पटक के बाद आखिरकार अमेरिका में नई सरकार बन गई है। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने जो बाइडन को देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। साथ ही भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला कमला हैरिस ने भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही जो बाइडेन ने वही किया, जिसकी उम्मीद पूरी दुनिया को थी। राष्ट्रपति की कुर्सी पाते ही जो…
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडन, कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, दिया 21 मिनट का भाषण, बोले- लोकतंत्र की हुई जीत
वाशिंगटन। घरेलू आतंकवाद और श्वेतों को श्रेष्ठ मानने वाली मानसिकता को हराने की लड़ाई में अमेरिका के सभी नागरिकों से शामिल होने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि आज ‘हम एक उम्मीदवार की जीत का नहीं बल्कि लोकतंत्र के मक़सद और लोकतंत्र की जीत का जश्न मना रहे हैं।’ देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद 78 वर्षीय बाइडेन ने ना सिर्फ अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ संबंधों को दुरुस्त करने का…
फिर एक बार हुई इमरान खान की इंटरनेशनल बेइज्जती: पाकिस्तानी सांसद ने कहा- आज जहाज रोका, कल पीएम को ही रोक लिया गया तो क्या होगा, वीडियो देखिए-
न्यूज़ डेस्क। मलेशिया ने कर्ज चुकाने में फेल रहने पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान जब्त कर लिया। इतना ही नहीं मलेशिया ने कराची से क्वालालंपुर एयरपोर्ट पहुंचे विमान में बैठे यात्री और चालक दल के लोगों को बेइज्जत करके उतार भी दिया। इससे दुनियाभर में पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। मलेशिया को अपना दोस्त बताने वाला पाकिस्तान विमान जब्त होने के बाद किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रह गया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने ट्वीट कर इस बेइज्जती की जानकारी पाकिस्तान के लोगों को देते हुए लिखा…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगाई माइनस 14 डिग्री तापमान के बर्फीले पानी में डुबकी, जाने क्यों
न्यूज़ डेक्स। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार यानी 19 जनवरी को माइनस 14 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में आस्था की डुबकी लगाई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीस्ट डे यानी इपिफनी (एपिफनी) के मौके पर ईसाई धर्म के अनुष्ठान के रूप में मॉस्को में बर्फीले पानी वाले पुल में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीर रूसी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से जारी की गई है। बता दें कि रूस में इपिफनी के मौके पर बर्फीले पाने में डुबकी लगाने को पवित्र माना जाता है। यहां बताना जरूरी है कि ईसाई…
