COVID-19 : जोश APP के कैंपेन में हिस्सा लेकर करें कोविड वॉरियर की मदद और बनें #BlueWarrior
नई दिल्ली। COVID-19 ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है, खासतौर से भारत में कोरोना की दूसरी लहर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। पूरी दुनिया इससे लड़ रही है और इस जंग में शॉर्ट वीडियो एप Josh ने कोविड की इस स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक पहल शुरू की है। फंड जुटाने के लिए इस साल 5 जून से शुरू हुआ ‘Blue Ribbon Initiative – #IAmABlueWarrior‘ कैंपेन 18 जून, 2021 तक जारी रहेगा।
IAmABlueWarrior‘ कैंपेन के साथ जोश एप के टॉप सेलेब्रिटी जुड़ रहे हैं। इस फेहरिस्त में बादशाह, फैसू, समीक्षा, अदनान, विशाल, फैज़, भाविन, हसनैन और शादान का नाम शामिल है जो इस मुहिम का हिस्सा बने हैं। Blue Ribbon के तहत उन्होंने कई वीडियो बनाएं जिसकी मदद से लोगों को जागरूक करने में मदद मिल रही है और साथ ही COVID-19 के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के लिए फंड जुटाने में भी कामयाब हो रहे हैं। शानदार और मजेदार वीडियो के जरिये ये अपने लाखों फॉलोअर्स को Blue Ribbon के बारे में बता रहे हैं।
जोश पर Blue Ribbon के जरिये कई सेंसेशन भी लॉन्च किये गए जिनमें कुल 14 डांस क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर भी हैं। जोश के इन्स्टाग्राम हैंडल पर ये लाइव हुए और अपने फैन्स के साथ Blue Ribbon प्रयास के बारे में जानकारी दी। लोगों ने भी इस मुहिम का पूरा साथ दिया और पूरे जोश के साथ Blue Ribbon कैंपेन चैलेंज थीम में हिस्सा लिया। अब 14 डांस क्रिएटर की लिस्ट में मोहक मंघानी, खुशबू सिंह, तरुण डांसस्टार, आकांक्षा वोरा, सिमरन, प्रिंस गुप्ता, सोनल भदुरिया, ईशान्य एम, गैंग13 ऑफिशियल, पेरी शीतल, चेरी बॉम, दीपक तुलस्यान, संजना, और किंग्स यूनाइटेड के नाम शामिल हैं जो आज यानि 13 जून 2021 को लाइव हो रहे हैं। इसके साथ फैन्स के लिए एक और सरप्राइज है। जोश प्लेटफार्म से कल यानि 14 जून 2021 को मशहूर म्यूजिक कंपोजर-प्रोड्यूसर लॉन्च होंगे। अगर आप भी उनसे मिलने के लिए बेताब हैं तो जुड़े रहें जोश एप के साथ।
जोश एप यूजर Blue Ribbon के लिए इन आठ टॉपिक को ध्यान में रखकर वीडियो बना सकते हैं और इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं:
1. डबल मास्क की जरूरत
2.वैक्सीन को लेकर जागरूकता
3. COVID-19 से जुड़े फैक्ट्स
4. सोशल डिस्टन्सिंग
5. सैनिटाइजेशन का महत्व
6. COVID-19 हाईजीन
7. घर पर रहें, सुरक्षित रहें
8. ऑक्सीजन को लेकर जागरूकता
अपने वीडियो में जरूर करें इस हैशटैग का इस्तेमाल: #IAmABlueWarrior इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाले क्रिएटर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो को बदलकर इस कैंपेन का लोगो लगाएं।
https://twitter.com/Danuu15_/status/1401072438616625159?s=20
