Advertisement

48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के निलंबन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो संबंधित सेवा नियमों के तहत उसे स्वतः निलंबित माना जाएगा। इसके लिए नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से अलग से निलंबन आदेश जारी करना जरूरी नहीं है।

यह मामला बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल में प्रबंधक और प्रशासक के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी से जुड़ा है। उस पर आरोप था कि उसने एक शिकायतकर्ता के 36,421 रुपये के लंबित वेतन का भुगतान कराने के बदले 4,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद संबंधित कर्मचा

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *