शुक्र 24 जुलाई, 2026

कृषि आदान विक्रेताओं के तकनीकी ज्ञान विकास हेतु डीलर्स प्रोग्राम

0

कृषि आदान विक्रेताओं के तकनीकी ज्ञान विकास हेतु डीलर्स प्रोग्राम

मुंगेली। राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के तकनीकी दिशा निर्देशों के आलोक में मुंगेली जिले के कृषि संबंधित व्यवसाय करने वाले पंजीकृत विक्रेताओं को कृषि के क्षेत्र में अधिक जानकार बनाने के लिए विगत दिनों उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन फॉर इनपुट डीलर्स (देशी) प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि श्री डी.के. ब्यौहार ने बताया कि कृषि संबंधित व्यवसाय करने वाले पंजीकृत विक्रेताओं को कृषि के क्षेत्र में अधिक जानकार बनाने के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन फॉर इनपुट डीलर्स नामक प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया है। श्री ब्यौहार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण के प्रथम चरण में जिले के कुल 40 डीलर्स का चयन किया गया है तथा चयनित सदस्यों को 40 दिवसीय क्लास रूम प्रशिक्षण एवं 8 प्रक्षेत्र भ्रमण का प्रावधान है। प्रोग्राम का शुभारंभ संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर श्री एम.के. चौहान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सहायक संचालक कृषि सुश्री योग्यता सिंह, श्री आर.बी. दोहरे, सुश्री ललिता मरावी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.एस. कश्यप एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों