नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए हिंदू विरोधी दंगों के मामले में 10 के खिलाफ आरोप तय किए हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि इनका मुख्य मकसद हिंदू समुदाय के मन में डर और दहशत पैदा करना था। हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी देना और उनकी संपत्तियों को लूटना तथा जलाना था। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपितों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद शोएब, शाहरुख, राशिद, आजाद, अशरफ अली, परवेज, मोहम्मद फैजल, राशिद उर्फ मोनू और मोहम्मद ताहिर के…
श्रेणी: बड़ी खबर
सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन देश भर में बैंक सेवाएं प्रभावित
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के करीब नौ लाख कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को दो दिन की हड़ताल शुरू की। हड़ताल के पहले दिन देश भर में इन बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। इन बैंकों के ग्राहकों को बैंको का कामकाज बंद होने की वजह से जमा और निकासी, चेक समाशोधन और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं के ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों का कामकाज शुक्रवार को भी प्रभावित हो सकता है। यह हड़ताल अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी),…
विधानसभा में योगी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर भी जमकर साधा निशाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सत्ता का अपराधीकरण नहीं किया होता, राजनीति का माफियाकरण नहीं किया होता, सत्ता को वंशवाद और परिवारवाद के सामने गिरवी नहीं रखा होता तो ये ही उत्तर प्रदेश नंबर एक ही अर्थव्यवस्था बनने का हकदार था। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था जो पहले छठे नंबर की…
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई एक भी मौत…योगी सरकार का दावा
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को विधान परिषद में दावा किया कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं गई है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, ‘प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है।’ दीपक सिंह ने कहा, ‘सरकार के ही कई मंत्रियों ने पत्र लिखकर…
यूपी: सामूहिक विवाह समारोह में भाई ने रचाई ‘बहन’ से शादी, सच्चाई सामने आई तो अधिकारियों के उड़े होश
फिरोजाबाद (यूपी) । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां..फिरोजाबाद के टूंडला इलाके में एक युवक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अपनी बहन से शादी कर ली। इस बात का जब पता चला तो अधिकारी भी हैरान रह गए। तो वहीं अब अधिकारियों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही, विवाह के लिए अन्य जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के…
कोविड-19 के दौरान पिछले साल अप्रैल से 9,800 से अधिक बच्चे अनाथ हुए: एनसीपीसीआर(NCPCR)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पिछले साल अप्रैल से इस साल सात दिसंबर तक 9,800 से अधिक बच्चे अनाथ हो गए, 508 बच्चों को छोड़ दिया गया और 1.32 लाख से अधिक बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया। शीर्ष अदालत महामारी के कारण अपने माता या पिता में से किसी एक को गंवा चुके बच्चों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव का स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई कर रही है। इसी मामले…
हिंदू रहने तक ही मिलेगा SC समुदाय रिजर्वेशन, धर्मांतरण पर नहीं; यह राज्य बना रहा कानून
बेंगलुरु। कर्नाटक के प्रस्तावित धर्मांतरण विरोधी कानून में अनुसूचित जाति यानी एससी समुदाय के उन लोगों को आरक्षण के लाभ से वंचित रखने का प्रावधान किया जा सकता है जो दूसरे धर्म को अपनाना चाहते हों। प्रस्तावित कानून के मुताबिक, एक बार धर्मांतरण करने के बाद राज्य सरकार संबंधित व्यक्ति को उसके नए अपनाए धर्म से ही पहचानेगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि धर्मांतरण करने वालों को वे सुविधाएं मिलेंगी या नहीं जो अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाती हैं। अनुसूचित जनजातियों को धर्मांतरण के बाद भी आरक्षण…
गजब : बेटी की आईडी चुराकर महिला ने लिया कॉलेज में एडमिशन, दो साल तक लड़कों से करती रही डेट
न्यूज़ डेस्क। क्या आपने सुना है कि कोई महिला अपने बेटी की कॉलेज में एडमिशन ले ले और कॉलेज के छात्रों को डेट भी करें। लेकिन ऐसी हैरान करने वाली एक खबर अमेरिका के मिसोरी से आ रही है जिसे सुनकर और पढ़कर सभी हैरान हैं। यहां एक महिला ने अपनी बेटी की कॉलेज में एडमिशन लिया और उसी के कॉलेज के कई छात्रों को डेट भी किया। दरअसल 48 वर्षीय लारा ओगलेस्बे ने अपनी ही बेटी का आईडी कार्ड चुराकर न सिर्फ कॉलेज में एडमिशन लिया बल्कि आईडी कार्ड…
योग को घर-घर पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम, एक मिस्ड कॉल से आएंगे शिक्षक
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार अब दिल्ली के लोगों को मुफ्त में योग कराने जा रही है। दिल्ली सरकार योग कराने के लिए नि:शुल्क शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 400 योग शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है। सीएम केजरीवाल ने योगा और मेडिटेशन को एक जनआंदोलन बनाकर दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आज से ‘दिल्ली की योगशाला’ की शुरुआत की। दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात साल में गवर्नेंस के…
मुंबई के ताज होटल में हुई जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी की शादी, टप्पू सेना हुई शामिल
मुंबई । घर घर में पॉपुलर TV सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के पॉपुलर एक्टर जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी की शादी 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में हुई। इस शादी में टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। नियति जोशी की शादी यशोवर्धन मिश्रा से हुई है जिनके पिता अशोक मिश्रा इंडस्ट्री में ही लेखक हैं। इस शादी में टप्पू सेना भी शामिल हुई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के डायरेक्टर ने मालव राजदा ने अपनी पत्नी प्रिया अहूजा और टप्पू सेना…
