कुलभूषण जाधव मामले में ICJ कोर्ट की पाक को लगी फटकार,कहा- वियना संधि का किया उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के अध्यक्ष न्यायाधीश अब्दुलकावी यूसुफ ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने वियना संधि के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया। महासभा में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की रिपोर्ट पेश करते हुए यूसुफ ने 17 जुलाई के अपने फैसले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख न्यायिक अंग ने ‘‘पाया कि पाकिस्तान ने वियना संधि के अनुच्छेद 36 के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया था और इस मामले में उचित उपाय किए जाने बाकी…

PM मोदी से मुलाकात के बाद सऊदी अरब ने कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, वो अपनी आवाम की बेहतरी के लिए उठाएगा कदम

रियाद। सऊदी अरब ने कश्मीर पर भारत के रुख को समझता हुए कहा की उसका मानना है कि भारत जो भी कर रहा है वह अपनी आबादी की बेहतरी के लिये कर रहा है। यह बात बुधवार को यहां एक भारतीय सूत्र ने कही। सूत्र ने यह टिप्पणी तब की है जब एक दिन पहले PM नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ व्यापक चर्चा की। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कश्मीर पर भारत…

पाकिस्तान की ट्रेन कराची-रावलपिंडी एक्सप्रेस में धमाका, 70 लोगों की मौत, तीन बोगी जली

लाहौर। आज गुरुवार को पाकिस्तान में एक चलती ट्रेन में आग लगने के कारण कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे है। ट्रेन में कुछ यात्री द्वारा ले जाए जा रहे गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारण यह आग लगी। तेज़गाम नाम की यह रेलगाड़ी कराची से लाहौर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पंजाब प्रान्त में लाहौर से 400 किमी दूर रहीम यार खान के पास लियाकतपुर में ट्रेन के तीन डब्बे आग लगने से बर्बाद हो गए।…

‘‘केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। एक सर्वे होना चाहिए, : आनंदीबेन पटेल

अमेठी (उप्र)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने के लिये गम्भीर रूप से बीमार बच्चों का पता लगाने के सिलसिले में एक सर्वे कराने की जरूरत बतायी है। राज्यपाल ने कहा कि इस योजना के प्रचार-प्रसार की जरूरत है और जो भी अस्पताल इस योजना के तहत इलाज के लिए चयनित हैं, उनके बाहर बड़े बोर्ड लगाकर योजना के संबंध में जानकारी दी जानी चाहिये। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अमेठी के दौरे पर आयी राज्यपाल ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार…

‘‘भाजपा के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि… : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि आप ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर राजनीतिक विमर्श की दिशा को ही बदल दिया है। अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट देंगे। आज दिल्ली में ऐसा माहौल बन चुका है कि लोग…

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने छोड़ी पार्टी

अमृतसर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ने वाली हैं। हालांकि नवजोत कौर पंजाब के लिए सोशलवर्कर के तौर पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। वेरका में एक कार्यक्रम में पहुंची नवजोत कौर ने ऐलान किया कि वह अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। आपको बता दें कि नवजोत कौर अकाली दल-भाजपा की सरकार में…

जम्मू- कश्मीर में आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखाकर मरवा देते हैं हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता : बरसे सत्यपाल मलिक

श्री नगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज एक बार फिर स्थानीय नेताओं पर हमला बोला है। सम्मेलन में सत्यपाल मलिक ने कहा कि जितने यहां समाज, धर्म, हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता कहे जाते हैं, वो दूसरो को बुला के मारवाते हैं। उन्होंने कहा कि इसमे किसी का बच्चा नहीं मरा हो, किसी का बच्चा आतंकवादी नहीं होता है। ये आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखा उन्हें मरवा रहे है। यहा यहीं होता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के पैसे का यहां इस्तेमाल नहीं हुआ। यहां…

वॉलमार्ट CEO मैकमिलन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- कारोबारी माहौल को बनाएं सुगम

नई दिल्ली। वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO डग मैकमिलन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में निवेश को संरक्षण देने वाला एक उदार और स्थायित्वपूर्ण व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की है। वॉलमार्ट ने भारत में स्टोर खोलने के लिए तरह तरह के लाइसेंस की जरूरत को कम करने का भी आग्रह किया है। मैकमिलन ने 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में डेटा की गोपनीयता और स्थानीयकरण की जरूरत का मुद्दा भी उठाया है। पत्र में कहा गया…

दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण आमने सामने, बैठे आवास के बाहर धरने पर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और प्रदेश की चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपने ही भाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि दिग्विजय की वजह से चाचौड़ा जिला नहीं बन पा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है। लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में सैकड़ो समर्थक दिग्विजय सिंह के आवास पर धरने पर बैठ गए। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। अपने ही भाई के…

मोदी सरकार की इस योजना के मुरीद हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद, जमकर की तारीफ

लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की है। खुर्शीद ने कहा है कि यह एक अच्छी योजना है जिसे सबका सहयोग मिलना चाहिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना पर बोलते हुए, खुर्शीद ने कहा, आयुष्मान भारत को ठीक से लागू नहीं किया गया है। लखनऊ में वित्त आयोग की 15वीं बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना पर उतना पैसा खर्च नहीं किया गया जितना इसके लिए आवंटित किया…