मजदूर-किसान की देशव्यापी हड़ताल का वामदलों का समर्थन

0

मजदूर-किसान की देशव्यापी हड़ताल का वामदलों का समर्थन

रायपुर। मजदूर और किसान संगठनों के 8-9 जनवरी को आहूत देशव्यापी मजदूर-किसान हड़ताल का वाम दलों ने भी पूर्ण समर्थन किया है। वाम दलों ने इसके लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए अपनी सभी ईकाईयों को निर्देशित किया है।

आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव संजय पराते, भाकपा के सहायक सचिव एस एन कमलेश, भाकपा (माले-लिबरेशन) के सचिव बृजेन्द्र तिवारी तथा एसयूसीआई(सी) के विश्वजीत हरोड़े ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने, कृषि संकट को दूर करने के लिए स्वामीनाथन आयोग के सी-2 फार्मूले के अनुसार लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने तथा किसानों को कर्जमुक्त करने, महंगाई और पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों को कम करने और मजदूरों को सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी-वेतन देने का वादा किया था. लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा की मोदी सरकार ने जिन नव उदारवादी नीतियों को लागू किया, उससे देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है और कथित पूरा विकास रोजगारहीनता के दौर से गुजर रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों