नई दिल्ली (खेल डेस्क)। कप्तान रोहित शर्मा (57) और सूर्यकुमार यादव (47) की शानदार बल्लेबाजी के बाद अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के 3-3 विकेटों की बदौलत भारत ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से रौंदकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में अब भारत का सामना शनिवार, 29 जून को साउथ अफ्रीका से होगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को…
श्रेणी: बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण अभिकरण की बैठक सम्पन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण की शासी निकाय की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव तथा दत्तक ग्रहण अभिकरण की शासी निकाय की अध्यक्ष श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में दत्तक ग्रहण प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में बाल कल्याण समितियों में दत्तक ग्रहण से संबंधित प्रकरणों, शिशु स्वागत पालना केन्द्रों की स्थापना आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रीमती आबिदी ने दत्तक ग्रहण अभिकरण द्वारा दत्तक ग्रहण योग्य बालकों…
70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, 30 जून तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 30 जून 2024 तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 77 लाख राशनकार्ड हितग्राही है। अब तक कुल 70 लाख राशन…
शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो : उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो। योजनाओं से सभी हितग्राहियों को लाभान्वित होना चाहिए। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों के विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन…
International Day of Yoga CG: सीएम साय ने दी योग दिवस की दी बधाई, कहा- योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। साय ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारियां शुरू, मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक संपन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में गुरुवार को रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई। मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में…
सूचना का अधिकार अधिनियम-2005: शासन-प्रशासन के कार्यों को और अधिक पारदर्शी बनाने सहित कुशल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण संपन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव तथा अवर सचिव की निजी स्थापना में पदस्थ स्टेनो संवर्ग, स्टाफ ऑफिसर, निज सचिव, निज सहायक, शीघ्रलेखक, स्टेनो टायपिस्ट सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा…
पति दिनभर काम करके जब घर वापस आया तो पत्नी ने उसे खाने में जली हुई रोटी-सब्जी दी, उसके बेटे ने जब ये सबकुछ देखा तो…
विविधा। एक रात पति दिनभर काम करके घर लौटा। पत्नी ने उसे खाने के लिए रोटी-सब्जी दी। लेकिन उसके बेटे ने देखा की रोटियां जली हुई थीं। बच्चा यह सोचने लगा कि आखिर इन जली हुई रोटियों पर किसी का ध्यान गया या नहीं। उसके पिता ने वह रोटियां बिना कुछ कहे ही प्रेम से खा लीं। पति जब दिनभर काम करने के बाद घर वापस आया तो पत्नी ने खाने के लिए उसे दी जली हुई रोटियां, उसका बेटा यह सब देख रहा था, खाना खाने के बाद बेटे…
Kangana & Chirag: संसद में हुई कंगना और चिराग की मुलाकात, लगाया गले और थामा हाथ- देखें वीडियो….
नई दिल्ली। बॉलीवुड से निकलकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस कंगना रौनत इन दिनों अपने थप्पड़ कांड की वजह से जमकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच में अब एक्ट्रेस दिल्ली में हैं, जहां पर वो अपनी राजनेतिक पार्टी के साथ मिलकर रणनीति बना रही हैं. कंगना अभी दिल्ली में ही रहेंगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी औऱ NDA की सरकार फिलकर फिर से सरकार बना रही है और कंगना पीएम मोदी के सपथ ग्रहण समारोह तक वहां रहेंगी. ऐसे में कल जब वो NDA की मीटिंग…
Akshaya Tritiya 2024: तृतीया पर किए हुए कार्य…. ,जिसका क्षय ना हो, अक्षय तृतीया; चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, जानिये पूजन विधि, जरूर करें यह काम…
धर्म डेस्क(Bns)। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद खास त्योहार माना जाता है। अक्षय तृतीया को अक्खा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में तरक्की होती है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय ना हो। धर्माचार्यों और विद्वानों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर किए…
