रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। श्री बघेल ने खरीफ 2023 हेतु कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित…
श्रेणी: बड़ी खबर
हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारा गौरव, दधीचि की तरह आत्मदान कर देश को दिलाई पराधीनता से मुक्ति – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे गौरव हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए, आम जनता की भलाई के लिए उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की। पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय ने तो 13 साल की छोटी सी आयु में स्वाधीनता संघर्ष में हिस्सा लिया, वहीं समाजसेवी स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी ने आयुर्वेद की शिक्षा के विकास के लिए अपनी मालगुजारी के पांच गांव त्याग दिये। ये हमारे पुरखे दधीचि की तरह हैं जिन्होंने अपना सब कुछ लूटाकर, दान कर देश को समर्पित कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश…
कुक्कुट पालन: छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना के लिए आकस्मिकता निधि से 01 करोड़ की मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में पशुधन विकास विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने, रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर सृजित किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना प्रारंभ किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए फिलहाल विभाग द्वारा आकस्मिकता निधि से 01 करोड़ रूपए अग्रिम रूप से स्वीकृत किए गए हैं। छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को क्षेत्रवार एवं वर्गवार इकाई लागत के अनुसार स्थायी पूंजी निवेश…
गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन कार्यालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक हुई। बैठक में दिशा समिति अंतर्गत सामूहिक कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें साथ ही लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की…
हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और संवारने का काम किया है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
छत्तीसगढ़ को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने डब्ल्यूएचओ की निर्धारित रणनीति पर हो रहा काम
रायपुर। विश्वव्यापी तंबाकू दुर्व्यसन से निपटने के लिए दुनिया भर में कई तरह के सार्थक उपाय किए जा रहे हैं, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) की एमपावर (MPOWER) नीतियों पर आधारित हैं। इसके आधार पर ही देश में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ एमपावर (MPOWER) के सभी छह उपायों की ओर अग्रसर है। इसका प्रदेश…
#Cgpsc #Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- शिकायत आने पर हर एक शिकायत की गंभीरता से जांच करेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएससी की परीक्षा देने वाले किसी भी एक अभ्यर्थी ने अब तक शिकायत नहीं की है। यदि किसी तरह की कोई भी शिकायत आती है या किसी अभ्यर्थी द्वारा एक भी शिकायत की जाती है तो हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच करेंगे। किसी का अधिकार छीनने का किसी को भी हक नहीं है। जब आप योग्य हैं, आप परीक्षा दे रहे हैं, आप पात्रता रखते हैं तो उसका लाभ आपको निश्चित रूप से मिलना…
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों-किसानों के बेहतरी योजना बनाकर कर रही है सशक्तः सुशील सन्नी अग्रवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और यूएनडीपी के संयुक्त तत्वाधान में आज यहां राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में प्रवासी श्रमिकों के विशेष संदर्भ में श्रमिक कल्याण को सशक्त बनाना और राज्य में सामाजिक सुरक्षा को प्रशस्त करना विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि वे राज्य के श्रमिक और किसान सशक्त हो, सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ…
नई दिल्ली छत्तीसगढ़ निवास : अधोसंरचना निर्माण से मिलेगी आर्थिक विकास को गति : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर से प्रदेशवासियों को 16 विभागों के 4 हजार 471 करोड़ रूपए की लागत के 2715 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य अधोसंरचनाओं के विकास से जुड़े हैं जो जनसुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे। इन कार्यों का सीधा संबंध हमारे आर्थिक विकास से भी है। इन विकास कार्यों में 2 हजार 368 करोड़ रूपए की लागत के 1121 कार्यों का भूमिपूजन तथा 1705…
मानवता की मिसाल : मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम रोककर पहले एंबुलेंस को ट्रेफिक से निकलवाया फिर वापस मंच पर बैठे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्सर अपने प्रोटोकाल से इतर लोगों से मिलने के लिए रूक जाते हैं और बच्चों के प्रति उनके स्नेह से सभी वाकिफ हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानवीयता से भरा एक और चेहरा देखने को मिला। दरअसल तात्यापारा के नवीन मार्केट में लोक निर्माण विभाग के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से देखा कि एक एंबुलेंस वाहनों के जाम में फंस गयी है और उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1706998869207224728?s=20 जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर एंबुलेंस पर पड़ी…
