रेलवे पुलिस की सूझ-बूझ ने बचाई 2 यात्रियों की जान, रेल मंत्री गोयल ने नसीहत के साथ ट्वीटर पर शेयर किया Video

मुंबई। रेलवे पुलिस (RPF) ने पहले भी ऐसी कई घटनाओं को होने से बचाया है। एक बार फिर अब एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसका वीडियो शेयर किया है। साथ ही, यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानी से यात्रा करें। और ऐसी कोई भी हरकत न करें, जिससे आपकी जिंदगी खतरे में पड़ जाए। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा है, “अपनी सूझबूझ और बहादुरी से RPF ने पुन: एक बार एक गंभीर हादसे को टाला…

दिल्ली सरकार का नया आदेश, ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से कराना होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी काफी अहम है। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का दिल्ली के हवाई अड्डे पर कोरोना टेस्ट (RT-PCR) किया जाएगा। हर यात्री को यह टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा और इसका खर्चा भी उन्हें ही उठाना पड़ेगा। To protect Delhiites from exposure to virus from UK, Del govt takes imp decisions. All those arriving from UK, who test positive will be isolated in an isolation facility. Negative ones will be taken…

अब ऑनलाइन भी मिलेंगे CSD कैंटीन के सामान, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पोर्टल, डिजिटल इंडिया अभियान का ही है हिस्सा

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CSD कैंटीन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री के लिए शुक्रवार को एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब CSD कैंटीन के महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडिशनर, टेलीविजन और लैपटॉप आदि ऑनलाइन तरीके से खरीदे जा सकेंगे। पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे। The Government is committed towards the welfare of all Jawans and Officers of Armed Forces and the Veterans. The launch of Online Portal…

दिल्‍ली-NCR में बर्ड फ्लू की दस्‍तक? मयूर विहार में 100 कौवों की मौत से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देशभर में फैली बर्ड फ्लू की दहशत के बाद दिल्ली-NCR में भी इसके दस्तक देने की आशंका बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 स्थित सेंट्रल पार्क में 100 से अधिक कौवे मरे हुए पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मामला संज्ञान में आते ही दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों की एक टीम बनाकर इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सरकार इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना…

किसान आंदोलन : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला जारी, वीडियो शेयर करके लोगों से मांगा समर्थन

नई दिल्ली। नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस वक्त दिल्ली में बारिश हो रही है और ठंड भी कड़ाके की पड़ रही है, लेकिन खुले आसमान के नीचे तंबू गाड़े किसान बार्डर से हटने को तैयार नहीं है, वो बार-बार यही दोहरा रहे हैं कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तब तक वो यहां से हटेंगे नहीं , आज एक बार फिर से सरकार और किसानों के बीच विज्ञान भवन…

आंदोलन है या गुंडागर्दी : ये किसान हैं या गुंडे? ट्रेक्टर मार्च में शामिल लोगों ने की महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी

न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। अब 7 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों की भीड़ ने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की। ट्रैक्टर मार्च कवर करने गईं रिपब्लिक TV की पत्रकार शिखा शर्मा और उनके कैमरापर्सन के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। https://twitter.com/shikhasharmaa/status/1347377774747643904?s=20 शिखा ने इस बारे में एक वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आंदोलन नहीं गुंडागर्दी हो रही है, पूरा देश देख ले #TractorMarch में…

जातिगत भेद मिटाकर समृद्ध और सशक्त भारत बनाने का अभियान तेज करेगा RSS

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वैभवशाली भारत बनाने की दिशा में देश भर के स्वयंसेवकों से कार्य करने की अपील की है। ‘समृद्ध भारत, सशक्त भारत और वैभवशाली भारत’ निर्माण की दिशा में कार्य के लिए, गुजरात के अहमदाबाद में हुई अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ से जुड़े तीन दर्जन प्रमुख संगठनों ने संकल्प लिया है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की अध्यक्षता में 5 से 7 जनवरी तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान, अर्थव्यवस्था, राम मंदिर, नई शिक्षा नीति, सामाजिक समरसता सहित देश के कई…

किसान आंदोलन का एक और रूप देखिए, शाम होते ही टिकरी बॉर्डर के शराब ठेके पर लगती है भीड़, ग्राहकों में ज्यादातर आंदोलनकारी किसान, बदल जाता है माहौल

न्यूज़ डेस्क। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले किसानों को देखकर लगता है कि वे आंदोलन कम पिकनिक ज्यादा मना रहे हैं। उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है। पिज्जा, बादाम, फाइव स्टार लंगर, मसाज से लेकर हुक्का तक सब सुविधा फ्री में उपलब्ध है। यहां तक कि जाम भी खूब छलकाये जा रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर शाम होते ही शराब के ठेके पर भीड़ लग जाती है। शराब खरीदने वाले ग्राहकों में ज्यादातर आंदोलनकारी किसान होते हैं। जैसे-जैसे शाम ढलती जाती है, टीकरी बॉर्डर…

BMC ने सोनू सूद पर घर को होटल में बदलने का लगाया आरोप, BJP ने कहा इसे बदले की कार्रवाई

मुंबई। कोविड- 19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों की मदद करने के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ अब बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मोर्चा खोल दिया है। बीएमसी ने सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है और आरोप लगाया है कि उन्होंने जुहू में शक्ति सागर बिल्डिंग में अपने 6 मंजिला घर को ‘गैरकानूनी’ तरीके से बिना उचित अनुमति लिए बदल दिया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बीएमसी ने जुहू पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत शिकायत…

अमिताभ का इतिहास साफ़ नहीं, ना ही वो सामाजिक कार्यकर्ता, कोविड-19 जागरुकता कॉलर ट्यून से हटाई जाए आवाज: HC में PIL दायर

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ सावधानियों को लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि वह खुद और उनके परिवार के कुछ सदस्य इस वायरस से संक्रमित हुए थे। यह याचिका मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए लायी गयी। याचिका में कहा गया है कि कुछ प्रसिद्ध कोरोना योद्धा मुफ्त अपनी सेवाएं…