नई दिल्ली। आम आदमी को आज एक एक ही दिन में झटके देने वाली खबर आई है। आज सुबह जहां थोक महंगाई दर 12.94 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं मई में CPI (रिटेल या खुदरा महंगाई) 4.23 फीसदी से बढ़कर 6.30 फीसदी पर आ गई है। मई में खाने-पीने की चीजों की रिटेल महंगाई अप्रैल के मुकाबले 1.96 फीसदी से बढ़कर 5.01 फीसदी पर आ गई है। जबकि रिटेल इन्फ्लेशन के 5.39 फीसदी पर रहने का अनुमान था। पिछले महीने में मई खुदरा महंगाई दर बढ़ने…
श्रेणी: बड़ी खबर
अहमदाबाद में केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे लोगों से उतरवाए गए जूते-चप्पल, AAP को सता रहा था जूते फेंके जाने का डर
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल को जूतों और चप्पलों से डर लगता है। उन्हें लगता है कि लोग उन्हें मारने के लिए ही जूते-चप्पल पहनते हैं। उनका यह डर आज यानि 14 जून, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद में देखने को मिला, जब अरविंद केजरीवाल ने आश्रम रोड स्थित वल्लभ सदन हवेली मंदिर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधा, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा पत्रकारों, आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों से जूते-चप्पल बाहर ही उतरवाने को लेकर हो रही…
सांसद रवि किशन ने अश्लील भोजपुरी गीतों पर प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
नई दिल्ली । अभिनेता और गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्मों और गानों के माध्यम से समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों के साथ देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को पत्र लिखा है और कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पूर्व में बन चुकीं ऐसी फिल्मों और अश्लील गानों पर भी…
MS धोनी ने अपने घोड़े संग लगाई रेस, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो
न्यूज़ डेस्क। पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के अनिश्वितकाल के लिए स्थगित होने के बाद से भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग रांची में समय बिता रहे हैं। धोनी अक्सर सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं और इसीलिए फैन्स भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी साक्षी ने चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के कप्तान के फैन्स का इंतजार खत्म किया और एक शानदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में धोनी अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ…
महबूबा के करीबी पर्रा की होती है पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों से बात, पुलिस ने गूगल से मांगा ईमेल का रिकॉर्ड
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमेरिकी अधिकारियों और गूगल से PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती के करीबी सहायक वहीद-उर-रहमान पर्रा की पाकिस्तान में मौजूद अलगावादी नेताओं और आतंकवादियों के साथ ईमेल पर हुई बातचीत साझा करने को कहा है। केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस ने पर्रा के खिलाफ दायर आरोपपत्र में यह बात कही है। आरोपपत्र में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया पर्रा के खिलाफ ”मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं जो यह साबित करते हैं कि उसने अपने राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवादियों का समर्थन मांगने के वास्ते उनके साथ…
जलजमाव होने पर शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को पानी में बैठाकर गंदा कचरा डाला, देखें वीडियो
मुंबई। मॉनसून की बारिश में मुंबई की सड़कें लबालब भर गई हैं। मायानगरी में शनिवार को इतनी तेज बारिश हुई कि चांदीवली से लेकर मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर जलजमाव को देखकर चांदीवली इलाके के शिवसेना विधायक ऐसे भड़क उठे कि उन्होंने ऑन द स्पॉट ही कॉन्ट्रेक्टर (ठेकेदार) को सजा दे दी। नाले की उचित सफाई न होने का आरोप लगाकर शिवसेना विधायक दिलिप लांडे ने कॉन्ट्रेक्टर को जलजमाव वाले पानी के बीच ही बिठाकर उसे कचरे से नहला दिया और सबके सामने उसे जलील…
COVID-19 : जोश APP के कैंपेन में हिस्सा लेकर करें कोविड वॉरियर की मदद और बनें #BlueWarrior
नई दिल्ली। COVID-19 ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है, खासतौर से भारत में कोरोना की दूसरी लहर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। पूरी दुनिया इससे लड़ रही है और इस जंग में शॉर्ट वीडियो एप Josh ने कोविड की इस स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक पहल शुरू की है। फंड जुटाने के लिए इस साल 5 जून से शुरू हुआ ‘Blue Ribbon Initiative – #IAmABlueWarrior‘ कैंपेन 18 जून, 2021 तक जारी रहेगा। IAmABlueWarrior‘ कैंपेन के साथ जोश एप के टॉप सेलेब्रिटी जुड़ रहे हैं।…
‘ममता बनर्जी का कोई मुकाबला नहीं, BJP धोखेबाज है’, बंगाल की सड़कों पर माफी मांगते घूम रहे भाजपा कार्यकर्ता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता अब बैकफुट पर आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की सड़कों पर बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने के लिए माफी मांगते घूम रहे हैं। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं ने अब विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी का समर्थन करने के लिए अपना पछतावा व्यक्त करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं और लाउडस्पीकर पर माफी मांग रहे हैं। ई-रिक्शा पर बैठकर बीजेपी कार्यकर्ता घोषणा कर…
‘मैंगो डिप्लोमेसी’ से दुनिया को खुश करने चला था पाक, अमेरिका तो छोड़िए चीन ने भी कर दी ‘बेइज्जती’
नई दिल्ली। ‘नया पाकिस्तान’ का नारा देकर सत्ता में आए इमरान खान ने पाकिस्तान को न केवल तंगहाल बना दिया है, बल्कि लगातार मुल्क की फजीहत करवा रहे हैं। दूसरे मुल्कों को खुश करने के वास्ते आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अब ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ पर उतर आया है। मगर इसमें भी उसकी बेइज्जती हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान दुनियाभर के देशों को तोहफे में आम भेज रहा है। मगर कोई उसके आम को फ्री में भी लेने वाला नहीं मिल रहा है। खुद उसके सदाबहार दोस्त चीन और अमेरिका…
‘तैमूर की अम्मी नहीं हैं माँ सीता के रोल के लायक… शूर्पणखा बन सकती हैं’: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottKareenaKhan
मनोरनजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सीता’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए जब से उन्होंने 12 करोड़ रुपए माँगे है तभी से न केवल फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सोच में पड़े हुए हैं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ट्विटर पर आज #BoycottKareenaKhan ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि वह तैमूर की अम्मी को माँ सीता के रोल में नहीं देखना चाहते और इसलिए फिल्म मेकर्स को करीना के…
