सपा प्रमुख अखिलेश ने महानवमी पर दे दी रामनवमी की बधाई! सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

न्यूज़ डेस्क। आज 14 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र की नवमी यानी महानवमी है। लेकिन इस महानवमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोगों को रामनवमी की बधाई दे दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं! सपा प्रमुख के यह ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए… https://twitter.com/AnujBajpai_/status/1448536078445539328?s=20 चुनावी हिन्दू अखिलेश को रामनवमी और #महानवमी का अंतर नहीं पता है। pic.twitter.com/6v3UyrdnkV —…

खून से भरा है दामन तुम्हारा, नहीं चाहिए साथ तुम्हारा- लखीमपुर में प्रियंका के खिलाफ लगे होर्डिंग, सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूज़ डेस्क। किसानों की मौत पर राजनीति करने को लेकर सिख समुदाय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लखीमपुर दौरे का विरोध किया। उत्तर प्रदेश के सिख समाज ने 1984 के दंगे को याद दिलाकर प्रियंका गांधी वाड्रा को आईना दिखाया। किसानों के अंतिम अरदास में शामिल होने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के विरोध में लखीमपुर और सीतापुर के रास्ते में ऐसे कई होर्डिंग लगाए गए हैं, जिससे कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। https://twitter.com/sandeepg1979/status/1447852005758668805?s=20 होर्डिंग में लिखा हुआ है, “नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है…

RSS की शाखाओं में जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी, हटाई 4 दशक पुरानी रोक

चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारी भी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में भाग ले सकेंगे। हरियाणा सरकार ने सोमवार को 1967 और 1980 में जारी दो आदेशों को वापस ले लिया, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर रोक थी। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछा कि क्या मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ‘भाजपा-आरएसएस की पाठशाला’ चला रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को जारी आदेश में कहा, ”हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम,…

विरोध के बाद राजस्थान सरकार ने वापस लिया बाल विवाह रजिस्ट्रेशन विधेयक

जयपुर। देश के कई राज्यों में आज भी अवैध बाल विवाह कराया जा रहा है, सरकार के कड़े कानूनों के बावजूद इस कुप्रथा पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। इस बीच राजस्थान सरकार ने विवाह रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को वापस ले लिया है, जिसके तहत शादी का कानूनी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया था। इस विधेयक को लेकर उस सयम बवाल खड़ा हुआ जब इसमें नाबालिगों (बाल विवाह) के विवाह को भी शादी के 30 दिन के भीतर पंजीकृत कराने की बात सामने आई। पिछले महीने राजस्थान सरकार ने…

केंद्र ने प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे के लिए बनाए मसौदा नियम

नई दिल्ली। केंद्र प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के नियम 9(1) के तहत विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (ईपीआर) के लिए मसौदा नियमों के साथ सामने आया है, जिसमें ईपीआर पूर्व-उपभोक्ता और बाद के उपभोक्ता, दोनों के लिए प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट पर लागू होगा। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 प्लास्टिक कचरे के जनरेटर को प्लास्टिक कचरे के उत्पादन को कम करने के लिए कदम उठाने के लिए अनिवार्य करता है, न कि प्लास्टिक कचरे को फैलाने के लिए, स्रोत पर कचरे के अलग-अलग भंडारण को सुनिश्चित करने और स्थानीय निकायों या एजेंसियों…

रितिक रोशन के बाद आर्यन खान पर कंगना रनौत का पोस्ट, लिखा- पप्पू आ गए बचाव करने…

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन के लिए रितिक रोशन का मोटिवेशनल लेटर सुर्खियों में है। इस खत में रितिक ने आर्यन का सपोर्ट किया था। रितिक के लेटर के बाद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आर्यन ड्रग केस से जुड़ा पोस्ट किया है। साथ ही आर्यन खान का बचाव करने वाले लोगों पर इनडायरेक्टली कॉमेंट भी किया है। वैसे कंगना ने इस पोस्ट में आर्यन के लिए कुछ बुरा नहीं लिखा बल्कि उनके सपोर्ट में आए लोगों को ही टारगेट किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम…

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी का परचम लहराया, गांधीनगर में 44 में से 41 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस को 2 और AAP को मिली एक सीट

न्यूज़ डेस्क। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी का जलवा बरकरार है। प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य में हुए गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। गांधीनगर नगर निगम की कुल 44 सीटों में से 41 पर बीजेपी ने कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस को 2 सीटों और आम आदमी पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। इस जीत से बीजेपी के कार्यालय में जश्न का माहौल है। हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी…

लगभग छह घंटे के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फिर शुरू, मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी, गँवाए इतने अरब डॉलर

वॉशिंगटन। सोमवार को करीब 6 घंटे तक फेसबुर और वाट्सएप का सर्वर पूरी दुनिया में डाउन रहा और इस दौरान पूरी दुनिया के लोग काफी परेशान रहे। फेसबुक के अलावीा इसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इसके फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम भी छह घंटे से अधिक समय के बाद डाउन रहा और करीब 6 घंटे बाद फिर से सर्वर बहाल हो गया। लेकिन, इन 6 घंटे में सिर्फ दुनिया के लोग परेशान ही नहीं हुए…बल्कि, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अरबों डॉलर गंवाकर अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसक आए। करीब 6…

लखीमपुर खीरी हिंसा: सभी मृतकों के परिजनों को ₹45 लाख, 1-1 सदस्य को सरकारी नौकरी, पूरे क्षेत्र में नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा में मारे लोगों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हिंसा में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। वहीं, घटना की निष्पक्ष जाँच के लिए सरकार उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से मामले की न्यायिक जाँच कराएगी। #UPDATE | Govt will give Rs 45 lakhs…

कोरोना काल में नौकरी गंवानें वालों को तीन महीने की सैलरी देगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ECSI) के सदस्यों को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार नौकरी गंवाने वाले इन सदस्यों को तीन माह की सैलरी देगी। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये बात कही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका मंत्रालय कोरोना के चलते जान गंवाने वाले ECSI सदस्यों के स्वजन को आजीवन वित्तीय मदद भी मुहैया कराएगा। हालांकि, श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसके बारे में अभी विस्तार से…