नेपीडॉ। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में जिसका डर था वही हुआ है, सेना ने चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट करते हुए देश में एक साल के लिए सेना का शासन (Military Rule) लागू कर दिया है। म्यांमार मिलिट्री टीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में एक साल के लिए सेना का शासन लगाया जाता है। म्यांमार में मिलिट्री ने देश की सबसे बड़ी नेता और सत्ताधारी पार्टी की मुखिया आंग सान सू के साथ राष्ट्रपति को भी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
WHO ने कहा- गर्भवती स्त्रियां भी ले सकती हैं कोरोना वैक्सीन
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने पुराने रुख में बदलाव करते हुए गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैक्सीन लेने पर कोई खतरा नहीं होने की बात कही है। इससे पहले संगठन ने गर्भवतियों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाए जाने के निर्देश सभी देशों को दिए थे। WHO ने शुक्रवार को कहा, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गंभीर स्तर के कोविड-19 का खतरा सबसे अधिक होता है, लेकिन गर्भावस्था में वैक्सीन से सुरक्षा का आकलन करने के लिए बहुत कम आंकड़े उपलब्ध हैं। सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्था ने कहा, फिर…
अमेरिका के कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, भारत ने दर्ज कराया विरोध
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति से कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। अब वहां रहने वाले भारतीय मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले की जांच हेट क्राइम के केस की तरह करे। भारत ने भी इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया और जांच की मांग की है। 6 फीट लंबी और करीब 294 किलो वजनी कांसे की…
पुरूषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है कोरोना वायरस, रिसर्च में मिले सबूत, वैज्ञानिकों ने कहा- करें योग, सावधानी बरतने चेतावनी जारी
वाशिंगटन। कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो चुके पुरूष मरीजों की प्रजनन क्षमता पर कोरोना वायरस खतरनाक असर डालता है। कोरोना वायरस मेल स्पर्म में प्रजनन क्षमता को खत्म करने या उसे खराब करने की ताकत रखता है। CNN में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इसका खुलासा तब हुआ जब कोरोना वायरस पर रिसर्च करते वक्त वैज्ञानिकों को नये और पुख्ता सबूत हाथ लग गये। जर्नल ‘रिप्रोडक्शन’ में कोरोना वायरस पर नई स्टडी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दावा किया गया है कि ‘स्टडी के दौरान में इस बात…
कोरोना वैक्सीन को लेकर UN ने की भारत की तारीफ, कहा- देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर, दुनिया इसका पूरा उपयोग करेगी
न्यूज़ डेस्क। 16 जनवरी 2021 से भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआतको हुई। देश में अभीतक 23 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दे दी गई है। भारत ने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि कई पड़ोसी देशों को वैक्सीन की मदद भेजी है। जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपना बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को लेकर भारत की तारीफ की है। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि दुनियाभर…
पाकिस्तान के व्यस्त हाईवे पर 5 साल के बच्चे ने दौड़ाई SUV, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान से आया एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक पल के लिए तो यह वीडियो हैरान करता है, लेकिन दूसरे ही पल चिंता होती है कि आखिर किसने इतने छोटे बच्चे की जिंदगी दांव पर लगा दी है। दरअसल, पाकिस्तान में हाईवे पर करीब 5 साल का बच्चा एक SUV को दौड़ाता हुआ दिखा, जिसे कुछ लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। 27 सेकेंड के इस क्लिप में दिख रहा है कि एक बेहद छोटा बच्चा काले रंग की टोयटा लैंड क्रूजर…
भारतीय कृषि को सुधारों की जरूरत, नए कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता: IMF गीता गोपीनाथ
वॉशिंगटन। आईएमएफ (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत में हाल में लागू कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता है, लेकिन साथ ही कमजोर किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि को सुधारों की जरूरत है। वॉशिंगटन स्थित वैश्विक वित्तीय संस्थान की मुख्य अर्थशास्त्री ने मंगलवार को कहा कि ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां सुधार की जरूरत है। भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में तीन कृषि कानूनों को लागू किया था और इन्हें कृषि क्षेत्र में बड़े…
नरेन्द्र मोदी के दोस्त और इंग्लैंड के पीएम जॉनसन ने गणतंत्र दिवस पर भेजा गर्व करने वाला मैसेज, सुनकर सीना चौड़ा हो जायेगा हर भारतीय का
लंदन। आज भारत में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमारा देश अपने गणतंत्र (Republic day) पर गर्व कर रहा है। और इंग्लैंड से भी हमें गर्व करने वाला संदेश भेजा गया है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का ये मैसेज पढ़कर हर हिन्दुस्तानी का सीना चौड़ा हो जाएगा। संदेश भेजा है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने। बोरिस जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में भारतीय संविधान को असाधारण बताते हुए कहा है कि अपने विलक्षण संविधान की वजह से ही भारत में संप्रभु लोकतंत्र स्थापित हो पाया है।…
गजब: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग में एक ही गेंद पर 2 बार रन आउट हुआ बल्लेबाज, देखें मजेदार वीडियो
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे वाकये होते हैं, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इसमें फैन्स को कई बार फील्डरों की अद्भुत फील्डिंग से लेकर बल्लेबाजों के शानदार शॉट देखने को मिलते हैं। लेकिन रविवार को गेंदबाज ने कुछ ऐसा किया, जो अक्सर विश्व क्रिकेट में काफी कम देखने को मिलता है। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर के बीच मैच में बल्लेबाज जेक वेदराल्ड एक गेंद पर एक नहीं बल्कि दो-दो बार रनआउट हुए। आप भी सोच…
अपनी ही नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी से निकले गए केपी शर्मा ओली, पहले छीना अध्यक्ष पद फिर दिखाया बाहर का रास्ता
काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में अब नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि काफी वक्त से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी के 2 टुकड़ों में बंटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि विरोधी गुट के…
