न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी से लड़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। इसकी न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी का समर्पण देख जहां हर नागरिक को गर्व हो रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके सरपरस्तों को उनकी लोकप्रियता रास नहीं आ रही है। इसलिए वे किसी न किस बहाने अपनी नफरत को जाहिर करते रहते हैं। लेकिन केरल हाईकोर्ट ने ऐसे लोगों को सख्त और बड़ा संदेश दिया है। केरल हाईकोर्ट ने कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट…
श्रेणी: बड़ी खबर
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 4-3 से हराया
ढाका। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में ओवरऑल पांंचवां मेडल और पहला ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि यह पहला मौका था जब पाकिस्तान हॉकी टीम कोई भी मेडल अपने नाम नहीं कर पाई और उसका सफर भी भारत के साथ समाप्त हो गया। Congratulations to the #MenInBlue for clinching the…
अमेरिका जैसी होंगी उत्तर प्रदेश की सड़कें, राजमार्ग परियोजनाओं में खर्च होंगे 5 लाख करोड़ रुपये
नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वे उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका के जैसी बनाएंगे। गडकरी ने मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करने के एक कार्यक्रम में कहा कि परिवहन मंत्रालय ने राज्य में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि इस राशि से उत्तर प्रदेश की सड़कों के आधारभूत संरचना में सुधार किया जाएगा जिससे यहां की सड़कें अमेरिका की सड़कों के जैसी बेहतर बनाई जाएंगी। केंद्रीय…
‘जिहाद का बचाव बर्दाश्त नहीं’: इमाम ने ईसाइयों और यहूदियों के खिलाफ उगला ज़हर तो फ्रांस ने मस्जिद पर ही जड़ दिया ताला
न्यूज़ डेस्क। फ्रांस के गृह मंत्री ने वहाँ के एक मस्जिद को 6 महीने के लिए बंद रखने का ऐलान किया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहाँ की सरकार का कहना है कि इमाम द्वारा कट्टरपंथी मजहबी भाषण को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ये मामला फ्रांस की राजधानी पेरिस से 100 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में स्थित बिउवेस शहर का है, जिसकी जनसंख्या 50,000 के करीब है। सरकार ने कहा कि वहाँ के मस्जिद का इमाम जिस प्रकार का भाषण दे रहा…
1 जनवरी से कोरोना की दूसरी डोज ना लगवाने वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं दिया जाएगा प्रवेश
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 1 जनवरी, 2022 से हरियाणा राज्य में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे कि रेस्टोरेंट्स, मॉल, बैंक, कार्यालय इत्यादि में कोरोना की दूसरी डोज ना लगवाने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम हरियाणा को देश में ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और हरियाणा एक ऐसा प्रदेश होगा जो देशभर में ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होगा। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र में लगाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का…
अब जेल के अंदर कैदी भी बन पाएंगे रेडियो जॉकी, पूरी ट्रेनिंग मिलने के बाद होगा ऑडिशन
नई दिल्ली। अब जेल के अंदर कैदी भी बन पाएंगे रेडियो जॉकी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैदियों के लिए जिला कारगार में रेडियो स्टेशन खोला जाएगा। तिनका-तिनका फाउंडेशन संस्थान की तरफ से इन कैदियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी और साथ ही कैदियों का ऑडिशन भी होगा। हरियाणा की जेलों में रेडियो स्टेशन खोलने का आइडिया संकल्पना डॉ. वर्तिका नंदा का है। कुरुक्षेत्र रेडियो की ही तरह इन कैदियों को भी रेडियो से संबधित सभी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए रेडियो स्टेशन में एक अलग से कमरा भी…
ओमिक्रॉन से अलर्ट हुई दिल्ली, क्रिसमस और नए साल के जश्न पर लगाया प्रतिबंध; पढ़ें क्या नियम
नई दिल्ली। पिछले साल की तरह इस बार भी क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में कोरोना वायरस ने खलल डालना शुरू कर दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के चलते राज्य सरकारें पहले से ही तैयारी में जुटी गई है। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट का असर दिखना शुरू हो गया है जिसके बाद अब राजधानी में क्रिसमस और नए साल पर जश्न नहीं होंगे। इसको लेकर डीडीएमए ने बुधवार को आदेश जारी किया है। डीडीएमए ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली…
खुले में नमाज: बोले हरियाणा के CM खट्टर- ताकत का प्रदर्शन कर दूसरों की भावनाओं को भड़काना ठीक नहीं
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज का मामला राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठा। इस मामले को उठाने वाले नूँह से कॉन्ग्रेस विधायक आफताब अहमद के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ताकत दिखाकर दूसरे समुदाय की भावनाओं को भड़काना उचित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार (21 दिसंबर 2021) को शून्यकाल के दौरान कॉन्ग्रेस विधायक अहमद ने गुरुग्राम में मुस्लिमों द्वारा खुले में नमाज करने पर हिंदू संगठनों के विरोध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “कुछ तत्व लगातार…
आजाद भारत में सबसे बड़ी लिंचिंग राजीव गांधी के दौर में हुई : भाजपा
नई दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि स्वतंत्र भारत के इतिहास में लिंचिंग की सबसे बड़ी घटना राजीव गांधी के समय हुई थी। शेखावत की प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें उन्होंने लिखा, “2014 से पहले, ‘लिंचिंग’ शब्द व्यावहारिक रूप से अनसुना था। थैंक यू मोदीजी।” यहां पार्टी मुख्यालय में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के भाजपा में शामिल होने…
पाकिस्तान ने बुलाई थी इस्लामिक देशों की मीटिंग, 57 में से सिर्फ 20 पहुंचे; भारत ने यूं दिया झटका
इस्लामाबाद,नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रविवार को इस्लामिक सहयोग संगठन की मीटिंग बुलाई थी और इसमें कुल 57 मुस्लिम देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस बैठक में सिर्फ 20 देशों के नेता ही पहुंचे। इसे लेकर पाकिस्तान में ही इमरान खान घिर गए हैं और उनकी विदेश नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल 19 दिसंबर को ही भारत ने भी 5 देशों की मीटिंग अफगानिस्तान को लेकर बुलाई थी। इस बैठक में उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाखस्तान, तुर्किमेनिस्तान और किर्गिस्तान के विदेश मंत्री आए थे। इन सभी…
