गाँधी नगर। मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज में नमाज (Namaz) पढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में गुजरात हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर पूरे प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर में अजान को बंद करने की माँग की गई है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस आशुतोष जे शास्त्री की पीठ ने की। कोर्ट…
श्रेणी: बड़ी खबर
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने प्रशंसा की है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का अवलोकन कर राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इन स्कूलों की तारीफ की। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव गर्ग ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अवलोकन के दौरान स्कूल में बच्चों को उपलब्ध…
महाभारत के ‘भीम’ ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रवीण कुमार ने 74 साल की उम्र में आखरी सांस
मुंबई। बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रवीण कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि महाभारत में भीम की ही भूमिका से मिली है। लंबे चौड़े प्रवीण कुमार सोबती ने अपने अभिनय के जरिए भीम के किरदार में जान फूंक दी थी। आपको बता दें कि महाभारत सीरियल को बहुत ज्यादा…
चुनावों को लेकर इलेक्शन कमीशन की नई गाइडलाइन, इनडोर-आउटडोर मीटिंग के लिए रियायतें बढ़ाई
नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान रोड शो, पदयात्रा, साइकिल/बाइक या गाड़ियों की रैली और जुलूस निकालने पर पाबंदी जारी रहेगी। चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस नोटिस जारी करके इसकी जानकारी दी। हालांकि आयोग ने इनडोर हॉल में पब्लिक फिजिकल मीटिंग और आउटडोर मीटिंग्स के लिए कुछ रियायतें दी हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए गाइडलाइन का सख्ती से पालन जारी रहेगा। EC की नई गाइडलाइन की अन्य अहम बातें… आउटडोर मीटिंग/इनडोर मीटिंग/रैली…
राजस्थान: डीजे पर देशभक्ति के गीत, तिरंगे में लिपटा शव… यह राष्ट्रीय पक्षी मोर की अंतिम यात्रा थी
जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू में राष्ट्रीय पक्षी मोर की अनूठी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा में जहां मोर को ‘राजकीय सम्मान’ दिया गया, वहीं डीजे पर देशभक्ति के गानों ने लोगों को संवेदनाओं से भर दिया। लोगों ने बड़ी संख्या में इस अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक, झुंझुनू के मंडावा मोड़ इलाके में एक मोर बिजली का करंट लगने की वजह से घायल हो गया था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों की ओर से वेटरनरी डॉक्टर अनिल खीचड़ को दी गई। डॉ. खीचड़ ने मोर…
‘सरकार से पैसे लेने वाले मदरसे नहीं दे सकते मजहबी शिक्षा’: गौहाटी हाईकोर्ट के फैसले को असम CM ने बताया ऐतिहासिक
गुवाहाटी। असम के गौहाटी हाईकोर्ट ने 4 फरवरी (शुक्रवार) को अपने फैसले में कहा कि सरकार से फंड प्राप्त करने वाले शिक्षण संस्थान मजहबी शिक्षा नहीं दे सकते। हाईकोर्ट ने राज्य के वित्तपोषित सभी मदरसों को सामान्य स्कूलों में बदलने के असम सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए, मदरसों के लिए जमीन देने वाले 13 मुत्तवली (दानदाता) की याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार ने विधानसभा में असम रिपीलिंग एक्ट-2020 पास करते हुए इस कानून के आधार पर सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों को विद्यालयों में बदलने…
ठंड से राहत नहीं; उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिन तक शीतलहर, हिमालयी इलाके में बर्फबारी-बारिश का अनुमान
नई दिल्ली। ठंड की मार से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अगले 1-2 दिन तक शीतलहर की आशंका है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण कर्नाटक तक ट्रफ रेखा चल रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता…
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने ठुकराया देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसके तहत दिए जाने वाले देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को भी चुना गया। हालांकि, उन्होंने इस पुरस्कार को लेने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बेहद खराब है और वो बिस्तर पर हैं। राज्यसभा सांसद और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता बिकाश भट्टाचार्य ने इसे बोगस बताते हुए कहा कि जहां तक मुझे पता…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 73वंे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की।…
अमेरिका में भारी महंगाई के सवाल पर, रिपोर्टर को ही राष्ट्रपति बाइडेन ने कहे अपशब्द
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को वैसे तो सभ्य राजनेता माना जाता है, लेकिन जब महंगाई के ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने रिपोर्टर को ही मां-बहन की गाली ले दी। अमेरिका में पिछले कुछ महीने से रिकॉर्डतोड़ महंगाई है और देश के लोग मुद्रास्फीति से बुरी तरह परेशान हैं, जिसको लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन से रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने के बजाए राष्ट्रपति बाइडेन ने रिपोर्टर को ही सबसे सामने गाली दे दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स…
