शनि 1 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

0
cm bhupes sead

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन् कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता को दलितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिये किये गए कार्यों के लिये सदैव याद रखा जाएगा। स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति मिनीमाता मानव उत्थान एवं समाज कल्याण के लिये समर्पण के साथ आजीवन सक्रिय रहीं। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने मजदूरों को एकजुट करने के लिये छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन किया। मिनीमाता गरीब, दीन-दुखियों के साथ ही आम जनता की मदद के लिये हमेशा तत्पर रहती थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों