रायपुर : छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा

रायपुर। राज्य सरकार की नवाचारी पहल ‘नरवा विकास’ के तहत छत्तीसगढ़ में भू-जल उपचार संबंधी हो रहे कार्यों की सराहना झारखण्ड राज्य के अधिकारियों की टीम द्वारा अवलोकन करते हुए की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल में भू-जल उपचार के लिए कैम्पा के तहत काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि झारखण्ड की मनरेगा टीम द्वारा विगत दिवस…

नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है क्योंकि देश के सबसे बड़े थोक व्यवसायिक बाजार का शिलान्यास आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहा है जिससे राज्य के लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते हुए ये भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकर्पण…

छत्तीसगढ़ सरकार का महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, महिला व्यभिचार के आरोपियों को Cg में सरकारी नौकरी नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता बनाए…

बुनकर समाज नये जमाने के अनुरूप उन्नत हुनर के साथ अपने परंपरागत पेशे को आगे बढ़ाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में छत्तीसगढ़ बुनकर शिल्पी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान बुनकरों के हित में आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में गणवेश आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ को प्रदान करने की घोषणा भी की। सम्मेलन में राज्य भर से बुनकर समाज के महिला-पुरूष सहित समूह के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बुनकर सामाज बहुत मेहनती और उद्यमी समाज है। यह समाज…

आज मैं जिस मुकाम पर पहुँचा हूँ उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। आज मैं जिस मुकाम पर पहुँचा हूँ उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान रहा है। जिस स्कूल परिसर में हम खड़े हैं। वो बहुत पुराना है। यहाँ विनोबा भावे का आगमन हुआ था और यहाँ उन्होंने भूदान के लिए लोगों को प्रेरित किया था। आज जिस अवसर पर मैं यहाँ आया हूँ। वो शिक्षक दिवस का है। मैं पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षक डा. राधाकृष्णन को भी नमन करता हूँ। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के ग्राम मर्रा में संत विनोबा भावे महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के…

वन अधिकार मान्यता के क्रियान्वयन में देश में अव्वल छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता अधिनियम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रभावी और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में आदिवासी – वनवासियों सहित गरीब तथा कमजोर वर्ग के समस्त लोगों को काफी राहत मिली है, और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। आम जन के सरोकार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं वन संरक्षण की दृष्टि से यह वन अधिकार मान्यता पत्र अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता पत्र के संदर्भ में कुल 5…

मंत्रिपरिषद बैठक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया

न्यूज़ डेस्क(Bns)। # आवासहीनों और कच्चे कमरे वाले परिवारों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल शेष सभी 6 लाख 99 हजार 439 पात्र परिवारों को आवासों की स्वीकृति का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय #cabinetmeeting#CGGovt #Chhattisgarh pic.twitter.com/MArUq4TwdG — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 2, 2023 # सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना वर्ष 2011 की सर्वे सूची में शामिल होने से वंचित रह गए ऐसे परिवार जो आवासहीन…

राजीव युवा मितान क्लब : युवा शक्ति को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की देश में अब तक की सबसे बड़ी पहल

रायपुर। देश में युवा शक्ति को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की अब तक की सबसे बड़ी पहल छत्तीसगढ़ राज्य में की गई है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को बिना युवा शक्ति के सहयोग के पूरा नहीं किया जा सकता था। प्रदेश के नव निर्माण के लिए युवा शक्ति को जोड़ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब बनवाये हैं। इन मितान क्लबों से रचनात्मक कार्यों में सहभागिता के लिए प्रदेश के 3 लाख 32 हजार 242 युवक जुड़े हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद…

Crop Doctor: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप’ विकसित करने के लिए मिला पुरस्कार, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे। एआई आधारित इस एप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर्व पर इस बार स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा गोबर तथा अन्य स्थानीय उत्पादों से तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें। ताकि जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे, तो दूर गांव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं आपसे वादा लेना चाहता हूं कि इस बार राखी के त्यौहार में छत्तीसगढ़ में ही बनी राखियों का जरूर इस्तेमाल करें। राखी के त्यौहार को…