ठाकरे परिवार की युवा पीढ़ी आदित्य ठाकरे ने वर्ली से भरा नामांकन, शिव सैनिकों ने रोड शो में दिखाया उत्साह

मुंबई। शिवसेना के लिए आज का दिन एतिहासिक है। पहली बार ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आज पर्चा दाखिल किया। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे। आदित्य ने नामांकन दाखिल करने से पहले मुंबई में रोड शो किया। आदित्य ने कहा कि जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे। शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धव साहेब ठाकरे…

भारत के हाथों पाकिस्तान को फिर एक बार शिकस्त, निजाम की अरबों की संपत्ति आएगी इंडिया में

लंदन। पाकिस्तान को एक बार फिर भारत के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारत ने पाकिस्तान को लंदन में कानूनी तौर पर धूल चटाई है। भारत-पाकिस्तान और हैदराबाद के निजाम के वंशज के बीच 70 साल पुराने केस में लंदन कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है। दरअसल, ये केस भारत-पाकिस्तान और हैदराबाद के 7वें निजाम के वंशजों के बीच पिछले 70 सालों से चल रहा था। हैदराबाद के सातवें निजाम ने 1948 में लंदन बैंक में 1 मिलियन पाउंड जमा कराए थे जिसकी वेल्यू इस…

152वीं जयंती तक हम महात्मा गांधी के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएंगे: अमित शाह

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के संदेश एवं मूल्यों को देश दुनिया के लिये आदर्श बताते हुए बीजेपी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पार्टी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से लेकर 152वीं जयंती तक उनके विचारों एवं संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी। शाह ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के शालीमार बाग में भाजपा की संकल्प यात्रा में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश भर में भाजपा के कार्यकर्ता आज से लेकर 31 अक्टूबर तक 150 किलोमीटर पदयात्रा…

विभाजन के दिनों में महात्मा गांधी दिल्ली शाखा आए थे और स्वयंसेवकों के अनुशासन और उनमें जाति-पांति की भावना का अभाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी : मोहन भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि महात्मा गांधीविभाजन के दिनों में दिल्ली में एक शाखा में आए थे और स्वयंसेवकों का अनुशासन और उनमें जाति-पांति की भावना का अभाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रातःकाल एकात्मता स्त्रोत्र में महात्मा गांधी के नाम का उच्चारण करते हुए उनके जीवन का स्मरण करते हैं। देशवासियों द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाए जाने के बीच भागवत ने RSS की वेबसाइट पर प्रकाशित एक आलेख में कहा,…

जो लोग असत्य की राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे : सोनिया का मोदी पर तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पर बापू को नमन करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS एवं BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा रखते हों वो राष्ट्रपिता के आदर्शों को कैसे समझ सकते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के समापन के बाद सोनिया ने राजघाट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश और पूरी दुनिया महात्मा गांधी…

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर फलस्तीन ने जारी किया डाक टिकट, कहा- बापू की विरासत ने मानवता को दिखाई राह

रामल्ला। फलस्तीन ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘गांधी की विरासत और मूल्यों’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया। फलस्तीन अथॉरिटी (PA) के दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसहाक सेदेर ने यहां मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में पीए में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार की मौजूदगी में यह डाक टिकट जारी किया। सेदेर ने कहा कि गांधी की याद में डाक टिकट जारी किया गया है जिनकी विरासत और मूल्यों ने मानवता को राह दिखाने का काम किया है और आगे भी करते…

एक्सप्रेसवे अब जल्द ही आसान और सुविधाजनक हो जाएगा दिल्ली से मेरठ का सफ़र : नितिन गडकरी

पिलखुवा (उत्तर प्रदेश)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे छह माह के भीतर तैयार हो जाएगा। यह दोनों शहरों के बीच यात्रा समय को ना सिर्फ एक घंटा कम करेगा बल्कि क्षेत्र में समृद्धि भी लाएगा। दिल्ली-मेरठ के बीच जाम की समस्या से निजात और ईंधन की बचत के लिए विकसित की जा रही इस 8,346 करोड़ रुपये की परियोजना के बारे में गडकरी ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने में भी मदद करेगी। गडकरी यहां एक्सप्रेसवे के…

अरुण जेटली के परिवार का पेंशन लेने से इंकार, कहा- जरुरतमंद कम तनख्वाह वाले कर्मचारी को कर दे दान

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहें अरुण जेटली के परिवार ने उन्हें मिलने वाली पेंशन लेने से मना कर दिया है। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर कहा है कि उनकी पेंशन किसी जरुरतमंद कर्मचारी को दान कर दी जाए जिनकी तनख्वाह कम है। संगीता जेटली ने आगे कहा है कि जो काम अरुण जी हमेशा किया करते थे उसे वह जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर अरुण जी जिंदा होते…

बजरंग दल ने नवरात्र में आयोजित गरबा महोत्सव आयोजकों से ‘गैर हिंदुओं’ का प्रवेश रोकने को कहा

अहमदाबाद। बजरंग दल ने गुजरात में गरबा आयोजकों से आयोजनस्थलों पर ‘‘गैर हिंदुओं’’ का प्रवेश रोकने को कहा है। बजरंग दल ने दावा किया है कि नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव हिंदू महिलाओं को बहलाने फुसलाने का एक मंच बन गया है। दक्षिणपंथी समूह ने गरबा आयोजन स्थलों के बाहर लगातार गश्त करने के लिए टीमें भी बनायी हैं और लोगों को ‘लव जेहाद’ के बारे में सतर्क करने के लिए पोस्टर भी लगाये हैं। बजरंग दल के अहमदाबाद क्षेत्र समन्वयक ज्वलित मेहता ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद में ऐसे…

INX मीडिया केस में चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम को तगड़ा झटका दिया। कोर्ट ने चिदंबरम को INX मीडिया केस में बेल नहीं दी और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। CBI ने दलील दी कि चिदंबरम ने दो गवाहों को उनके खिलाफ नहीं बोलने को कहा है। चिदंबरम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। चिदंबरम की जमानत को लेकर उनके खिलाफ अदालत में बहस कर रहे सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि…